गन्ने के जूस से सेहत को होने वाले 5 फायदे: ganne ke juice se sehat ko hone wale 5 fayde

फोटो: नवभारत टाइम्स
फोटो: नवभारत टाइम्स

गन्ने का जूस सेहत के लिए फायदेमंद है। अगर आप गर्मी के मौसम में गन्ने के जूस का सेवन करते हैं तो ना सिर्फ आप अपनी प्यास को बुझा पाएंगे बल्कि कुछ सेहतमंद पी भी सकेंगे। यही वजह है कि गन्ने के जूस को बेहद अच्छा माना जाता है। सेहत के लिए लाभकारी माना जानेवाला गन्ने का जूस सिर्फ गर्मी में प्यास ही नहीं मिटाता है क्योंकि इसके अन्य कई फायदे हैं।

ये भी पढ़ें: कलौंजी के बालों के लिए 5 फायदे: kalaunji ke baalon ke liye 5 fayde

गन्ने के जूस को आप चाहे कितने भी रूपए के गिलास का पिएं, इससे सेहत को होने वाले फायदे अनगिनत हैं। ऐसे कई लोग हैं जो शाम को गन्ने का जूस पीना पसंद नहीं करते हैं और वो सही भी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कई बार लोगों को ठंडी, सर्दी या जुखाम हो सकता है जो सेहत के लिए कहीं से भी सही नहीं है।

ये भी पढ़ें: सादा पान खाने के 5 फायदे : saada paan khaane ke 5 fayde

गन्ने के जूस में कई प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट्स एवं न्यूट्रिशन वैल्यू होती है जो आपके शरीर को चुस्त एवं दुरुस्त रखने में मददगार साबित होती है। ऐसे में ये जान लेना बेहद जरूरी है कि अगर आपको सर्दी या जुखाम है तो आप गन्ने के जूस को बिना बर्फ के पिएं वरना आपकी सेहत और बिगड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: खून की कमी से होने वाले नुकसान: khoon ki kami se hone wale nuksaan

गन्ने के जूस से सेहत को होने वाले 5 फायदे

पाचन को दिलाए फायदा - अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई परेशानी है तो उस स्थिति में गन्ने का जूस आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। गन्ने के जूस में पोटैशियम होता है जो पाचन में मददगार है और ये कब्ज को भी दूर करने में सहायता करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद - ग्लाइसिमिक इंडेक्स जिस भी वस्तु का 66 से कम है वो मधुमेह के रोगियों के लिए मददगार है और गन्ने का जूस उसी श्रेणी में आता है। गन्ने के जूस को प्राणदायी माना जाता है और अगर आपको भी कोई परेशानी है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

त्वचा में निखार - मुहांसों से परेशान लोगों को गन्ने के रस का सेवन करना चाहिए। अगर आपके शरीर की त्वचा लूज है तो उसे टाइट करने एवं उसमें निखार लाने में गन्ने का जूस बेहद मददगार है। बड़ी बात ये है कि गन्ने के जूस को चेहरे पर लगाया भी जा सकता है।

ह्रदय के रोगों से बचाता है - दिल का दौरा रोकता है गन्ने का रस। इसको पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल एवं ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम होता है जिसके कारण वेन्स में फैट जमा नहीं होता है।

दिमाग को बनाए तंदरुस्त - दिमाग को तंदरुस्त बनाए रखने के लिए भी गन्ने के जूस का इस्तेमाल होना चाहिए। दिमाग शरीर का सबसे जरूरी अंग है। इसको ठीक रखने में गन्ने का जूस अहम योगदान निभाता है।

Edited by Amit Shukla