Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • India vs England 2025
  • IND vs ENG 2nd ODI Highlights: रोहित शर्मा का जबरदस्त शतक, भारत ने दूसरे वनडे को 4 विकेट से जीता, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त की हासिल

IND vs ENG 2nd ODI Highlights: रोहित शर्मा का जबरदस्त शतक, भारत ने दूसरे वनडे को 4 विकेट से जीता, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त की हासिल

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedFeb 09, 2025 21:52 IST

IND vs ENG: दूसरा वनडे, लाइव स्कोर और अपडेट्स को यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

21:52 (IST)9 FEB 2025

धन्यवाद आपका हमारे लाइव कवरेज से जुड़ने के लिए। एक बार फिर हम आपके साथ जुड़ेंगे बुधवार को अहमदाबाद में होने वाले तीसरे वनडे की कवरेज के साथ। तब तक क्रिकेट और अन्य स्पोर्ट्स की खबरों के लिए फॉलो करते रहिए स्पोर्ट्सकीड़ा।

21:47 (IST)9 FEB 2025

भारत ने मैच जीतकर सीरीज पर किया कब्जा

टीम इंडिया ने 44.4 ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया है। भारत ने इंग्लैंड को लगातार दूसरे मैच में 4 विकेट से पटखनी दी है। इस जीत की मदद से टीम इंडिया ने 3 मैचों की इस सीरीज में 2-0 से अपने नाम कर लिया है। भारत की ओर से इस जीत के हीरो कप्तान रोहित शर्मा रहे, जिन्होंने अपने वनडे करियर का 32वां शतक लगाया। वहीं, शुभमन गिल ने भी बढ़िया पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर से 3 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की। 

21:34 (IST)9 FEB 2025

पांड्या 10 रन बनाकर हुए आउट

हार्दिक पांड्या के रूप में भारत ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। चौका लगाने के बाद पांड्या डीप मिड विकेट पर जेमी ओवरटन के हाथों कैच आउट। 

21:26 (IST)9 FEB 2025

केएल राहुल के रूप में भारत ने खोया पांचवां विकेट

केएल राहुल लगातार दूसरे मुकाबले में फ्लॉप हुए हैं। जेमी ओवरटन ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। राहुल सिर्फ 10 रन बना सके। इस पारी के बाद राहुल की टीम में जगह को लेकर सवाल उठना तय है। 

21:23 (IST)9 FEB 2025

टीम इंडिया जीत से 30 रन दूर

अक्षर पटेल तेजी से रन बनाते हुए टीम इंडिया को जीत की ओर ले जा रहे हैं। भारत को मैच जीतने के लिए 30 रन बनाने हैं। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 275/4 

21:10 (IST)9 FEB 2025

अय्यर हुए रन आउट

लगता मैच में अभी और रोमांच आना बाकी है। इंग्लैंड को सेट बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का विकेट मिल गया है। वह गलत समय पर रन आउट हो गए। 6 नंबर पर केएल राहुल बल्लेबाजी करने उतरे हैं। 

21:04 (IST)9 FEB 2025

भारत का स्कोर 250 के पार

मेजबान टीम का स्कोर 250 के पार पहुंच गया है। अय्यर और अक्षर की जोड़ी भारत को जीत की तरफ ले जाती हुई। भारत को जीत के लिए अभी 52 रन की दरकार है। 

20:48 (IST)9 FEB 2025

अय्यर-अक्षर के कन्धों पर बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय टीम को जीत दिलाने के लिए श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के कन्धों पर बड़ी जिम्मेदारी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं। पिछले मैचों में दोनों ने फिफ्टी लगाई थी। टीम इंडिया को जीत से 75 रन दूर। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 230/3 

20:40 (IST)9 FEB 2025

रोहित शर्मा की पारी का हुआ अंत

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की शानदार पारी का अंत हो गया है। लिविंगस्टोन के ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने आगे बढ़कर छक्का लगाने के लिए शॉट खेला, लेकिन गेंद का बल्ले के निचले हिस्से पर लगी और हवा में खड़ी हो गई। आदिल रशीद ने मिड विकेट पर बढ़िया कैच पकड़ा। हिटमैन 119 रन बनाकर आउट। उनके पारी में 12 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। 

