गर्म चीज खाने के 3 नुकसान: Garam Cheez Khane ke 3 Nuksan

फोटो: Houston Methodist
फोटो: Houston Methodist

गर्म खाना खाना अच्छा है लेकिन इस प्रयास में अधिक गर्म खाना खाना कहीं से भी सही नहीं है। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें चाय उसी समय पीनी होती है जिस समय वो पतीले से नीचे कप में डाली जा रही हो। वो एक पल की देरी को अपने हुनर का अपमान और सम्मान को पहुँची ठेस समझते हैं जो गलत है।

ये भी पढ़ें: Deanne Panday ने दो एक्सरसाइजों को मिलाकर फिटनेस को बेहतर करने का नुस्खा बताया, आप भी जानें

गर्म भोजन करना चाहिए लेकिन इसके फायदे होने के साथ साथ नुकसान भी हैं। शरीर के हर अंग में गर्म खाना जब अपना असर दिखाता है तो उससे आपको कई प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं जो सही बात नहीं है। भोजन को करें और वो भी गर्म ही लेकिन उसकी सीमांत में रहकर ही ऐसा करें।

गर्म चीजों को खाना हमें बचपन से सिखाया जाता है लेकिन उसके कारण होने वाले नुकसान के बारे में किसी को नहीं बताया जाता है। आपका ये शरीर हाड मांस से बना है ना कि लोहे से और ऐसी स्थिति में गर्म भोजन उस मांस के साथ साथ शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुँचा सकता है। इस बात का ध्यान रखें।

गर्म चीज खाने के 3 नुकसान

तालु और मुँह में होती है दिक्कत

जिस तरह से गर्म पानी की बूँद या भाप लगने पर आपको फोफला देखने को मिल सकता है उसी प्रकार से अगर आप गर्म चीज खाते हैं तो उससे तालु और मुँह को नुकसान हो सकता है। आप खुद को दिक्कत में तो नहीं रखना चाहेंगे और अगर ऐसा है तो आपको अपना ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: चेहरे पर शहद लगाने के 3 फायदे और 1 नुकसान: Chehre Par Shahed Lagane Ke 3 Fayde Aur 1 Nuksaan

पेट को दे नुकसान

पेट की त्वचा और खासकर अंदर की त्वचा इतना गर्म भोजन स्वीकार नहीं करती है। इससे आपको पेट में एक दर्द एवं पेट में गर्मी महसूस होती है। पेट आपके शरीर का वो अंग है जिसमें दिक्कत होते ही आपके लिए परेशानियाँ कई गुना बढ़ जाती हैं। अपना ध्यान रखें और ऐसी गलती ना करें।

जबान को हो सकता है नुकसान

इतना गर्म खाना या कोई भी गर्म चीज खाने पर आप जबान में मौजूद स्वाद ग्रंथियों को नुकसान पहुँचा रहे हैं। ये एक अच्छी बात नहीं है। आपने इसका उदहारण गर्म समोसा या उसके अंदर की आलू, पैटीज, ब्रेड पकौड़ा, रोटी और चावल के साथ होते हुए देखा होगा। ध्यान रखें इसकी वजह से अल्सर्स भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: शुगर में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं: Sugar mein mausami ka juice peena chahiye ya nahin

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla