खांसी में कौन सा फल खाना चाहिए: Khaansi mein kaun sa fal khaana chahiye

फोटो: Navbharat Times
फोटो: Navbharat Times

खांसी आने पर आज कल के माहौल में आप या तो अपना नॉर्मल इलाज कराते हैं या अगर उसके साथ अन्य परेशानियाँ भी हैं तो आप अन्य जांच कराते हैं। अगर आप किसी डॉक्टर को नहीं दिखाते हैं तो भी खांसी ठीक हो जाती है लेकिन अगर इसमें परेशानियाँ बढ़ रही हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट अखरोट खाने के 3 फायदे: Subah khali pet akhrot khaane ke 3 fayde

ऐसा कई बार होता है कि इंसान को खांसी के दौरान अपने फेफड़ों में भी परेशानी महसूस होती है। इस स्थिति में कई लोग कुछ चीजें खाने लगते हैं और इसमें कुछ फल भी शामिल हैं। वर्षों से जिन आदतों को हम अपने साथ रखते आए हैं उसकी वजह से या तो हमें आराम मिलेगा या परेशानी बढ़ेगी।

इस स्थिति में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे कई फल हैं जिन्हें आप खांसी के समय खा सकते हैं जबकि ऐसे भी कई फल हैं जिनका सेवन आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको उन फलों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप खांसी के दौरान भी खा सकते हैं।

खांसी में कौन सा फल खाना चाहिए

अंगूर

आपने कई लोगों को ये कहते सुना होगा कि भला खांसी में अंगूर कैसे खाया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो खट्टा होता है और अगर अंगूर मीठा हो तो आप उसका सेवन कर सकते हैं। वैसे आप खट्टे अंगूर भी खा सकते हैं। उससे आपको कोई नुकसान नहीं होने वाला है इसलिए अफवाहों पर ना जाएं।

ये भी पढ़ें: Shilpa Shetty Kundra ने कोरोनावायरस की वैक्सीन लगवाने जा रहे लोगों के लिए दिए कुछ टिप्स, आप भी जानें

संतरा

जी हाँ, संतरा भी खट्टा होता है और इसके सेवन के पीछे एक अहम कारण है विटामिन सी की मौजूदगी। विटामिन सी खांसी के कारणों पर असर करता है और उससे आपको काफी फायदा होता है। खांसी को रोकने में विटामिन सी से भरपूर चीजें खाई जा सकती हैं और संतरा उनमें से एक है।

चुकंदर

इसे खून बढ़ाने वाला फल कहा जाता है। अगर किसी इंसान को खून की कमी है या खांसी है तो वो इसका सेवन कर सकता है। इससे आपको अपनी सेहत में एक सुधार देखने को मिलेगा जो एक अच्छी बात है। चुकंदर को आप सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं जो एक अच्छी बात है।

ये भी पढ़ें: बकरी का दूध कच्चा पीना चाहिए या गर्म करके: Bakri ka doodh kaccha peena chahiye ya garm karke

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla