नीम का पानी कब पीना चाहिए: Neem ka Pani Kab Pina Chahiye

फोटो: Jeevan Kosh YouTube
फोटो: Jeevan Kosh YouTube

नीम को बीमारियों को ठीक करने के लिए एक कारगर इलाज माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आपने नीम की पत्तियों का सेवन किया या फिर उसके रस को अपने शरीर पर लगाया तो आपको लाभ मिलेगा। नीम की पत्ती, छाल, जड़, एवं फल से आपको अपने शरीर में काफी लाभ देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: आंखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के 3 घरेलू उपाय: Aankhon ke neeche dark circle hatane ke 3 gharelu upaay

नीम को रोगनाशक माना जाता है और ये हर तरफ से लाभकारी है। आप अगर अपने शरीर में किसी भी बीमारी से परेशान हों तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर मुहांसे हों या कहीं कोई फोड़ा या फुंसी हो तो आप उस जगह पर नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा।

नीम का पानी भी पत्तियों, छाल, जड़ एवं फूल की तरह बेहद लाभकारी है। अगर आप अबतक इस बात को लेकर हैरान रहे हैं कि इसके बारे में कोई बात क्यों नहीं करता है तो आपको बताते चलें कि लोगों को इसके बारे में जानकारी तो है लेकिन वो इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं जो एक समस्या है।

नीम का पानी कब पीना चाहिए

खाली पेट है फायदेमंद

पेट में कई प्रकार के टॉक्सिन्स होते हैं। आँतों में भी ये टॉक्सिन्स होते हैं जिससे काफी नुकसान होता है। अगर आप खाली पेट नीम का पानी पीते हैं तो आपको काफी लाभ होगा और आपकी सेहत भी अच्छी हो जाएगी। अच्छी सेहत ही अच्छे जीवन की कुंजी है और हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: शुगर में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं: Sugar mein mausami ka juice peena chahiye ya nahin

एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर

आपने अमूमन सुना होगा कि लोगों के पेट में कीड़े होते हैं। अगर आपको भी इस तरह की कोई परेशानी है तो आप आज ही नीम के पानी का सेवन करना शुरू कर दें। एंटी बैक्टीरियल (Anti Bacterial) गुणों से भरपूर नीम का पानी पेट में मौजूद कीड़ों को मारकर आपको काफी लाभ देता है।

प्रसव के दौरान और बाद में लाभ दे

प्रसव के समय या उस पूरे समय के दौरान अगर आपको अपने पेट में दर्द होता है तो आपको नीम के पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। खून को साफ रखने के लिए भी आप नीम के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप ना सिर्फ खून को साफ कर पाते हैं बल्कि खुद को संक्रमण से भी बचा पाते हैं।

ये भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर में कौन सा फल खाना चाहिए: High Blood Pressure Mein Kaun Sa Fal Khaana Chahiye

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla