काले अंगूर के फायदे Kale Angur Ke Fayde

फोटो- DAILYHUNT
फोटो- DAILYHUNT

अंगूर खाना हर किसी को पसंद होता है। अंगूर दो तरह के आते हैं, हरे और काले। लोग हरे अंगूर का सेवन अधिक करते हैं और काले अंगूर को नजरअंदाज कर देते हैं। काला अंगूर, हरे अंगूर से थोड़ा महंगा होता है इसलिए लोग इसे नहीं लेते। लेकिन आपको बता दें कि काले अंगूर में बहुत फायदे होते हैं। काले अंगूर (kale angur ke fayde) को हेल्थ के साथ स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है। अगर आप काले अंगूर का नियमित सेवन करते हैं तो डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां, त्वचा औऱ बालों की परेशानियों से निजात पा सकते हैं। जानते हैं काले अंगूर के फायदे।

इसे भी पढ़ें: मेथी पाउडर के फायदे इन हिंदी: methi powder ke fayde in hindi

काले अंगूर के पोषक तत्व-

अंगूर खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसमें ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो व्यक्ति को कई बीमारियों से राहत देने के लिए फायदेमंद रहते है। टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में अंगूर फायदा करते हैं।

काले अंगूर खाने के लाभ-

डायबिटीज में लाभकारी- काले अंगूर में रेसवेरेट्रॉल नाम का केमिकल होता है, जो एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक से भरपूर होता है। इसकी वजह से काले अंगूर के सेवन से इंसुलिन का लेवल नहीं बढ़ता। जिससे डायबिटीज (Diabetes) कंट्रोल में रहता है।

आंखों को हेल्दी रखें- व्यक्ति के लिए आंखें शरीर का जरूरी हिस्सा होती है। आंखों को हेल्दी रखने के लिए काले अंगूर का सेवन लाभकारी होता है। इसके सेवन से आंखों को लंबी उम्र तक खराब होने से बचाया जा सकता है। अंगूर आंखों की रेटिना को सुरक्षा प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें: बाजरे की रोटी के फायदे और नुकसान: Bajre ki Roti Ke Fayde Aur Nuksan

कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोके- कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी से बचने के लिए काले अंगूर का सेवन करें। अंगूर के छिलके में रेसवेरेट्रॉल केमिकल होता है, जो कैंसर सेल्स को शरीर में बढ़ने नहीं देता। इसके सेवन से आप प्रोस्टेट, ब्रेस्ट, फेफड़ों, पेट आदि में होने वाले कैंसर से बच सकते हैं।

दिल को हेल्दी रखें- आज के समय में दिल की बीमारी हर दूसरे व्यक्ति में देखने को मिल रही है। इसका कारण खराब खान पान और तनाव हो सकता है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो काले अंगूर का सेवन करें। इसमें पॉलीफेनॉल्स होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होने देता और दिल में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है। अंगूर खाने से हार्ट अटैक से भी बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें: खाली पेट टमाटर खाने के फायदे: khali pet tamatar khane ke fayde

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।