विटामिन ई किस से मिलता है: vitamin e kis se milta Hai

फोटो: dusbus
फोटो: dusbus

विटामिन्स का सेवन हर व्यक्ति के शरीर के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। यह शरीर की कार्यप्रणाली को सही तरह से संचालित करने में मदद करते हैं, वहीं ये आपको बीमारियों से भी दूर रखते हैं। देखा जाए यूं तो शरीर को मुख्य रूप में 13 विटामिन्स की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। लेकिन आज हम आपको बताते हैं विटामिन ई को कैसे प्राप्त किया जा सकता है। विटामिन ई भी अन्य विटामिन्स की तरह बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह एक फैट सॉल्यूबल एंटी−ऑक्सीडेंट की तरह तो काम करता है ही, साथ ही यह शरीर में एंजाइम्स की गतिविधि को नियंत्रित करता है और मसल्स ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ये भी पढ़ें: बेड टी को अपनी आदत से बाहर करें वरना हो सकता है सेहत को नुकसान

विटामिन ई को ब्यूटी विटामिन के नाम भी जाना जाता है। आमतौर पर लोग इसे कैप्सूल के तौर पर भी लेते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवन कंट्रोल में रहता है। शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर कमजोरी, डायबिटीज, बाल झड़ना, आंखों की रोशनी कम होना जैसी समस्या होने का खतरा रहता है। वहीं प्रेग्नेंसी में विटामिन ई के सेवन से बच्चों को एनीमिया का खतरा नहीं होता।

इनसे हासिल करें विटामिन ई

बादाम :

बादाम में प्राकृतिक रूप से विटामिन ई हासिल होता है। इसलिए विटामिन ई का मजबूत स्त्रोत बादाम को माना जाता है। व्यक्ति बादाम को दूध, तेल या फिल बादाम की गिरी खाकर विटामिन ई प्राप्त कर सकता है।

ब्रोकली

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए ब्रोकली बहुत कारगर साबित होती है। बोकली में अन्य पोषक तत्वों के साथ विटामिन ई भी अच्छे रुप में पाया जाता है।

ये भी पढ़ें: हरी सब्जियों को खाने से जीवन में कहीं परेशानी तो नहीं हो रही है

पपीता

खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। इसका सेवन फ्रूट सलाद, जूस या स्मूदू के रूप में किया जा सकता है। इसके सेवन से विटामिन ई का साथ अन्य पौष्टिक तत्व भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

एवोकेडो

व्यक्ति के शरीर में विटामिन ई को पूरी करने के लिए एवोकेडो पूरी तरह से सक्षम है। इसमें विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके साथ ही इसके सेवन से शरीर को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: सर के बाल की लंबाई को बढ़ाने के लिए इनको अपने खानपान का हिस्सा बनाएं

Edited by Naina Chauhan