आंवला एलोवेरा जूस पीने का सही तरीका: Amla Alovera Juice Peene Ka Sahi Tarika

फोटो: Times Food
फोटो: Times Food

आंवला एलोवेरा जूस के बारे में आपने हर जगह सुना होगा। डॉक्टर चाहे किसी भी पद्यति के आधार पर उपचार करता हो लेकिन उसने कभी भी आंवला एलोवेरा जूस को बुरा नहीं कहा होगा। इसकी एक बड़ी वजह ये है कि ये दोनों चीजें सेहत के लिए बेहद अच्छी हैं और आपको काफी आराम मिलता है।

ये भी पढ़ें: नार्मल हीमोग्लोबिन कितना होना चाहिए: Normal Hemoglobin Kitna Hona Chahiye

कुछ लोग सिर्फ आंवला और कुछ सिर्फ एलोवेरा के जूस को पीना पसंद करते हैं। ऐसा करने से कोई हर्ज नहीं है क्योंकि दोनों ही सेहत को अच्छा करते हैं। अगर दो अच्छी चीजें मिल जाएं तो उससे आपको लाभकारी तत्व ही प्राप्त होंगे। ये बात आप आंवला एलोवेरा जूस के लिए भी कह सकते हैं।

इन दोनों के अपने अपने पोषक तत्व हैं और वो मिलकर शरीर को कई प्रकार के विकारों से बचाते हैं। आइए आपको बताते हैं उन विकारों के बारे में जिनको दूर करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। अगर आप अबतक ऐसा नहीं करते थे तो अब करने लगें क्योंकि उससे आपको काफी लाभ होगा।

आंवला एलोवेरा जूस पीने का सही तरीका

खाली पेट और सही मात्रा

एक गलती जो हम सबसे होती है वो ये कि हम सुबह सुबह चाय या कॉफी का सेवन करना पसंद करते हैं। सुबह सुबह या उठते ही चीनी का इस्तेमाल आपके शरीर के कई मानकों को बढ़ा देता है। वहीं अगर आप इन दोनों के 15 एमएल को 120 एमएल पानी में मिलाकर पिएंगे तो आपको सबसे अच्छा और अधिक लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: शुगर में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं: Sugar mein mausami ka juice peena chahiye ya nahin

पेट की समस्याओं को करे खत्म

कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियाँ होने पर इस जूस का सेवन करना एक अचूक इलाज है। पेट अगर सही है तो परेशानी पर आपकी जीत हो चुकी है वरना परेशानी ने जीत दर्ज कर ली है। ये कहीं से भी ठीक नहीं है और आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि आपकी सेहत से बढ़कर कुछ नहीं है।

वजन को कम करे

बढ़ा हुआ वजन बीमारियों का गढ़ होता है। इसकी वजह से इंसान कई दिक्कतों से ग्रसित हो सकता है क्योंकि मोटापा हर परेशानी का केंद्र है। अगर पेट हर बीमारी का हल और केंद्र है तो मोटापा हर परेशानी का केंद्र है। वजन को कम करके आप अपनी सेहत को ठीक कर लेते हैं जो एक अच्छी बात है।

ये भी पढ़ें: पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के 3 उपाय: Purane se purane jhaaiyaan door karne ke 3 upaay

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।