मसूड़े फूलने का कारण: Masude Phulne ka Karan

फोटो- healthdear
फोटो- healthdear

मुंह की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। जिसमें मसूड़े दांतों के लिए एक ऐसे सुरक्षा कवच होते हैं कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार का रोग हो जाए तो वह दांतों के स्वास्थ्य के लिए बुरे परिणाम दे सकते हैं। इसी वजह से मसूड़ों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। मसूड़ों का ध्यान रखने के लिए आप नियमित रूप से ब्रश करें और शरीर में विटामिंस की कमी ना होने दें। जानते हैं क्यों फूलने का कारण।

ये भी पढ़ें: सौंफ और मिश्री का पानी पीने के फायदे: saunf aur mishri ka pani peene ke fayde

मसूड़ों की सूजन के प्रकार -

मसूड़ों में सूजन आने के कई कारण हो सकते हैं, उनमें से तीन कारण यह भी होते हैं -

आंशिक सूजन – जब मसूड़े में हल्की सूजन हो और केवल एक दांत से जुड़ा मसूड़ा प्रभावित हो तो इसे आंशिक मसूड़े की सूजन कहा जाता है।

वृहद सूजन – जब एक से अधिक दांत में सूजन हो तो इसे वृहद मसूड़े की सूजन कहा जाता है।

विस्तृत सूजन – जब मसूड़े में बाहरी किनारे के छोर तक सूजन होती है तो इसे विस्तृत मसूड़े की सूजन के रूप में देखा जाता है।

ये भी पढ़ें: सेंधा नमक के फायदे: Sendha Namak ke Fayde

मसूड़े फूलने के कारण -

मसूड़ों में सूजन आने के कारण कई हैं जैसे कि -

फंगस इन्फेक्शन के कारण।

पोषण की कमी के कारण।

डेन्चर (नकली दांत) की खराब फिटिंग के कारण।

गर्भावस्था के कारण।

स्कर्वी (विटामिन सी की कमी से होने वाला रोग) के कारण।

बचाव -

लौंग के तेल का इस्तेमाल - लौंग का तेल मसूड़ों की सूजन कम करने के लिए मदद करता है। इसके लिए लौंग तेल से दांतों और मसूड़ों की मालिश करें। इसका अच्छा असर पाने के लिए आप इसे दिन में कई बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा - बेकिंग सोडा के साथ थोड़ी-सी हल्दी मिलाएं और इससे अपने मसूड़ों की मालिश करें। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करके मुंह को साफ कर लें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: काला नमक के फायदे: Kala Namak ke Fayde

Edited by Naina Chauhan