प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल: platelets badhane wale fal

फोटो- lokmat
फोटो- lokmat

व्यक्ति के शरीर में तीन तरह की रक्त कोशिकाएं होती है। लाल रक्त कोशिकाएं, सफेद रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट। मेडिकल की भाषा में प्लेटलेट्स को थ्रोम्बोसाइट्स कहा जाता है, जो रक्त कोशिकाओं के छोटे-छोटे टुकड़े होते हैं। व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स का 150,000 से 450,000 प्रति माइक्रोलीटर के बीच होना जरूरी है। प्लेटलेट्स का 150,000 से नीचे जाना चिंता का विषय हो सकता है। जिसकी वजह से शरीर में कई समस्या हो जाती है। शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए इन फलों का सेवन करना अच्छा होता है। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं तो शरीर को कुछ लक्षण दिखने लगते हैं जैसे- दांतों और मसूड़ों से खून निकलना, पेशाब से खून निकलना, स्प्लीन का साइज बढ़ जाना जैसे संकेत मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: प्लेटलेट्स की कमी के लक्षण: platelets ki kami ke lakshan

प्लेटलेट्स बढ़ान के लिए खाएं ये फल-

चुकंदर- अक्सर शरीर में खून बढ़ाने के लिए चुकंदर का सेवन किया जाता है। इसके साथ ही आप प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए भी चुकंदर खा सकते हैं। एंटीऑक्सीट्डेंट से भरपूर चुकंदर में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए जरूरी सभी गुण होते हैं। वहीं इसके सेवन से रोग प्रतिरोधी क्षमता को भी मजबूत होती है।

अनार- अनार एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई गुणों से भरपूर है। जिसकी वजह से ये फल कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। अनार प्लेटलेट्स को एक जगह एकत्रित होने से रोकता है। बता दें कि जब प्लेटलेट्स एक जगह इकट्ठे हो जाते हैं, तो प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है और खून के थक्के बन जाते हैं। इसके सेवन के लिए रोजाना नाश्ते में या फिर सलाद के रूप में अनार का सेवन करें।

ये भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय: immunity badhane ke gharelu upay

पपीता- प्लेटलेट्स बढ़ाने में पपीता सबसे अच्छा फल माना जाता है। इतनी ही नहीं प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीते की पत्तियां भी मददगार हैं। इसके सेवन से बहुत जल्द प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद मिलती है।

आंवला- विटामिन सी से भरपूर आंवला प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही आंवले के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

ये भी पढ़ें: प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं: Platelets Kaise Badhaye