भुनी अलसी के 3 फायदे: Bhuni Alsi Ke 3 Fayde

फोटो: Health Tips for You
फोटो: Health Tips for You

अलसी के कई फायदे हैं और उनके बारे में हम पहले भी बात कर चुके हैं। अलसी का बीज कई प्रकार से आपकी सेहत को ठीक रखता है पर क्या आप ये जानते हैं कि भुने हुए अलसी के बीज भी काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप किसी चीज को भुन लें तो उसके कई जरूरी तत्व खत्म हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Deanne Panday ने दो एक्सरसाइजों को मिलाकर फिटनेस को बेहतर करने का नुस्खा बताया, आप भी जानें

अलसी के साथ ऐसा नहीं है क्योंकि भुने हुए अलसी के बीज सेहत को अच्छा रखते हैं। अलसी को पेट के लिए लाभकारी माना जाता है और अगर आप पेट से जुड़ी किसी परेशानी से दो चार हो रहे हैं तो आप अलसी के बीज का सेवन कर सकते हैं। अलसी में कई बीमारियों को कमजोर और खत्म करने की शक्ति है।

ऐसे में क्या आप अब भी अलसी का सेवन नहीं करना चाहेंगे? सेहत ठीक तो सब ठीक वरना कुछ भी ठीक नहीं है। पेट के रोग हों या हड्डियों से जुड़ी दिक्कत, आँखों से जुड़ी परेशानी हो या शुगर से जुड़ी समस्या, इन सबमें भुनी हुई अलसी बेहद लाभकारी होती है। ऐसे में आइए आपको अलसी से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

भुनी अलसी के 3 फायदे

वजन को करे कंट्रोल

वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं है लेकिन अलसी की मदद से ये बिल्कुल संभव है। वजन का कंट्रोल किया जाना थोड़ी परेशानी वाला काम लग सकता है लेकिन बढ़ा हुआ वजन और मोटापा बीमारियों को न्योता दे सकता है। ऐसे में आप किसे चुनना चाहेंगे ये आप पर ही पूरी तरह से निर्भर है।

ये भी पढ़ें: चेहरे पर शहद लगाने के 3 फायदे और 1 नुकसान: Chehre Par Shahed Lagane Ke 3 Fayde Aur 1 Nuksaan

पाचन करे ठीक

पाचन को ठीक रखना सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि पाचन में आई परेशानी कई दिक्कतों को जन्म देती है। पाचन ठीक से ना होने पर शरीर को मिनरल्स नहीं मिलते हैं। आपके खून को वो रफ्तार नहीं मिलती है जिसकी जरूरत है और आपका पेट नरम होने की जगह हमेशा ही कडक रहता है।

कैंसर से बचाए

इसका ये अर्थ नहीं है कि आपको कैंसर नहीं हो सकता है। कैंसर अमूमन उन खराब कोशिकाओं के कारण होता है जो सेहत को नुकसान पहुँचाती हैं। अगर आप इसका सेवन करेंगे तो कैंसर को बनने में मदद करने वाले सेल्स निष्क्रिय हो जाएंगे जो एक अच्छी बात है और आपको परेशानी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: शुगर में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं: Sugar mein mausami ka juice peena chahiye ya nahin

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla