नहाने से पहले तेल लगाने के 3 फायदे: Nahane Se Pehle Tel Lagane Ke 3 Fayde

फोटो: Boldsky
फोटो: Boldsky

गर्मी हो या ठंडी आपको नहाना जरूर चाहिए। इस बात को जान लें कि शरीर में होने वाली सारी बीमारियों की जड़ है आलस से भरा शरीर और बिना नहाए दिन बिताने की बुरी आदत। इंसान को इस बात का एहसास नहीं होता है लेकिन उसे हर हाल में नहाना चाहिए क्योंकि नहाने से शरीर में ताजगी आती है।

ये भी पढ़ें: खाना खाने के बाद शुगर लेवल कितना होना चाहिए: Khaana Khaane ke baad sugar level kitna hona chahiye

नहाने के बाद शरीर में एक ऊर्जा के साथ साथ चेहरे पर एक रौनक का एहसास होता है। शरीर को तरोताजा और दिमाग को ठंडा रखने के लिए भी आपको नहाना चाहिए। इस दौरान एक बड़ा सवाल खड़ा होता है और वो ये कि क्या नहाने के बाद तेल लगाना चाहिए या नहाने से पहले ऐसा करना चाहिए।

आपको बताते चलें कि आज कल तो तेल लगाने का चलन बेहद कम हो गया है क्योंकि लोग सर के बालों में भी तेल नहीं लगाते हैं। वो या तो हेयर जेल या फिर कोई ऐसा तेल लगाते हैं जो सर की स्कैल्प के लिए नुकसानदेह होता है। आपने ये बात देखी होगी कि बड़े बुजुर्ग हमेशा नहाने से पहले तेल लगाते हैं और उसके पीछे कई अहम कारण हैं।

नहाने से पहले तेल लगाने के 3 फायदे

शरीर की त्वचा को मिलता है मॉइस्चर

शरीर की त्वचा भी एक जरूरी अंग है। अगर आप इसका ध्यान रखना चाहते हैं तो आपको नहाने से लगभग एक घंटा पहले तेल लगाना चाहिए। तेल को जब आप इतनी देर पहले लगाएंगे तो वो शरीर में पैबस्त हो जाएगा जिससे आपकी त्वचा में मौजूद पोर्स ठीक हो जाएंगे और आपको अच्छा महसूस होगा।

ये भी पढ़ें: त्वचा का रूखापन दूर करने के 3 उपाय: Tvacha ka rookhapan door karne ke 3 upaay

ब्लड सर्कुलेशन को करे ठीक

नहाने से पहले जब आप तेल लगाते हैं तो उससे शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इससे आपके शरीर को लाभ मिलता है और आपको काफी अच्छा महसूस होता है। शरीर में जब ब्लड अच्छी तरह से दौड़ेगा तो वो आपके दिमाग में भी जाएगा और उसकी वजह से आपके मन में घर कर चुकी चिंता और अवसाद को एक नया घर ढूंढना पड़ेगा।

मांसपेशियों को करे ठीक

जब ब्लड का सर्कुलेशन ठीक होगा तो मांसपेशियां भी ठीक रहेंगी। इससे हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों से जुड़े रोग बढ़ जाते हैं। अगर आप सरसों के तेल से (पैकेट वाला नहीं, चक्की से पिराकर लाए गए तेल से) मालिश करते हैं तो ना सिर्फ आपको इन चीजों में आराम मिलेगा बल्कि आपके सर के बालों को भी फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना चुकंदर खाना चाहिए: Ek din mein kitna chukandar khaana chahiye

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।