अंजीर और मुनक्का के फायदे: anjeer aur munakka ke fayde

फोटो- hindi samachar
फोटो- hindi samachar

ड्राईफ्रूट खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके सेवन से शरीर में एनर्जी आती है। साथ ही ड्राईफ्रूट में पोषक तत्व होते हैं जो हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी हैं। अंजीर में विटमिन ए, विटमिन सी, विटमिन के, विटमिन बी के साथ-साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीन, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। और मुनक्के में प्रोटीन, वसा, कार्ब्स, फाइबर, कॉपर, आयरन और कैलोरी होती है। इन दोनों चीजों के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ सेहत को कई और तरह से भी फायदा पहुंचाता है। जानते हैं अंजीर और मुनक्का खाने से क्या लाभ मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: अंजीर को दूध में खाने के फायदे: anjeer ko doodh mein khane ke fayde

अंजीर और मुनक्का खाने के लाभ-

प्लेटलेट्स बढ़ती हैं- रात को भिगी अंजीर और मुनक्का सुबह नाश्ते में खाने से प्लेटलेट्स बढ़ सकती हैं। एक बार में केवल 2-3 अंजीर और 10-15 मुनक्के ही खाने चाहिए।

खून बढ़ाने के लिए- अंजीर और मुनक्का खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। दूध में अंजीर और मुनक्का दोनों को उबाल लें और इसका सेवन करें।

हड्डियों के लिए फायदेमंद- अंजीर और मुनक्के के सेवन से शरीर को कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा मिलती है और ये सभी चीजें हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी मानी जाती हैं। इनके सेवन से हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद मिलती है जिससे हड्डी टूटने का खतरा कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने मेथी का पानी पीने के फायदे: sirf 1 mahine methi ka pani peene ke fayde

दुर्बलता दूर होती है- जो लोग अपनी दुर्बलता को दूर करना चाहते हैं,तो उसके लिए अंजीर औऱ मुनक्के का सेवन करें।

टीबी की बीमारी में लाभकारी- अगर किसी को टीबी की बीमारी है तो उन लोगों के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद होता है।

एनर्जी- अंजीर और मुनक्के के सेवन से शरीर में एनर्जी आती है। इसका सेवन हर रोज सुबह के समय करना चाहिए।

नोट- जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है वे अंजीर, मुनक्का का प्रयोग न करें।

ये भी पढ़ें: करेला खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए: karela khane ke baad kya nahi khana chahiye

Edited by Naina Chauhan