मखाने खाने का सही तरीका: makhane khane ka sahi tarika

फोटो- patrika
फोटो- patrika

हर किसी को पता होगा कि ड्राय फ्रूट्स खाना सेहत के लिए कितने फायदेमंद है। वैसे तो ड्राय फ्रूट्स कई तरह के होते हैं, लेकिन अगर सिर्फ मखानों की बात की जाए तो यह स्वाद में अच्‍छे और सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। मखाना पौष्टिकता से भरपूर होता है क्योंकि इसमें मैगनेशियम, पोटैशियम, फाइबर, आयरन जिंक भरपूर मात्रा में होते हैं। मखाने से मिठाई, नमकीन और खीर भी बनाई जाती है। जानते हैं मखाने खाने का सही तरीका क्या है।

ये भी पढ़ें: दूध में हल्दी के नुकसान: doodh me haldi ke nuksan

मखाने खाने का सही तरीका क्या है-

शरीर को मखानों का ज्यादा लाभ मिले इसके लिए मखानों को दूध के साथ खाना चाहिए। यह शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। रोज रात को सोने से पहले इसका सेवन करना लाभकारी है।

मखाने के फायदे-

किडनी के लिए- अगर किसी को किडनी के रोगों से बचना है तो इसके लिए मखाना खाना लाभकारी होता है। इसके सेवन से किडनी डिटॉक्सी फाई होती है और मजबूत बनी रहती है। इसके साथ ही यह आपके खून को भी बेहत बनाती है।

पाचन सही करता है- आज के समय में लोग अपने खाने पीने का सही तरीके से ध्यान नहीं रखते। जिसकी वजह से शरीर में कई बीमारी हो जाती है। ऐसे में अगर रोज मखाना खाया जाए तो इससे शरीर को भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट मिलता है। इसके सेवन से भूख की शिकायत भी दूर हो जाएगी और पेट की सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

ये भी पढ़ें: मेथी पाउडर के फायदे इन हिंदी: methi powder ke fayde in hindi

जोड़ो का दर्द- लोगों को अक्सर जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है। अगर शरीर में कैल्शियम की उचित मात्रा ना पहुंचे तो इसकी वजह से ये समस्या देखने को मिलती है। इस समस्या को दूर करने के लिए मखाना खाना लाभकारी होता है।

तनाव दूर करने के लिए- आज के समय में लोगों को तनाव की समस्या देखने को मिलती है। इसे दूर करने के लिए रोज सुबह मखाने का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से तनाव दूर होता है और नींद भी अच्छी आती है।

ये भी पढ़ें: मुल्तानी मिट्टी और शहद के फायदे: multani mitti aur shahad ke fayde