एम एस धोनी के संन्यास पर युवराज सिंह ने जबरदस्त वीडियो किया शेयर

युवराज सिंह और एम एस धोनी
युवराज सिंह और एम एस धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के संन्यास पर युवराज सिंह ने एक बेहद ही जबरदस्त वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो के जरिए युवराज सिंह ने एम एस धोनी को ट्रि्ब्यूट दिया है। युवराज सिंह ने के इस वीडियो पर एक खासा गाना लगाया गया है जो आपको बेहद पसंद आएगा।

युवराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा " एक जबरदस्त करियर के लिए एम एस धोनी को बधाई। 2007 और 2011 की वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने देश के लिए एकसाथ हमने उठाई। इसके अलावा मैदान में हमारे बीच कई पार्टनरशिप हुई। आपके आगे के भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।'

युवराज सिंह और एम एस धोनी की पार्टनरशिप ने कई मैच भारत को जिताए

आपको बता दें कि युवराज सिंह ने पिछले साल संन्यास लिया था। युवराज और धोनी ने मिलकर कई मैच भारतीय टीम को अपने करियर में जिताए। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच कई बड़ी पार्टरनशिप हमें देखने को मिली हैं।

ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट को लेकर सुरेश रैना का पूरा बयान

कुछ दिन पहले ही युवराज सिंह ने एम एस धोनी को लेकर अहम बयान दिया था और कहा था कि धोनी ने मुझे संन्यास लेने में मदद की थी। युवराज सिंह ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें बता दिया था कि 2019 वर्ल्ड कप टीम में मेरा चयन नहीं होगा। युवराज सिंह ने कहा कि धोनी से मुझे पता चला कि चयनकर्ता मेरे नाम पर विचार नहीं करेंगे। इसके बाद युवराज सिंह ने विदाई मैच के बगैर ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

गौरतलब है कि एम एस धोनी ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद से धोनी को किसी भी स्तर के क्रिकेट में नहीं देखा गया। इसके बाद उनके संन्यास की अटकलें भी हर दिन लगाई जाती रही। चेन्नई पहुंचकर आईपीएल टीम के दोस्तों से मिलने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास लेने की घोषणा की है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने वनडे और टी20 विश्वकप के अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी में भी जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने अनोखे अंदाज में एम एस धोनी को दिया ट्रिब्यूट, कहा 19 तारीख को टॉस पर मिलते हैं

Quick Links