Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • India vs England 2025
  • IND vs ENG 2nd Test Day 3 Highlights: एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 64/1; 244 रनों की हुई बढ़त

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Highlights: एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 64/1; 244 रनों की हुई बढ़त

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 04, 2025 23:09 IST

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। हाईलाइट्स के लिए आप यहां सभी जानकारी ले सकते हैं। वहीं चौथे दिन दोबारा हमारे लाइव ब्लॉग में जुड़ सकते हैं।

topic-thumbnail

23:09 (IST)4 JUL 2025

शुभ रात्रि, कल फिर होगी मुलाकात

एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन की हमारी लाइव कवरेज से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। हम चौथे दिन के पल-पल की अपडेट लेकर फिर कल आपके साथ जुड़ेंगे। 

23:08 (IST)4 JUL 2025

तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म

एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है और भारत ने अपनी दूसरी पारी में 64/1 का स्कोर बना लिया है। यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की कुल बढ़त 244 रनों की हो गई है। इससे पहले भारत की पहली पारी के स्कोर के जवाब में आज इंग्लैंड ने 407 रन बनाए। एक समय हैरी ब्रूक (158) और जेमी स्मिथ (184*) की जोड़ी ने 300 से ज्यादा की साझेदारी करते हुए भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया था लेकिन फिर नई गेंद के आते ही विकेटों की झड़ी लग गई। मोहम्मद सिराज ने 6 और आकाशदीप ने 4 विकेट लिए। 

22:40 (IST)4 JUL 2025

यशस्वी जायसवाल को नहीं मिला DRS का फायदा

यशस्वी जायसवाल (28) ने एलबीडबल्यू आउट दिए जाने पर डीआरएस का सहारा लिया लेकिन इसका उन्हें फायदा नहीं मिला और जोश टंग के खाते में विकेट गया। भारत का स्कोर 51/1

22:36 (IST)4 JUL 2025

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

भारत को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआती दिलाई और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई। 

22:27 (IST)4 JUL 2025

भारत की बढ़त 200 के पार

यशस्वी जायसवाल ने ब्रायडन कार्स के ओवर में तीन चौके बटोरे और भारत की बढ़त को 200 के पार पहुंचा दिया। 6 ओवर के बाद स्कोर 33/0

22:24 (IST)4 JUL 2025

यशस्वी जायसवाल बने भारत के लिए सबसे तेज 2000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज

भारत के लिए टेस्ट में सबसे कम मैचों में 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 21वें मैच में कारनामे को अंजाम दिया, जबकि सुनील गावस्कर ने 23 मैच लिए थे।  

22:10 (IST)4 JUL 2025

केएल राहुल के बल्ले से आया भारत की पारी का पहला चौका

ब्रायडन कार्स की फुल लेंथ गेंद पर केएल राहुल ने शानदार कवर ड्राइव खेली और चौका बटोरा। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/0

22:01 (IST)4 JUL 2025

भारत की दूसरी पारी हुई शुरू

भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी पारी की शुरुआत करने आई है। वहीं इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स पहला ओवर करेंगे। 

22:01 (IST)4 JUL 2025

21:52 (IST)4 JUL 2025

मोहम्मद सिराज ने किया इंग्लैंड की पारी का अंत

शोएब बशीर अपना खाता भी नहीं खोल पाए और मोहम्मद सिराज ने उन्हें बोल्ड कर अपनी छठी सफलता हासिल की। इस तरह इंग्लैंड की पारी 89.3 ओवर में 407 के स्कोर पर समाप्त हो गई। वहीं जेमी स्मिथ 184 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत को 180 रनों की बढ़त हासिल हुई है। 

21:45 (IST)4 JUL 2025

21:44 (IST)4 JUL 2025

मोहम्मद सिराज ने झटका पारी में अपना पांचवां विकेट

जोश टंग खाता खोले बिना ही हुए आउट और उनके रूप में मोहम्मद सिराज ने पारी में फाइव विकेट हॉल लिया। इंग्लैंड का स्कोर 407/9

21:39 (IST)4 JUL 2025

जेमी स्मिथ के छक्के से इंग्लैंड का स्कोर 400 के पार

आकाशदीप के खिलाफ जेमी स्मिथ ने सामने की तरफ जबरदस्त छक्का लगाया और इंग्लैंड के स्कोर को 400 के पार पहुंचा दिया। 

21:36 (IST)4 JUL 2025

मोहम्मद सिराज को डीआरएस की मदद से मिली सफलता

ब्रायडन कार्स के खिलाफ एलबीडबल्यू के लिए डीआरएस लेने का फायदा भारत को मिला और मोहम्मद सिराज ने 396 के स्कोर पर इंग्लैंड को आठवां झटका दिया। 

21:29 (IST)4 JUL 2025

आकाशदीप को मिली चौथी सफलता

क्रिस वोक्स 5 रन बनाकर हुए आउट और आकाशदीप को चौथी सफलता मिली, इंग्लिश बल्लेबाज का स्लिप में करुण नायर ने अच्छा कैच पकड़ा। 87 ओवर के बाद स्कोर 395/7

