विटामिन डी की कमी से होने वाले रोग: Vitamin D ki kami se hone wale rog

फोटो: Funfreak
फोटो: Funfreak

विटामिन डी शरीर के लिए एक बेहद जरूरी विटामिन है। इसके अभाव से शरीर में अजीब अनुभव होने लगते हैं और आपकी सेहत पर इसका बेहद बुरा असर होता है। आपकी सेहत ही सबसे बड़ी नियामत है और अगर उसको कोई नुकसान होता है तो आपको हर प्रकार का नुकसान हो जाता है।

ये भी पढ़ें: विटामिन बी12 की कमी से होने वाले रोग: Vitamin B12 ki kami se hone wale rog

विटामिन डी हमारे द्वारा खाए जानेवाले हर भोजन में पाया जाता है। ये बात अलग है कि किसी में इसकी मात्रा अधिक होती है तो किसी में इसकी मात्रा कम पाई जाती है। आपका शरीर कई प्रकार के विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट्स एवं अन्य जरूरी तत्वों के कारण ही सही रूप से काम कर पाता है।

इनमें विटामिन डी सबसे महत्वपूर्ण है। विटामिन डी के सेवन से आपको एक अलग सी ऊर्जा और कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता भी प्राप्त होती है। इम्यूनिटी को ठीक रखना बेहद जरूरी है और वो विटामिन डी के कारण ठीक रहती है। वैसे ये भी ध्यान रखें कि शरीर के लिए जरूरी हर तत्व से आपकी इम्यूनिटी ही बेहतर होती है।

विटामिन डी की कमी से होने वाले रोग

वजन का अचानक बढ़ना

अगर आपका वजन अचानक बढ़ा है तो ऐसा विटामिन डी की कमी के कारण ही होता है। इसमें आपका खान पान भी एक भूमिका निभाता है। अगर आपके वजन में एकदम से बदलाव हुआ है और वो बढ़ गया है तो इसमें विटामिन डी की कमी एक अहम योगदान निभाती है। आपको सूरज की धूप लेनी चाहिए क्योंकि वो विटामिन डी का सबसे बड़ा स्त्रोत है।

ये भी पढ़ें: सूखी खांसी का बढ़ियां घरेलू उपचार: Sookhi Khaansi ka badhiya gharelu upchaar

घाव का आसानी से ना भरना

अगर आपके शरीर में कोई चोट लग गयी है या फिर किसी भी वजह से आपके शरीर में कोई घाव हो गया है लेकिन वो भर नहीं रहा है तो इसके पीछे विटामिन डी की कमी एक बड़ा कारण हो सकती है। इसलिए ये जरूरी है कि आप अपने शरीर में विटामिन डी की कमी को ना होने दें।

पाचन में परेशानी होना

पाचन में परेशानी के पीछे विटामिन डी की कमी एक बड़ा कारण है। अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या है या हाल फिलहाल में ऐसी दिक्कत हो रही है तो आपको अपने शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करना चाहिए। इसके लिए आप सूरज की धूप ले सकते हैं या फिर हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पेट में अधिक गैस बनने की समस्या का निदान: pet mein adhik gas banne ki samasya ka nidaan