कैल्शियम के 5 स्रोत: Calcium ke 5 strot

फोटो: youngisthan.in
फोटो: youngisthan.in

कैल्शियम शरीर के लिए बेहद जरूरी है और अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो आप ना तो सही तरह से खड़े हो सकते हैं और ना ही कोई अन्य काम कर सकते हैं। कैल्शियम सेहत को अच्छा करने के साथ साथ आपको फिट रखने के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में अगर आप कुछ भी ऐसा करते हैं जो आपको परेशानी दे तो वो अच्छा कदम नहीं है।

ये भी पढ़ें: पतले होने के लिए क्या खाना चाहिए: patle hone ke liye kya khaana chahiye

कैल्शियम को प्राप्त करना बेहद आसान है। शरीर की सेहत को बनाए रखने के लिए ऐसी कई चीजें आपके लिए जरूरी है। ये सभी फूड आइटम आपको अपने किचन में प्राप्त हो जाएंगे और इनका इस्तेमाल हर प्रकार से आपके लिए अच्छा है। इसको ध्यान में रखते हुए आइए नजर डालते हैं उन चीजों पर जिनका सेवन आप घर में कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ और शारीरिक फिटनेस का ध्यान: Restore Mental Health and Physical Fitness after Breakup

कैल्शियम के 5 स्रोत

कैल्शियम को प्राप्त करने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं:

सोयाबीन - सोयाबीन या उससे बने प्रोडक्ट ही आपकी सेहत के लिए अच्छे हैं। सोयाबीन से बने प्रोडक्ट कैल्शियम प्रदान करने में सक्षम है। अगर आप भी कैल्शियम को प्राप्त करना चाहते हैं तो सोयाबीन का सेवन शुरू कर दें।

ब्रोकली - ब्रोकली को अच्छी सेहत के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आपको कैल्शियम से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो आप ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं।

तिल - तिल को अमूमन हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। वैसे ये मान्यता है कि अगर आप अपने शरीर में कैल्शियम की मात्रा को ठीक रखना चाहते हैं तो आप तिल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चना - चना कैल्शियम का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है। अगर आपको कैल्शियम से जुड़ी कोई परेशानी है या आप कैल्शियम की मात्रा को ठीक करना चाहते हैं तो आप चने का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पालक - हरी सब्जियों को खाने के बारे में आपने सुना होगा लेकिन अगर आप अपनी सेहत को वाकई में ठीक करना चाहते हैं और कैल्शियम की मात्रा को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप पालक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: हेल्थ और फिटनेस को सही रखने के लिए आजमाएं ये पाँच नुस्खे

Edited by Amit Shukla