Allow Notifications
कोई भी टीम मज़बूत है या कमज़ोर, वो इस बात पर निर्भर करता है कि उस दल की कप्तानी कौन कर रहा है। एक सही लीडरशिप किसी भी टीम को ऊंचाइयों पर पहुंचा सकती है। आईपीएल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। जब-जब टीम का नेतृत्व एक मज़बूत कंधो पर गया है, तब-तब टीम को इसका फ़ायदा मिला है। अगर चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स जैसी टीम ने कामयाबी हासिल की है तो उसका श्रेय क्रमश: महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर को जाता है।
बतौर कप्तान आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स और राइज़िंग पुणे सुपरजायंट टीम की कप्तानी करते हुए कुल 159 मैच खेले हैं। माही ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 बार आईपीएल ख़िताब जिताया है। दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर हैं जिन्होंने बतौर कप्तान कुल 129 मैच खेले हैं और कोलकाता नाइटराइडर्स को 2 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। इस लिस्ट में टॉप 10 में कुल 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने बतौर कप्तान 50 से ज़्यादा आईपीएल मैच में शिरकत की है।
रैंक | खिलाड़ी | कब से कब तक | मैच | जीत | हार | टाई | कोई नतीजा नहीं |
1 | महेंद्र सिंह धोनी | 2008-2018 | 159 | 94 | 64 | 0 | 1 |
2 | गौतम गंभीर | 2009-2018 | 129 | 71 | 57 | 1 | 0 |
3 | विराट कोहली | 2011-2018 | 96 | 44 | 47 | 2 | 3 |
4 | रोहित शर्मा | 2013-2018 | 89 | 51 | 37 | 1 | 0 |
5 | एडम गिलक्रिस्ट | 2008-2013 | 74 | 35 | 39 | 0 | 0 |
6 | शेन वॉर्न | 2008-2011 | 55 | 30 | 24 | 1 | 0 |
7 | वीरेंद्र सहवाग | 2008-2015 | 53 | 28 | 24 | 1 | 0 |
8 | सचिन तेंदुलकर | 2008-2011 | 51 | 30 | 21 | 0 | 0 |
9 | राहुल द्रविड़ | 2008-2013 | 48 | 22 | 26 | 0 | 0 |
10 | कुमार संगाकारा | 2010-2013 | 47 | 15 | 5 | 2 | 0 |
11 | डेविड वॉर्नर | 2013-2017 | 47 | 26 | 7 | 0 | 0 |
Be the first one to comment on this post
Go to your
Browser"s Setting's page
Tap on
Site Settings/Site Permissions
Tap on
Notifications
Tap on
the Block list and find sportskeeda.com
Tap on
sportskeeda.com and tap on Allow
Allow Notifications
Notifications you have enabled
Teams
Series