Players with Most Sixes IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन का खुमार इस समय हर जगह छाया हुआ है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, उसी के साथ टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की रेस और भी कड़ी होती जा रही है। तमाम खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अपना पूरा जोर लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस दौरान सिर्फ कुछ ही खिलाड़ी कामयाब होते दिख रहे हैं।
IPL 2025 में अब तक 16 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए लगातार रन बनाए हैं और उन्होंने साबित कर दिया है कि फ्रेंचाइजी ने उनके ऊपर भरोसा जताकर कोई गलत फैसला नहीं किया है। इस दौरान कुछ बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से फैंस को भी खूब एंटरटेन भी किया है।
IPL 2025 में अगर अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें, तो इसमें सबसे टॉप पर निकोलस पूरन का नाम आता है। हालांकि, इस दौरान मेगा ऑक्शन में एक 26 करोड़ से ज्यादा की कीमत में बिका खिलाड़ी भी उनको कड़ी टक्कर दे रहा है। जी हां... हम जिस प्लेयर की बात कर रहे हैं, वो श्रेयस अय्यर हैं, जो पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।
निकोलस पूरन हैं छक्के लगाने में सबसे ऊपर
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन आईपीएल के इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब तक खेले चार मुकाबले में उन्होंने 201 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 16 छक्के निकले हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर 13 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। SRH के अनिकेत वर्मा 4 मुकाबलों में अब तक 12 छक्के लगा चुके हैं और वो तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। ऑस्टेलियाई बल्लेबाज मिचेल मार्श (10) का भी मौजूदा सीजन में जलवा देखने को मिला है और वो चौथे नंबर पर हैं। आइए IPL 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में जानें।
IPL 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
1. निकोलस पूरन - मैच - 4, रन - 201, छक्के - 16
2. श्रेयस अय्यर - मैच - 2, रन - 149 , छक्के - 13
3. अनिकेत वर्मा - मैच - 4, रन - 123 , छक्के - 12
4. मिचेल मार्श - मैच - 4, रन - 184 , छक्के - 10
5. अजिंक्य रहाणे - मैच - 4 , रन - 123 , छक्के - 10
6. साई सुदर्शन - मैच - 3, रन - 186 , छक्के - 9
7. जोस बटलर - मैच - 3, रन - 169, छक्के - 9
8. सूर्यकुमार यादव - मैच - 4 , रन - 171 , छक्के - 8
9. शेरफेन रदरफोर्ड - मैच - 3 , रन - 94, छक्के - 8
10. लियाम लिविंगस्टोन - मैच - 3 , रन - 79 , छक्के - 7
(नोट: ये आंकड़े IPL 2025 के 16 मैचों के बाद तक के हैं।)