शक्कर और गुड़ से जुडी ये जानकारी आपको सही फैसला लेने में मदद करेगी

शक्कर और गुड़
शक्कर और गुड़

शक्कर और गुड़ के बारे में हमें जानकारी होती है लेकिन हम में से बहुत कम लोग ही जानते हैं कि चीनी की वजह से काफी सारी परेशानी होती है। इसमें डायबिटीज और अन्य बीमारियाँ शामिल हैं जिसमें ब्लड प्रेशर का बढ़ता स्तर और सुगर लेवल शामिल है।

ये भी पढ़ें: अच्छी सेहत के लिए जिम में की जानेवाली इन गलतियों से बचें

ऐसे में एक बड़ा सवाल ये है कि क्या ऐसी कोई जानकारी है जो हमें अबतक नहीं मिली है और जिस जानकारी के मिलते ही हमारा जीवन बेहतर हो सकता है। अगर आप भी अबतक गुड़ और शक्कर के फायदों और नुकसान के बारे में जानकारी नहीं रखते हैं तो आइए आपको बताते चलें उन बातों के बारे में जिनकी जानकारी से आप अपनी सेहत को और भी बेहतर कर सकेंगे।

शक्कर और गुड़ से जुडी ये जानकारी आपको सही फैसला लेने में मदद करेगी

शक्कर के बारे में जानकारी

शक्कर को खाते ही आपके सुगर लेवल में बढ़ोतरी होती है। ये एक ऐसा माध्यम है जो आपके शरीर में एसिड की मात्रा को बढ़ाता है। यहाँ ये भी ध्यान देना जरूरी है कि शक्कर सिर्फ कैलोरी बढ़ाता है और इससे कोई न्यूट्रिशन प्राप्त नहीं होता है। शक्कर के इस्तेमाल के साथ ही आप कैल्शियम के इस्तेमाल में कमी देखने लगते हैं क्योंकि ये कैल्शियम के पाचन में एक बढ़ा उत्पन्न करता है।

ये भी पढ़ें: दूध से प्रतिदिन मसाज करने के फायदे जानकर आप इसे जरूर करना चाहेंगे

गुड़ के बारे में जानकारी

गुड़ में आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम होता है और ये कैल्शियम के पाचन में मददगार है। ये जानकारी भी होना जरूरी है कि शक्कर की जगह गुड़ बहुत आराम से डाइजेस्ट होता है और आपके शरीर में ब्लड प्रेशर या सुगर के स्तर को नहीं बढ़ाता है। गुड़ के इस्तेमाल से आप ना सिर्फ अपच को रोकने बल्कि पाचन को बेहतर करने में भी सफलता प्राप्त करते हैं।

ये भी पढ़ें: डिप्रेशन को ठीक करने के लिए इन चीजों को जीवन का हिस्सा बनाएं