पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में श्रीलंकाई टीम की नजर 400 रनों के आंकड़े पर 

Sri Lanka v Australia - First Test: Day 3
Sri Lanka v Australia - First Test: Day 3

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट (SL vs PAK) का पहला दिन लगभग बराबरी का रहा। श्रीलंका ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 315 रन बनाए तो वहीं पाकिस्तान ने छह विकेट हासिल करने में सफलता पाई है। श्रीलंका की टीम पहली पारी में 400 रनों का टोटल हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पहले दिन अर्धशतक लगाने वाले श्रीलंकाई ओपनर ओसादा फर्नांडो (Oshada Fernando) ने इस बात की जानकारी दी है। फर्नांडो ने कहा,

यदि हम 400 रन बना ले जाते हैं तो यह एक अच्छा टोटल होगा। यदि हम वह टोटल हासिल करते हैं तो इससे पाकिस्तान को दबाव में ला सकेंगे। हमें उस टोटल को हासिल करने की जरूरत है।

ओपनिंग करते हुए फर्नांडो ने श्रीलंका को शानदार शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने 70 गेंदों में 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी पारी में चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। फर्नांडो की बदौलत श्रीलंका ने 92 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी और इस दौरान उनके रन बनाने की गति पांच रन प्रति ओवर के करीब रही थी।

श्रीलंका के लिए चंदीमल ने खेली एक और बेहतरीन पारी

अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे दिनेश चंदीमल ने एक और शानदार पारी खेली है। चंदीमल की बदौलत ही श्रीलंका ने पहले दिन खुद को अच्छी स्थिति में पाया है। चंदीमल 80 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके पहले उन्होंने दो अच्छी साझेदारी करके श्रीलंका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। चंदीमल के अलावा एंजेलो मैथ्यूज ने भी 42 रनों का अहम योगदान दिया।

दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका के लिए निरोशन डिकवेला और दुनिथ वेल्लालागे क्रीज पर मौजूद हैं। डिकवेला काफी तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए हैं। वह अब तक अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now