20:29 (IST)9 FEB 2025

भारत का स्कोर 200 के पार

रोहित शर्मा की शतकीय पारी मदद से टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है। भारतीय फैंस चाहेंगे कि रोहित और अय्यर भारत के लिए ये मैच खत्म करें। दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रन से ऊपर की पार्टनरशिप हो गई है। 

20:20 (IST)9 FEB 2025

'हिटमैन' ने छक्के से पूरा किया शतक

रोहित शर्मा के फैंस को जिस घड़ी का इंतजार था, वो आ गई है। हिटमैन ने अपने वनडे करियर का 32वां शतक जड़ दिया। उन्होंने छक्के के साथ अपनी सेंचुरी पूरी की है। 

20:18 (IST)9 FEB 2025

रोहित शतक की बढ़ते हुए

हिटमैन अपना शतक पूरा करने के लिए पूरा संयम बरत रहे हैं। वह किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखा रहे। रोहित शतक से 4 रन दूर हैं। 25 के बाद भारत का स्कोर 179/2 

20:03 (IST)9 FEB 2025

इंग्लैंड की मैच में हुई वापसी

दो बड़े विकेट लेने के बाद इंग्लैंड की टीम ने मैच में वापसी की है। टीम इंडिया की स्कोर बनाने की गति धीमी हो गई है। 22 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 166/2 

20:01 (IST)9 FEB 2025

आदिल रशीद ने चौथी बार किया विराट का शिकार

वनडे फॉर्मेट में ये चौथी बार है, जब आदिल रशीद विराट कोहली का विकेट झटकने में सफल रहे हैं। इस स्पिनर के खिलाफ विराट कोहली का औसत 27 का रहा है। 

19:55 (IST)9 FEB 2025

कोहली का फ्लॉप प्रदर्शन जारी

आदिल रशीद ने विराट कोहली को आउट करके इंग्लैंड को दूसरा विकेट दिलाया है। कोहली ऑफ स्टंप की गेंद को पुश करना चाह रहे थे और गेंद ने बल्ले का महीन किनारा लिया। साल्ट ने जोरदार अपील की लेकिन अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद इंग्लैंड ने डीआरएस लिया और नतीजा उनके पक्ष में आया। कोहली सिर्फ 5 रन बना सके। 

19:44 (IST)9 FEB 2025

कोहली ने चौके के साथ खोला खाता

विराट कोहली ने सीधे बल्ले से ड्राइव लगाते हुए चौका लगाकर अपना खाता खोला है। कोहली के इस शॉट के बाद फैंस का उत्साह देखने लायक रहा। 

19:37 (IST)9 FEB 2025

भारत को लगा पहला झटका

जेमी ओवरटन ने इंग्लैंड को पहला विकेट दिला दिया है। उन्होंने यॉर्कर गेंद पर शुभमन गिल को बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखाई। गिल ने 52 गेंदों पर 60 रन बनाए। विराट कोहली क्रीज पर आ चुके हैं। 

19:32 (IST)9 FEB 2025

बटलर का कोई पैंतरा नहीं आ रहा काम

गिल-रोहित की जोड़ी को तोड़ने के लिए जोस बटलर कोई भी दांव सही नहीं बैठ रहा। दोनों ओपनर्स आसानी से रन बना रहे हैं। 16 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 127/0 

19:23 (IST)9 FEB 2025

गिल ने जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। इसके लिए उन्होंने 45 गेंद ली। सीरीज में गिल का ये लगातार दूसरा अर्धशतक है। 

19:19 (IST)9 FEB 2025

हिटमैन और गिल की खतरनाक बल्लेबाजी

रोहित शर्मा और गिल तेजी से रन बना रहे हैं और इंग्लैंड को विकेट लेने का कोई मौका नहीं दे रहे। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/0 

