खाली पेट टमाटर खाने के फायदे: khali pet tamatar khane ke fayde

फोटो- patrika
फोटो- patrika

टमाटर एक ऐसा आहार है जिसे हर तरह से खाया जाता है। लोग टमाटर को सब्जी में, सलाद में या फिर टमाटर सूप के रूप में बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन, विटामिन, पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही टमाटर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता होती है। वहीं जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए भी टमाटर खाना लाभकारी होता है। टमाटर की खूबी है कि गर्म करने के बाद भी इसके विटामिन समाप्त नहीं होते हैं। जानते हैं खाली पेट टमाटर खाने के फायदे।

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने मेथी का पानी पीने के फायदे: sirf 1 mahine methi ka pani peene ke fayde

खाली पेट टमाटर खाने के लाभ-

शरीर का विकास होता है- खाली पेट टमाटर का सेवन करने से बच्चों के शरीर का विकास होता है। इसके साथ ही टमाटर के सेवन से शरीर भी सेहतमंद रहता है। इसलिए हर रोज टमाटर का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही टमाटर से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है।

गठिया में लाभकारी- अगर आप रोजाना टमाटर का सेवन करते हैं तो इससे गठिया का रोग सही होता है। इसमें आप टमाटर का सूप बनाकर पी सकते हैं वहीं इस सूप में एक चम्मच अजवाइन का चूर्ण मिला लें। लाभ ज्यादा होगा।

ये भी पढ़ें: करेला खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए: karela khane ke baad kya nahi khana chahiye

चेहरे के लिए- टमाटर के सेवन से त्वचा पर निखार आता है। रोज सुबह टमाटर में काला नमक मिलाकर त्वचा पर लगाएं।

पेट की कीड़े- अगर किसी के पेट में कीड़े की समस्या हो रही है तो उनके लिए सुबह खाली पेट टमाटर खाना अच्छा होता है। इसमें टमाटर में काली मिर्च मिलाकर खाना चाहिए, लाभ मिलेगा।

डायबि‍टीज के लिए- टमाटर के नियमित सेवन से डायबि‍टीज में फायदा होता है। इससे आंखों की रौशनी बढ़ती है।

ये भी पढ़ें: अंजीर को दूध में खाने के फायदे: anjeer ko doodh mein khane ke fayde

Edited by Naina Chauhan