वर्टिगो के घरेलू उपचार: Vertigo ke gharelu upchaar

फोटो: Zee News
फोटो: Zee News

चक्कर आना एक नार्मल प्रक्रिया है क्योंकि हमारे शरीर और खासकर दिमाग में ऐसे कई तंत्र हैं जो एकाएक हुए बदलाव को स्वीकार नहीं कर पाते हैं। इन तंत्रों में उस समय बदलाव होने लगता है जब आप एकदम से इन्हें किसी रौशनी, अँधेरे या फिर ऐसी किसी स्थिति में ले जाते हैं जिसके लिए ये तैयार नहीं होते हैं।

ये भी पढ़ें: पेट में अधिक गैस बनने की समस्या का निदान: pet mein adhik gas banne ki samasya ka nidaan

इन स्थितियों में शरीर में एक इम्पल्स बनता है जिसके कारण आपको चक्कर आने लगते हैं। ऐसी स्थिति में आपको लगता है कि आपके आसपास की दुनिया घूम रही है। ये वो स्थिति होती है जब आपका दिमाग एक अलग स्थिति में चला जाता है और आपको किसी चीज का या किसी का सहारा लेना पड़ता है।

इसलिए ये जरूरी है कि अगर आपको बार बार चक्कर आ रहे हैं तो आप इसको नजरअंदाज ना करें। आपके शरीर को किसी भी परेशानी से लड़ने के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए। ऐसे में आइए आपको उन घरेलू उपचारों के बारे में बताते हैं जिनको करने से आपको चक्कर नहीं आएँगे।

वर्टिगो के घरेलू उपचार

अनुलोम विलोम

योग से रहें निरोग के बारे में आप सबने सुना होगा लेकिन बेहद कम लोग ही इसे असल जीवन में अपनाते हैं। अनुलोम विलोम को करने से शरीर के कई रोग ठीक हो सकते हैं। आप अपने शरीर को चक्कर के प्रभाव से बचाने के लिए इसको करना शुरू कर दें। आपको आराम का अनुभव होगा और ये तुरंत प्रभावी होता है।

ये भी पढ़ें: गिलोय और नीम के रस से डायबिटीज के रोगी पाएंगे आराम: Giloy aur Neem ke ras se diabetes ke rogi payenge aaram

नारियल पानी

नारियल पानी पीने से चक्कर नहीं आते हैं। ये बात ध्यान रखें कि दिमाग को भी आराम, खून और हाइड्रेटेड रहने की जरूरत है। ऐसा ना होने पर उसके दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं। नारियल पानी में लिक्विड काफी अच्छी मात्रा में होता है और ये आपकी सेहत को ठीक रखता है और साथ ही चक्कर आने से भी रोकता है।

नींबू का रस

एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू के रस को निचोड़कर पी लेने से आपको चक्कर से जुड़ी समस्या से निजात मिलता है। ये अलग बात है कि नींबू पानी ठंडा होता है लेकिन चूँकि शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है तो ऐसे में वो असरदार होता है। इसके साथ साथ नींबू पानी में नींबू के साथ साथ अन्य कई चीजें भी होती हैं जो लाभ देती हैं।

ये भी पढ़ें: होठों का कालापन दूर करने का तरीका: Hothon ka kalapan door karne ka tarika