बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने हाल ही में अपने एक साल के बैन के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार तरीके से वापसी की। वापसी के बाद शाकिब ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरत में डाल दिया , मानो वह कभी क्रिकेट से दूर ही नहीं थे। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से वनडे सीरीज जीत में बांग्लादेश के लिए शाकिब ने अहम भूमिका अदा करते हुए शानदार ऑलराउंड खेल दिखाया था। शाकिब ने गेंद के साथ 6 विकेट और बल्ले से 113 रन बनाये।
यह भी पढ़े: 3 टीमें जो आईपीएल ऑक्शन में ग्लेन मैक्सवेल के लिए बोली लगा सकती है
शाकिब एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही मैच को जिताने की क्षमता रखते हैं और आगामी आईपीएल ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर कई टीमों की नजर हो सकती है। शाकिब साल 2019 में सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में खेलते हुए नजर आये थे। इसके बाद 2020 में वह बैन की वजह से नहीं शामिल हुए थे। शाकिब आईपीएल में 4 ओवर डालने की कला बखूबी जानते हैं और मध्यक्रम में अहम पारियां खेलकर टीम को मैच जितवा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 टीमों के बारे में बात करने जा रहे हैं , जो शाकिब अल हसन को खरीद सकती हैं।
#3 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
![रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b9943-16124394645997-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b9943-16124394645997-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b9943-16124394645997-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b9943-16124394645997-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b9943-16124394645997-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b9943-16124394645997-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b9943-16124394645997-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b9943-16124394645997-800.jpg 1920w)
अगर शाकिब ऑक्शन में आते हैं तो उनके लिए विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी बोली लगा सकती है। इस सीजन के पहले आरसीबी ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को रिलीज कर दिया है। ऐसे में बांग्लादेश का यह ऑलराउंडर अली की आदर्श रिप्लेसमेंट साबित हो सकता है। आरसीबी की टीम में चहल का साथ देने के लिए अन्य कोई अनुभवी स्पिन गेंदबाज नहीं और मध्यक्रम में शाकिब अहम पारी खेल सकते हैं।
#2 राजस्थान रॉयल्स
![राजस्थान रॉयल्स ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/7338a-16124397739594-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/7338a-16124397739594-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/7338a-16124397739594-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/7338a-16124397739594-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/7338a-16124397739594-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/7338a-16124397739594-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/7338a-16124397739594-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/7338a-16124397739594-800.jpg 1920w)
आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। टीम में कई बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद यह टीम कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर पाई। इस साल ऑक्शन से पहले टीम ने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया और इसमें स्टीव स्मिथ भी शामिल थे। शाकिब अल हसन राजस्थान रॉयल्स के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। शाकिब मध्यक्रम में आकर पारी को एंकर कर सकते हैं , वहीं इनकी गेंदबाजी में किसी भी तरह का संदेह किसी को नहीं है। शाकिब के आने से राजस्थान को एक अतिरिक्त खिलाड़ी खिलने का मौका भी मिल सकता है।
#1 किंग्स इलेवन पंजाब
![किंग्स इलेवन पंजाब ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/dd5fb-16124401150559-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/dd5fb-16124401150559-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/dd5fb-16124401150559-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/dd5fb-16124401150559-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/dd5fb-16124401150559-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/dd5fb-16124401150559-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/dd5fb-16124401150559-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/dd5fb-16124401150559-800.jpg 1920w)
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इस ऑक्शन से पहले स्पिन ऑलराउंडर मैक्सवेल और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीशम को भी रिलीज कर लिया है। पिछले साल यह दोनों कोई भी खास प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे। इन दोनों के जाने के बाद पंजाब की टीम को एक अच्छे विदेशी ऑलराउंडर की तलाश होगी और इनकी ये तलाश शाकिब अल हसन पर खत्म हो सकती है। शाकिब पंजाब के लिए मध्यक्रम में रन बना सकते हैं और गेंद के साथ भी अहम योगदान दे सकते हैं।