घुटने से नीचे पैर में दर्द होने के कारण

घुटने से नीचे पैर में दर्द होने के कारण (फोटो - sportskeeda hindi)
घुटने से नीचे पैर में दर्द होने के कारण (फोटो - sportskeeda hindi)

आज के समय में लोगों के पैरों में दर्द होना एक सामान्य समस्या बन गई है। इस समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। लेकिन अकसर लोगों को घुटने के नीचे पैर में दर्द का अनुभव होता है। पैरों में ऐंठन, रक्त के थक्के और नसों की समस्या होने पर भी घुटने के नीचे पैर में दर्द हो सकता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन कई बार आराम नहीं मिलता। इसलिए सबसे पहले इसके पीछे होने वाले कारण का जानना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं घुटने के नीचे पैर में दर्द के कारण।

घुटने से नीचे पैर में दर्द होने के कारण : Ghutne Se Neeche Pair Me Dard Hone Ke Karan In Hindi

मांसपेशियों में ऐंठन होने से - जब किसी की मांसपेशियों में ऐंठन होती है तो ऐसे में घुटने के नीचे पैर में दर्द महसूस हो सकता है। मांसपेशियों की ऐंठन तीव्र निचले पैर के दर्द का कारण बन सकता है। इसलिए पैर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले ऐंठन को कम करना बहुत जरूरी होता है।

शिन स्प्लिंट्स - शिन स्प्लिंट्स में आप काफ के ठीक सामने दर्द महसूस कर सकते हैं। इस समस्या में पिंडली की हड्डी के किनारे की मांसपेशियों में सूजन आ जाती हैं। ऐसे में व्यक्ति को चलने, दौड़ने या कूदने में दर्द का सामना करना पड़ता है।

वैरिकाज वेन्स - वैरिकाज वेन्स की समस्या में घुटने के नीचे पैर में दर्द हो सकता है। वैरिकाज वेन्स में पैरों की नसों में रक्त जमा हो जाता है। इसकी वजह से नसें उभरी और नीली नजर आती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now