19:09 (IST)9 FEB 2025

पहले पावरप्ले में भारत ने बनाए 77 रन

पहले पावरप्ले में रोहित और गिल की जोड़ी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर धोया और 77 रन जोड़े। इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। 

19:02 (IST)9 FEB 2025

'हिटमैन' इज बैक

रोहित शर्मा की फॉर्म में हुई वापसी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। वनडे में हिटमैन का ये 58वां अर्धशतक है। 

18:52 (IST)9 FEB 2025

भारत का स्कोर 50 के पार

टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए 50 रन बना लिए हैं। 7 ओवर के बाद टीम भारत का स्कोर 56/0 

18:27 (IST)9 FEB 2025

डगआउट में लौटे गिल-रोहित

फ्लडलाइट्स के बंद होने की वजह से मैच रोका गया है। गिल और रोहित डगआउट में वापस लौट चुके हैं। हिटमैन इस चीज से खफा नजर आ रहे हैं। 

18:20 (IST)9 FEB 2025

फ्लड लाइट्स की वजह से दूसरी बार रुका खेल

स्टेडियम के एक तरफ की फ्लड लाइट्स के बंद होने की वजह से दूसरी बार खेल रोका गया है। इससे गिल और रोहित के फोकस पर असर पड़ सकता है। 

18:04 (IST)9 FEB 2025

रोहित के बाद गिल ने भी दिखाए तूफानी तेवर

रोहित को तेज गति से रन बनाते देखकर गिल भी अपने हाथ खोल रहे हैं। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 30/0 

18:01 (IST)9 FEB 2025

छक्कों के मामले में क्रिस गेल से आगे निकले रोहित

रोहित शर्मा अब वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। उनके नाम 331 छक्के दर्ज हैं। 

17:56 (IST)9 FEB 2025

भारतीय टीम की बढ़िया शुरुआत

गस एटकिंसन को रोहित शर्मा ने टारगेट करते हुए चौका-छक्का लगाते हुए 12 रन बटोरे। 

17:17 (IST)9 FEB 2025

1 गेंद शेष रहते ऑलआउट हुई इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवरों में ऑलआउट हो गई। केएल राहुल ने मार्क वुड को रन आउट। इस तरह इंग्लैंड की टीम एक बार फिर से पूरे ओवर खेलने में नाकाम रही। बेन डकेट (65) और जो रुट (69) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से इंग्लैंड ने 49.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 304 रन बनाए। भारत की तरफ से जडेजा (3) सबसे सफल गेंदबाज रहे। 

17:14 (IST)9 FEB 2025

लिविंगस्टोन हुए रन आउट

लियाम लिविंगस्टोन 32 गेंदों पर 41 रन बनाकर रन आउट हो गए। श्रेयस अय्यर के सटीक थ्रो के चलते भारत को इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा। 

17:09 (IST)9 FEB 2025

जडेजा के रॉकेट थ्रो की वजह से इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा

आदिल रशीद के रूप में इंग्लैंड का आठवां विकेट गिर गया है। इसका क्रेडिट रवींद्र जडेजा के रॉकेट थ्रो को जाता है। रशीद 5 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। 49 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 297/8 

17:04 (IST)9 FEB 2025

रशीद ने शमी को जड़े लगातार तीन चौके

आदिल रशीद ने क्रीज पर उतरने के बाद तेज गति से रन बनाना शुरू किया। उन्होंने शमी के सातवें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर तीन चौके लगाए। 

17:00 (IST)9 FEB 2025

शमी को मिली पहली विकेट

आखिरकार मोहम्मद शमी के खाते में भी एक विकेट आ गया है। उन्होंने गस एटकिंसन को आउट किया। कोहली ने लॉन्ग पर उनका कैच लपका। आदिल रशीद क्रीज पर उतरे हैं। 

