क्या Free Fire India में पुरानी आईडी का इस्तेमाल कर सकेंगे?

क्या Free Fire India में नया अकाउंट बनाना होगा?
क्या Free Fire India में नया अकाउंट बनाना होगा?

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) को मुख्य रूप से भारतीय गेमिंग कम्युनिटी के लिए बनाया गया है। इस टाइटल को आज (5 सितंबर 2023) को रिलीज करने का ऐलान किया गया था लेकिन डेवलपर्स ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए गेम को आगे बढ़ाने की घोषणा की है। सभी फैंस बेसब्री से गेम को डाउनलोड करने का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब दूसरी तारीख का खुलासा होगा और गेम को जल्द ही गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर रिलीज किया जाएगा।

आपको बता दें, गेम के रिलीज होने से पहले सभी प्लेयर्स के मन में प्रश्न है कि Free Fire India में पुरानी आईडी का इस्तेमाल कर सकेंगे या नहीं। इसलिए इस आर्टिकल में हम पूरी जानकारी देने वाले हैं।


क्या Free Fire India में पुरानी आईडी का इस्तेमाल कर सकेंगे?

क्या Free Fire India में पुरानी आईडी का इस्तेमाल होगा?
क्या Free Fire India में पुरानी आईडी का इस्तेमाल होगा?

Free Fire को भारतीय सरकार ने सेक्शन 69A IT एक्ट के आधार पर बैन लगाया था और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण भारतीय उपयोगकर्ताओं का डाटा सुरक्षित नहीं होना बताया जा रहा था। हालांकि, BGMI को भी इसी वजह से बैन किया गया था और 29 मई 2023 को भारतीय दर्शकों के चेहरे पर दोबारा खुशी की लहर देखने को मिली थी।

सभी भारतीय उपयोगकर्ताओं के मन में प्रश्न उठे जा रहे हैं कि Free Fire India में पुरानी आईडी का इस्तेमाल कर सकेंगे या नहीं। दरअसल, भारत में जब MAX वर्जन को लॉन्च किया गया था, तो इसमें पुरानी आईडी का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा BGMI में भी पुरानी आईडी को लाया गया था और प्लेयर्स को कलेक्शन में मौजूद सभी रिवॉर्ड्स और आयटम्स नए अकाउंट में देखने को मिले थे।

उसी प्रकार Free Fire India में प्लेयर्स पुरानी आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, यह घोषणा अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं की गई है। इस वजह से प्लेयर्स को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि ढेरों फैंस के अकाउंट में लाखों रूपये के इनाम होते हैं। इस वजह से प्लेयर्स MAX आईडी का उपयोग कर सकेंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment