नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे:  nabhi mein nariyal tel lagane ke fayde

फोटो- health
फोटो- health

खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं नारियल तेल। वहीं नारियल तेल का इस्तेमाल अगर नाभि पर किया जाए तो शरीर को कई लाभ मिलते हैं। नाभि शरीर का केंद्र बिंदु होता है अगर आप सोने से पहले नारियल तेल की कुछ बूंदे नाभि में डालकर सोते हैं, तो आपकी सेहत को बहुत ही लाभ पहुंच सकते हैं। नाभि में अगर आप नारियल तेल लगाते हैं, तो इससे कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में-

ये भी पढ़ें: चना और किशमिश के फायदे: chana aur kismis ke fayde

नाभि में नारियल तेल लगाने का तरीका-

नाभि में नारियल तेल लगाने के लिए सबसे पहले साफ रुई लें और उस रुई को नारियल तेल में डुबा लें। इसके बाद रुई को नाभि पर रख दें और फिर 15 मिनट तक वहां मसाज करें।

नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे-

फर्टिलिटी बढाता है- नारियल तेल में ट्राईग्लिसराइड पाए जाते हैं जो फर्टिलिटी रेट को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए रोजाना सोने से पहले नाभि में नारियल तेल लगाना चाहिए।

सर्दी में आराम देता है- ठंड के मौसम में अगर किसी को बुखार से बचना हैं तो नाभि में नारियल तेल लगाना चाहिए। इसके साथ ही नारियल तेल ऐथलिटों की उर्जा को बढ़ाकर उनकी फिजिकल स्थिति को बढाता है।

ये भी पढ़ें: अंजीर को दूध में खाने के फायदे: anjeer ko doodh mein khane ke fayde

आंखों के लिए लाभकारी- आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए नाभि में नारियल तेल लगाना चाहिए। नारियल तेल को रुई की मदद से नाभि में डालें और करीब 10 से 15 मिनट तक के लिए मसाज करें।

पेट दर्द से रहात- अगर आप पेट दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए नाभि में नारियल का तेल डालें। इससे आपको पेट दर्द की समस्या से रहात मिलेगा। इतना ही नहीं यह मासिक धर्म के दर्द से भी राहत दिलाने में आपकी मदद करता है।

शरीर में ऊर्जा संतुलित करे- कहा जाता है कि हमारे शरीर में नाभि चक्र ऊर्जा और कल्पना का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। इसमें ही हमारे लक्ष्य छिपे होते हैं। नाभि चक्र को संतुलित करने के लिए नाभि में नारियल का तेल लगाएं।

ये भी पढ़ें: सौंफ और मिश्री का पानी पीने के फायदे: saunf aur mishri ka pani peene ke fayde

नाभि पर तेल लगाने से क्या होता है-

नाभि एक ऐसी जगह से जहां से शरीर की कई सारी नर्व जुड़ी रहती है। इसलिए नाभि पर तेल लगाने से शरीर के अन्य अंगों को भी लाभ होता है।