अशोकारिष्ट के फायदे: Ashokarishta Ke Fayde

फोटो- unanijankari
फोटो- unanijankari

भारत में आयुर्वेद चीजों का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। इनमें से ही एक अशोकारिष्ट है, जो अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने के लिए बहुत लाभकारी है। काम का तनाव, शरीर में बदलाव के कारण पीरियड्स में देरी होने लगती है। वहीं कई बार महिलाओं को निचले हिस्से में इतना दर्द होता है कि आपको झेलना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर रोजाना अशोकारिष्ट का सेवन किया जाए तो इस समस्या से आराम मिल सकता है। जानते हैं अशोकारिष्ट के क्या-क्या फायदे हैं।

ये भी पढ़ें: चना और किशमिश के फायदे: chana aur kismis ke fayde

अशोकारिष्ट के फायदे –

पेट दर्द से राहत - औषधीय गुण से भरपूर अशोकारिष्ट में कार्मिनेटिव (गैस से राहत दिलाने वाला) और डायजेस्टिव (पाचन शक्ति बढ़ाने वाला) गुण पाए जाते हैं। ऐसे में गैस और अपच के कारण होने वाली पेट दर्द की समस्या में यह लाभकारी हो सकता है।

मासिक धर्म में - महिलाओं को मासिक धर्म की तकलीफ से राहत के लिए अशोकारिष्ट बहुत लाभकारी है। इसके नियमित सेवन से मासिक धर्म की प्रक्रिया को बनाए रखने में मदद मिलती है। अशोकारिष्ट महिलाओं को पोषण प्रदान कर खून और प्रजनन तंत्र को नियंत्रित करने के साथ बिगड़ी हार्मोनल स्थिति को भी ठीक करने में मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें: सौंफ और मिश्री का पानी पीने के फायदे: saunf aur mishri ka pani peene ke fayde

अल्सर से राहत - पेट और मुंह में अल्सर की समस्या होने पर बहुत परेशानी होती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए अशोकारिष्ट बहुत लाभकारी है। अशोक के अर्क का इस्तेमाल करके ही अशोकारिष्ट को तैयार किया जाता। इस आधार पर अशोकारिष्ट को अल्सर की समस्या से राहत पाने के लिए भी उपयोगी माना जा सकता है।

अशोकारिष्ट का सेवन कैसे करें-

अशोकारिष्ट के लाभ लेने के लिए इसका सेवन खाने के बाद करीब 25 मिली अशोकारिष्ट को पानी की बराबर मात्रा में मिलाकर दिन में दो बार लिया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: सीने में जलन के घरेलू उपाय: seene mein jalan ke gharelu upay

Edited by Naina Chauhan