21:20 (IST)4 JUL 2025

जेमी स्मिथ ने तोड़ा मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड

WTC में जेमी स्मिथ ने विकेटकीपर के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बना दिया है। स्मिथ ने मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ा, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में 171 रनों की नाबाद पारी खेली थी। 

21:06 (IST)4 JUL 2025

आकाशदीप ने हैरी ब्रूक का किया शिकार

भारत के लिए नई गेंद लेना फायदेमंद साबित हुआ और आकाशदीप ने हैरी ब्रूक को बोल्ड कर दिया, जो 234 गेंदों में 158 रन बनाकर आउट हुए। 

21:02 (IST)4 JUL 2025

300 रनों की साझेदारी हुई पूरी

हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने इंग्लैंड को लगभग बराबरी पर ला दिया है और दोनों के बीच 300 रनों की पार्टनरशिप पूरी हो गई है। 

20:52 (IST)4 JUL 2025

भारत ने नई गेंद ली

81वें ओवर के लिए आकाशदीप गेंदबाजी के लिए आए और एक गेंद बाद ही कप्तान शुभमन गिल ने नया बॉल ले लिया। भारतीय गेंदबाज इसका इस्तेमाल करते हुए जरूर ब्रूक-स्मिथ की जोड़ी को तोड़ने का प्रयास करेंगे। 

20:44 (IST)4 JUL 2025

हैरी ब्रूक ने भी पूरे किए 150 रन

हैरी ब्रूक ने काफी जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की है और उन्होंने 222 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए। 

20:37 (IST)4 JUL 2025

भारत का रिव्यु हुआ खराब

हैरी ब्रूक के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर भारत ने एलबीडबल्यू के लिए डीआरएस की मदद ली लेकिन गेंद विकेट को मिस कर रही थी। 

20:33 (IST)4 JUL 2025

20:18 (IST)4 JUL 2025

इंग्लैंड के नाम रहा दूसरा सत्र

लंच के बाद भी हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने में कामयाब नहीं होने दिया। हालांकि, इस दौरान रनों की गति थोड़ी धीमी रही लेकिन कोई भी विकेट भारतीय टीम के खाते में नहीं गया। इस सत्र में 28 ओवर में 106 रन बने। स्मिथ 157 और ब्रूक 140 रन बनाकर नाबाद हैं, इनके बीच 271 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत की पहली पारी के स्कोर से इंग्लैंड अभी भी 232 रन पीछे है और उसका स्कोर 75 ओवर में 355/5 है। 

20:10 (IST)4 JUL 2025

इंग्लैंड का स्कोर हुआ 350 के पार

हैरी ब्रूक ने 74वें ओवर में दो चौके बटोरे, जिसकी मदद से इंग्लैंड ने 350 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। 

20:07 (IST)4 JUL 2025

बाउंड्री का सूखा हुआ खत्म

वाशिंगटन सुंदर के खिलाफ 74वें ओवर की दूसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाकर हैरी ब्रूक ने चौका बटोरा और इंग्लैंड के लिए बाउंड्री का सूखा खत्म किया।  

20:00 (IST)4 JUL 2025

छठे विकेट के लिए 250 रनों की साझेदारी हुई पूरी

हैरी ब्रूक-जेमी स्मिथ इस सत्र में ज्यादा तेजी से रन नहीं बना पाए हैं लेकिन उन्होंने कोई गलती भी नहीं की और अब 250 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। 

19:49 (IST)4 JUL 2025

बाउंड्री की तलाश में इंग्लिश बल्लेबाज

भारतीय गेंदबाजों को विकेट नहीं मिला है लेकिन उन्होंने पिछली 30 से ज्यादा गेंदों पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बाउंड्री नहीं लगाने दी है। 

19:39 (IST)4 JUL 2025

इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे तेज 150 रन (गेंदों के हिसाब से)

115 - हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, रावलपिंडी, 2022
135 - बेन स्टोक्स बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2016
140 - बेन डकेट बनाम भारत, राजकोट, 2024
142 - ओली पोप बनाम जिम्बाब्वे, ट्रेंट ब्रिज, 2025
144 - जेमी स्मिथ बनाम भारत, एजबेस्टन, 2025

19:31 (IST)4 JUL 2025

जेमी स्मिथ ने 150 रन किए पूरे

जेमी स्मिथ ने दूसरे सत्र में भी अभी तक गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया है और उन्होंने 144 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए। 

19:22 (IST)4 JUL 2025

नितीश रेड्डी के ओवर में जेमी स्मिथ ने जड़े दो चौके

जेमी स्मिथ ने 62वें ओवर में नितीश रेड्डी को निशाना बनाया और लगातार दो चौके जड़े। इंग्लैंड का स्कोर 313/5

19:18 (IST)4 JUL 2025

इंग्लैंड ने पूरा किया 300 का स्कोर

हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ की जोड़ी ने लंच के बाद भी अपना धैर्य नहीं खोया और 60वें ओवर में इंग्लैंड के स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया।  

