अजवाइन के 5 नुकसान: Ajwain Ke 5 Nuksan

फोटो- webdunia
फोटो- webdunia

अजवाइन का इस्तेमाल लोग कई तरह के घरेलू नुस्ख़ों के लिए करते हैं। अजवाइन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं लेकिन इसे लाभ के साथ-साथ शरीर को इससे नुकसान भी हो सकते हैं। वैसे तो अजवाइन एसिडिटी से लेकर अर्थराइटिस तक हर तरह की समस्या में लाभकारी है। अजवाइन में थाइमोल नाम का तत्व होता है जो पीएच लेवल को नॉर्मल रखने के साथ-साथ गैस्ट्रिक जूस के निष्कासन से खाना को जल्दी हजम करवाने में मदद करता है। ये तो अजवाइन का एक पहलू है उसके दूसरे पहलू के बारे में जानकर आप आश्चर्य में पड़ जायेंगे। अजवाइन का प्रयोग कई दशकों से रसोई में ही नहीं चिकित्सा जगत में भी किया जा रहा है। भले ही इसके सेवन के अनगिनत फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका अधिक सेवन आपको बहुत से नुकसान भी पहुंचा सकता है। अजवाइन से होने वाले नुकसानों पर नजर डालते हैं।

ये भी पढ़ें: अशोकारिष्ट के फायदे: Ashokarishta Ke Fayde

अजवाइन के नुकसान -

सीने की जलन - जहां एक तरफ तो अजवाइन का प्रयोग पाचन को दुरुस्त करने के लिए किया जाता है, लेकिन दूसरी और इसका अधिक सेवन सीने की जलन की परेशानी का सबब भी बन सकता है। इसलिए इसके ज्यादा सेवन से बचना ही अच्छा है।

चक्कर और उल्टी की समस्या - अजवाइन के सेवन से व्यक्ति को उल्टी और चक्कर की समस्या भी हो सकती है क्योंकि अजवाइन में थाइमोल और गामा टेरपीन मौजूद होता है जो उल्टी और चक्कर का कारण हो सकता है।

दिल की बिमारी - अगर अजवाइन को पानी के साथ लिया जाता है, तो यह दिल की गति को बढ़ा सकती है। जिससे दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं और रक्तचाप भी बढ़ जाता है।

स्किन - अजवाइन की खुराक का अधिक सेवन करने के बाद सूरज की रोशनी के संपर्क में आने पर अलग-अलग तरीके की स्किन समस्या हो सकती है।

कब्ज - वैसे तो अजवाइन का पानी कई मायनों में फायदेमंद है। लेकिन इसका ज्यादा उपयोग शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे गैस की समस्या होने लगती है।

ये भी पढ़ें: स्वर्ण भस्म के 5 फायदे: Swarna Bhasma Ke Fayde

कैसे करें इसका सेवन-

अजवाइन को पानी में डालकर उबाल लें। फिर उस पानी को छानकर पियें या गुड़ के साथ भी इसको ले सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: आँख में दर्द का 5 घरेलू उपचार: Ankho Me Dard Ka 5 Gharelu Upchar