मेंटल हेल्थ को सही रखने के लिए ये तरीके अपनाएं

मेंटल हेल्थ
मेंटल हेल्थ

2020 का अंत हो चुका है लेकिन मेंटल हेल्थ 2021 में भी लोगों के लिए कोई बड़ा विषय नहीं है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार लगभग 7।5 प्रतिशत लोग इस समय किसी ना किसी प्रकार की मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं और 2020 के अंत तक 20 प्रतिशत लोग इसका शिकार होंगे। ये एक बड़ा आकड़ा है और अगर आप इस बात को लेकर चिंतित नहीं है तो आप एक बड़ी परेशानी को अनदेखा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मेंटल हेल्थ को नजरअंदाज ना करें, इसका इलाज करें

मेंटल हेल्थ सबसे जरूरी है क्योंकि ये एक पॉवरहाउस है जो आपके शरीर को सुचारू रूप से चलाती है। अगर आपको ये लगता है कि मेंटल हेल्थ कोई बड़ी परेशानी नहीं है तो आप किसी भी अस्पताल में जाकर इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं कि ये कितनी मुश्किल चीज है और इसका क्या प्रभाव होता है।

ये भी पढ़ें: हेल्थ और फिटनेस को सही रखने के लिए आजमाएं ये पाँच नुस्खे

मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए अपनाएं ये उपाय

मेंटल हेल्थ को सही करने के लिए सबसे पहले तो खुद को वैल्यू करना सीखें। इसका सीधा अर्थ है कि खुद के लिए सम्मान पैदा करें। सम्मान एक अच्छी बात है, अभिमान या अकड़ नहीं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप सम्मान पैदा करें अभिमान नहीं। मानसिक स्वास्थ्य के लिए शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक रखना बेहद आवश्यक है और इसलिए आपको कोई वर्जिश या योग जरूर करना चाहिए ताकि आपका शरीर एक्टिव महसूस करे।

ये भी पढ़ें: स्पॉन्डिलाइटिस को ठीक करने के लिए अपनाएं ये एक्सरसाइज

इस बात का खास ध्यान रखें कि आप खुद के आसपास अच्छे लोगों की संगत रखें क्योंकि आप जैसी चीजें खाएंगे और जैसे लोगों के साथ रहेंगे वैसा ही आपका अनुभव और मन पर प्रभाव होगा। लोगों को खुश करने से पहले खुद के लिए अच्छे भाव और मन पर अच्छा प्रभाव रखें। स्ट्रेसस एक बड़ी परेशानी है क्योंकि हम सब ऐसी चीजों पर समय नष्ट करते हैं जिनपर हमारा कोई कंट्रोल नहीं है। इसलिए उन चीजों का स्ट्रेस ना लीजिए जो आपके कंट्रोल में नहीं है।

मेंटल हेल्थ के लिए मन को शांत रखें और अपने लिए ऐसे लक्ष्य रखें जो आप आसानी से प्राप्त कर सकें। ये बेहद जरूरी है कि आप कुछ नया काम करें क्योंकि हर दिन एक ही काम करने से मन पर भी प्रभाव पड़ता है।