दूध और चना खाने के फायदे: Doodh Aur Chana Khane Ke Fayde

फोटो- Youtube
फोटो- Youtube

चने शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं इसके सेवन से कई रोग दूर हो सकते हैं। इसके सेवन से व्यक्ति को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर पाया जाता है। वहीं दूध से शरीर को कैल्शियम, फाइबर, विटमिन सी मिलता है। जो हड्डियों को मजबूत रखता है। जानते हैं दूध औऱ चने से शरीर को क्या फायदे होते हैं।

ये भी पढ़ें: दूध और छुहारे के फायदे: Doodh Aur Chuare Ke Fayde

दूध औऱ चने खाने के फायदे-

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है- अगर आप रोजाना नाश्ते में या दोपहर के खाने से पहले 50 ग्राम भुने चने खाते हैं इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) बढ़ती है। इससे बीमारियों से बचा जा सकता है।

मोटापा घटाने के लिए- दूध और चने के सेवन से आप अपना वजन कम (weight loss) कर सकते हैं। रोजाना भुने हुए चने खाने से मोटापे की समस्या से राहत मिलती है। इसका सेवन शरीर से चर्बी को पिघलाने में मदद करता है।

पेट की समस्या दूर रहती है- अगर आप चने और दूध का नियमित सेवन करते हैं तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है। कब्ज होने पर शरीर में कई तरह की बीमारियां होने का कारण बन सकता है। कब्ज होने पर शरीर में आलस और परेशानी महसूस होती हैं जिसके कारण हमारी पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है।

शरीर स्वस्थ रहता है- चना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि चने में फाइबर, प्रोटीन, खनिज, फोलेट और फैटी एसिड पाया जाता है। वहीं दूध के पौष्टिक तत्व शरीर में कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस औऱ कई प्रकार के विटामिन्स की कमियों को पूरा करने में मदद करते है।

पेशाब संबंधी समस्या से छुटकारा- पेशाब से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए चने का सेवन लाभकारी होता है। अगर किसी को बार-बार पेशाब आने की समस्या हो तो उन्हें रोजाना गुड़ के साथ चने का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: मेथी पाउडर के फायदे इन हिंदी: methi powder ke fayde in hindi

पुरुषों के लिए लाभकारी- चने और दूध के सेवन से स्पर्म का पतलापन दूर हो जाता है और स्पर्म गाढ़ा होता है। इसके साथ ही भुने चने को शहद के साथ खाने से नंपुसकता दूर हो जाती है। इसके साथ ही भुने चने खाने से कुष्ठ रोग भी समाप्त हो जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: मुल्तानी मिट्टी और शहद के फायदे: multani mitti aur shahad ke fayde