इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 14वां संस्करण 9 अप्रैल, 2021 को शुरू होने वाला है। भारत में कोविड-19 के प्रतिबंधों के कारण 2020 में इस लीग का पिछला सीजन यूएई में खेला गया था। हालांकि इस बार भी कोविड के कारण मैदान में दर्शकों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आईपीएल 2021 में भी हमें कई दिग्गज खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल सकता है, वहीं कई युवा खिलाड़ी भी इस सीजन अपना जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: IPL इतिहास की 5 सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारियां
आईपीएल 2021 से पहले टीमों ने ऑक्शन तथा ट्रेड के माध्यम से अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को शामिल किया है। इस साल भी भी हमें टीमों के द्वारा आपस में कई ट्रेड देखने को मिले। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी बल्लेबाजी मजबूत करने के लिए राजस्थान रॉयल्स के साथ कैश ट्रेड कर रॉबिन उथप्पा को अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा आरसीबी ने भी दिल्ली से डैनियल सैम्स और हर्षल पटेल को अपनी गेंदबाजी मजबूत करने के लिए जोड़ा है। इस आर्टिकल में हम उन 5 ट्रेड के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं, जो टीमों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हुए।
IPL इतिहास के 5 सबसे बेहतरीन ट्रेड
#5 आशीष नेहरा (मुंबई इंडियंस से दिल्ली डेयरडेविल्स)
आईपीएल के डेब्यू सीजन में तेज गेंदबाज आशीष नेहरा मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और उन्होंने 2008 में 14 मैचों में 12 विकेट हासिल किये थे और उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इसी वजह से मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) के साथ शिखर धवन को अपनी टीम में लेते हुए ट्रेड कर लिया। आईपीएल 2009 में आशीष नेहरा बिल्कुल अलग गेंदबाज दिखे। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान 6.51 की शानदार इकॉनमी रेट से दिल्ली की फ्रेंचाइजी के लिए 19 विकेट लिए। इस तरह दिल्ली के लिए यह ट्रेड बेहतरीन साबित हुआ।
#4 शिखर धवन (सनराइज़र्स हैदराबाद से दिल्ली कैपिटल्स)
शिखर धवन आईपीएल में सनराइज़र्स हैदराबाद के अहम बल्लेबाज थे लेकिन आईपीएल 2019 से पहले टीम ने सभी को हैरान करते हुए इस बल्लेबाज को दिल्ली की टीम के साथ ट्रेड कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह कदम शानदार साबित हुआ और शिखर ने 2019 में टीम के लिए 521 रन बनाये। इसके अलावा पिछले सीजन 618 रन के साथ धवन दिल्ली कैपिटल्स के सबसे सफल बल्लेबाज थे।