18:59 (IST)4 JUL 2025

भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी

हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ पिछले कुछ ओवरों से आसानी से रन नहीं बटोर पा रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी से उन्हें बांध रखा है। 

18:53 (IST)4 JUL 2025

हैरी ब्रूक-जेमी स्मिथ के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

इंग्लैंड के लिए टेस्ट में भारत के खिलाफ छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस वोक्स और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2018 में लॉर्ड्स टेस्ट में 189 रन जोड़े थे। 

18:39 (IST)4 JUL 2025

200 रनों की साझेदारी हुई पूरी

हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के बीच पार्टनरशिप जारी है, जो अब 200 रनों की हो गई है। इस जोड़ी ने भारतीय टीम को खूब परेशान किया है। 

18:38 (IST)4 JUL 2025

नितीश रेड्डी ने बनाया मौका लेकिन पंत ने किया निराश

भारत ने बदलाव करते हुए नितीश रेड्डी को गेंद थमाई और उन्होंने पहली ही गेंद पर जेमी स्मिथ को फंसा लिया था लेकिन ऋषभ पंत कैच नहीं लपक पाए। 

18:34 (IST)4 JUL 2025

इंग्लैंड के लिए सबसे कम पारियों में नौ टेस्ट शतक

37 - डेनिस कॉम्पटन
43 - हर्बर्ट सटक्लिफ
44 - हैरी ब्रूक
50 - वैली हैमंड
52 - माइकल वॉन

18:29 (IST)4 JUL 2025

हैरी ब्रूक का शानदार शतक

लंच के बाद, हैरी ब्रूक ने भी अपना शतक पूरा किया, जो उनके टेस्ट करियर की नौवीं सेंचुरी है। उन्होंने 137 गेंदों का सहारा लिया। 

18:24 (IST)4 JUL 2025

इंग्लैंड की पारी के 50 ओवर हुए पूरे

लंच के बाद के पहले 3 ओवर में हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने मिलकर 14 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 50 ओवर के बाद 263/5

17:38 (IST)4 JUL 2025

इंग्लैंड ने ब्रूक-स्मिथ की मदद से की वापसी, लंच ब्रेक तक स्कोर 249/5

तीसरे दिन के पहले सत्र का खेल खत्म हो चुका है और इंग्लैंड का स्कोर 47 ओवर के बाद 249/5 है। इस सत्र में 27 ओवर का खेल हुआ, जिसमें 2 विकेट के नुकसान पर 172 रन बने। भारत के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रही और जो रुट व बेन स्टोक्स के विकेट जल्दी-जल्दी मिल गए लेकिन इसके बाद कहानी पलट गई। हैरी ब्रूक (91*) का साथ देने आए जेमी स्मिथ (102*) ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों को दबाव में ला दिया। 

लंच से पहले स्मिथ अपना शतक पूरा करने में कामयाब रहे। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत की पहली पारी के स्कोर से इंग्लैंड अभी भी 338 रन पीछे है। अगले सत्र में टीम इंडिया को जल्द से जल्द इस जोड़ी को तोड़ना होगा। 

17:33 (IST)4 JUL 2025

इंग्लैंड के लिए जेमी स्मिथ ने ठोका तीसरा सबसे तेज टेस्ट शतक

जेमी स्मिथ ने लंच से पहले आखिरी ओवर में लगातार दो चौके लगाकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 80 गेंदों में इंग्लैंड के लिए संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने का कारनामा किया। 

17:25 (IST)4 JUL 2025

हैरी ब्रूक-जेमी स्मिथ ने भारत की नाक में किया दम

इंग्लैंड की आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद, हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया है और दोनों के बीच 150 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। 45 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 236/5 है और भारत की पहली पारी के स्कोर से अब 351 रन पीछे है। 

17:12 (IST)4 JUL 2025

17:11 (IST)4 JUL 2025

भारत को विकेट की तलाश

भारत ने दोनों छोर से स्पिन गेंदबाजी लगा रखी है लेकिन हैरी ब्रूक के साथ मिलकर जेमी स्मिथ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और तेजी से रन बटोर रहे हैं। टीम इंडिया को जल्द से जल्द इस जोड़ी को तोड़ने की योजना बनानी होगी। 40 ओवर के बाद स्कोर 211/5

17:01 (IST)4 JUL 2025

रवींद्र जडेजा की गेंद पर हैरी ब्रूक का छूटा कैच

37वें ओवर की दूसरी गेंद पर फर्स्ट स्लिप में हैरी ब्रूक (63) का कैच शुभमन गिल ने छोड़ दिया। गिल की तरफ गेंद काफी तेजी से गई और उनके सिर पर लगकर दूर चली गई और इंग्लिश बल्लेबाजों ने 2 रन बटोरे। इसी के साथ हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई। 37 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 188/5

16:43 (IST)4 JUL 2025

जेमी स्मिथ का जबरदस्त पचासा

भारत ने तीसरे दिन पहली बार स्पिन गेंदबाज का इस्तेमाल किया और रवींद्र जडेजा ने सिर्फ 2 रन खर्च किए। ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर जेमी स्मिथ ने 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications