पिस्ता खाने के फायदे: Pista Khane ke Fayde

फोटो- thehealthtips
फोटो- thehealthtips

ड्राईफ्रूट खाने से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए हम कई तरह के ड्राईफ्रूट खाने में शामिल करते हैं। जिसमें से पिस्ता भी एक है। पिस्ता एक फल है जिसकी बाहरी सेल को हटा कर खाया जाता है। यह नट ना केवल खाने में स्वादिष्ट होता हैं बल्कि सुपर हेल्दी भी होते हैं। पिस्ता में सैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओलिक व लिनोलिक एसिड, प्रोटीन, विटामिन और फाइबर होता है। जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी है और साथ ही ये गंभीर समस्याओं को दूर करने का काम भी करता है। पिस्ता खाने के फायदों के बारे जानते हैं।

ये भी पढ़ें: सौंफ और मिश्री का पानी पीने के फायदे: saunf aur mishri ka pani peene ke fayde

दिल के लिए- पिस्ता का सेवन दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके सेवन से प्लामा टोटल कोलेस्ट्रॉल में सुधार हो सकता है। पिस्ता के सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। जिसकी वजह से दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

आंखों के लिए लाभकारी- आंखें शरीर का अहम हिस्सा होती है। आंखों की देखभाल के लिए पिस्ता खाना बहुत अच्छा होता है। पिस्ता में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे कैरोटीनॉयड शामिल है, जो आंखों के रेटिना के लिए लाभकारी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अंजीर और मुनक्का के फायदे: anjeer aur munakka ke fayde

वजन कम करने के लिए- अगर आप अपने बढ़ते वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना पिस्ता खाना शुरू करें। इसके सेवन से कैलोरी की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है।

शुगर में फायदेमंद- अगर आप शुगर की बीमारी से बचना चाहते हैं तो पिस्ता खाना अच्छा होता है। इसके सेवन से शुगर की स्थिति में कुछ हद तक सुधार हो सकता है। पिस्ता में एंटी-डायबिटिक गतिविधि होती है, जो शुगर की समस्या को दूर रखने का काम कर सकती है।

कैंसर से बचाता है- पिस्ता खाने से कैंसर की बीमारी का खतरा कम होता है। पिस्ता केमो प्रिवेंटिव गुणों से समृद्ध होता है। इस प्रभाव के कारण यह कैंसर सेल को पनपने से रोकने में मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट हल्दी पानी पीने के नुकसान: subha khali pet haldi pani peene ke nuksan

Edited by Naina Chauhan