केला खाने का सही समय: kela khane ke sahi samay

फोटो- healthunbox
फोटो- healthunbox

फल खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जिनका सेवन समय के अनुसार ही करना चाहिए। उनमें से केला भी एक है। दरअसल, यह फल हर मौसम में आता है और सभी फलों में सबसे अच्छा माना जाता है। लोग केले का सेवन सुबह के नाशते, दिन के खाने और कभी-कभी रात में सलाद के रूप में भी कर लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि केले का सेवन किस समय करना सही रहता है। अगर नहीं जानते तो जानें कि इस फल को किस समय खाना चाहिए, जिससे लाभ मिलता है।

ये भी पढ़ें: किडनी में हल्दी दूध के फायदे: Kidney mein haldi doodh ke fayde

केला खाने का सही समय क्या है-

कहा जाता है कि अगर केले का सेवन सुबह के समय किया जाए तो इसका लाभ मिलता है। लेकिन खाली पेट केले का सेवन ना करें। अगर आप केले के साथ ड्राई फ्रूट्स या दूसरे फल जैसे सेब या अनार भी खाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। केले में मैग्नीशियम होता है। इसलिए इसका सेवन कभी खाली पेट ना करें। क्योंकि ऐसा करने से दिल को खतरा हो सकता है। केला की प्रकृति अम्लीय होती है इसलिए खाली पेट खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं खाली पेट केले के सेवन से भूख मर जाती है। लेकिन अगर आप केला ही खाना चाहते हैं तो बनाना शेक बनाकर पी सकते हैं। ब्रेकफास्ट के बाद केले का सेवन करना चाह‍िए। केला खाने का सही समय सुबह 8 से 9 बजे का होता है।

ये भी पढ़ें: हल्दी के फायदे स्किन के लिए: haldi ke fayde skin ke liye

केले के फायदे-

हीमोग्लोबिन बनता है- केले में आयरन तत्व भरपूर मात्रा में होता है जिससे हीमोग्लोबिन बनता है और अनीमिया से लड़ने में मदद करता है।

शरीर में ऊर्जा स्तर बढ़ता है- केले में पोटैशियम, फाइबर और मैग्नीशियम होता है, जिससे शरीर को जरूरी कई पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है। इसके साथ ही केला खाने से शरार में ऊर्जा स्तर बढ़ता है।

नैचुरल शुगर से भरपूर- अगर किसी का मीठा खाने का मन कर रहा है तो ऐसे में आप केले का सेवन कर सकते हैं क्योंकि केले में नैचुरल शुगर होता है। जिससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता।

त्वचा पर ग्लो आता है- विटामिन और फाइबर से भरपूर केला खाने से आपकी त्वचा में ग्लो रहता है और जल्दी एजिंग समस्या नहीं सताती है।

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट हल्दी पानी पीने के नुकसान: subha khali pet haldi pani peene ke nuksan

Edited by Naina Chauhan