16:48 (IST)9 FEB 2025

गिल ने पकड़ा तीसरा कैच

रवींद्र जडेजा की ओर से जबरदस्त गेंदबाजी देखने को मिल रही है। रुट को विकेट झटकने के बाद उन्होंने जेमी ओवरटन को भी आउट कर दिया है। जडेजा ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 35 रन देकर 3 विकेट लिए। 

16:41 (IST)9 FEB 2025

जडेजा ने भारत को दिलाई बड़ी सफलता

रवींद्र जडेजा ने जो रुट के रूप में भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। रुट ने रूम बनाकर कवर के ऊपर से शॉट मारना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले पर सही से नहीं आई। कोहली ने लॉन्ग ऑफ पर आसान कैच पकड़ा। ये 13वीं बार है जब जडेजा ने रुट को अपना शिकार बनाया है। 

16:32 (IST)9 FEB 2025

फिफ्टी जड़ने के बाद रुट ने बदले गियर

फिफ्टी लगाने के बाद रुट तेजी से रन बना रहे हैं। इंग्लैंड की टीम 250 रन बनाने के करीब। 41 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 238/4 

16:20 (IST)9 FEB 2025

हार्दिक पांड्या ने बटलर को भेजा पवेलियन

इंग्लैंड के कप्तान बटलर 34 रन बनाकर आउट हो गए हैं। हार्दिक पांड्या की गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से शॉट खेलने के चक्कर में उन्होंने गिल को अपना कैच थमाया। 

16:19 (IST)9 FEB 2025

जो रुट का अर्धशतक हुआ पूरा

अनुभवी बल्लेबाज जो रुट ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। वनडे में ये उनका 40वां अर्धशतक है। वहीं, भारत के विरुद्ध ये उनकी चौथी फिफ्टी है। रुट और बटलर के बीच 50 रन की पार्टनरशिप भी पूरी हो गई है। 

16:07 (IST)9 FEB 2025

मेहमान टीम ने 200 रन के आंकड़े को किया पार

रुट और बटलर को जोड़ी आसानी से रन बना रहे हैं और इंग्लैंड के स्कोर 200 के पर पहुंच गया है। इंग्लिश टीम की कोशिश अब एक बड़ा टारगेट सेट करने की है। अब देखना होगा कि रुट कितने रन और बना पाते हैं। 

15:54 (IST)9 FEB 2025

भारत के लिए खतरा बनते हुए जो रुट

जो रुट टीम इंडिया के लिए खतरा बनते नजर आ रहे हैं। वह धीरे-धीरे अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। रोहित को जल्द जडेजा को अटैक पर लाना होगा। इंग्लैंड का स्कोर 33 के बाद 186/3 

15:48 (IST)9 FEB 2025

रोहित शर्मा ने राणा को लगाई लताड़

हर्षित राणा के बिना वजह के थ्रो करने के चलते टीम इंडिया को 4 रनों का नुकसान हुआ। इस वजह से रोहित शर्मा गुस्से में उन्हें लताड़ लगाते दिखे। 

15:39 (IST)9 FEB 2025

उपकप्तान गिल ने पकड़ा जबरदस्त कैच

आखिकरार हर्षित राणा ने हैरी ब्रूक का बड़ा विकेट हासिल करने में सफलता हासिल की। ब्रूक ने चौथी गेंद पर एक बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। गिल ने पीछे की तरफ दौड़ लगाई और अंत में गोता लगाकर बढ़िया कैच पकड़ा। ब्रूक 31 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए। 

15:27 (IST)9 FEB 2025

इंग्लैंड का स्कोर 150 के पार

रुट और ब्रूक ने इंग्लैंड के स्कोर को 150 के पार पहुंचा दिया है। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 71 गेंदों पर 52* रन की साझेदारी हो चुकी है। 

15:22 (IST)9 FEB 2025

20 गेंदों से इंग्लैंड ने नहीं लगाई बाउंड्री

रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं। दोनों इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बड़ा शॉट खेलने का कोई मौका नहीं दे रहे। भारत की कोशिश दबाव बनाकर विकेट लेने की है। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications