Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • India vs England 2025
  • IND vs ENG 3rd ODI Live Updates: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड का किया सफाया, अहमदाबाद वनडे को 142 रन से किया अपने नाम
Live

IND vs ENG 3rd ODI Live Updates: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड का किया सफाया, अहमदाबाद वनडे को 142 रन से किया अपने नाम

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedFeb 12, 2025 20:24 IST

IND vs ENG: तीसरा वनडे, लाइव स्कोर और अपडेट्स को यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

20:24 (IST)12 FEB 2025

भारत ने इंग्लैंड को 142 रन से हराया, सीरीज 3-0 से अपने नाम

टीम इंडिया ने अहमदाबाद वनडे मैच में इंग्लैंड को 142 रन से हराया। इस जीत के साथ ही 3 मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले धमाकेदार फॉर्म दिखाया। इंग्लैंड की टीम 34.2 ओवर में भारत के 356 रन के जवाब में 214 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। 

20:16 (IST)12 FEB 2025

भारत सीरीज में क्लीन स्वीप के करीब

भारत के 356 रन के स्कोर के जवाब में मेहमान टीम इंग्लैंड ने पूरी तरह से घुटने टेके। इंग्लिश टीम ने 193 रन के स्कोर पर 9वां विकेट गंवाया। मार्क वुड को हार्दिक पांड्या ने आउट किया। 

20:03 (IST)12 FEB 2025

टीम इंडिया जीत से 2 विकेट दूर

इंग्लैंड की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। आदिल रशीद को हार्दिक पांड्या ने क्लीन बोल्ड किया। इंग्लैंड ने 175 रन के स्कोर पर 8वां विकेट खोया। 

19:59 (IST)12 FEB 2025

इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद लिविंगस्टोन भी निपटे

इंग्लैंड के लिए उम्मीद की आखिरी किरण लियाम लिविंगस्टोन को वॉशिंगटन सुंदर ने केएल राहुल के हाथों स्टंप कराया। लिविंगस्टोन सिर्फ 9 रन बना सके। इंग्लैंड को 174 रन के स्कोर पर लगा 7वां झटका। 

19:48 (IST)12 FEB 2025

हर्षित राणा ने जोस के बाद हैरी ब्रूक को भी किया आउट

भारत के युवा तेज गेंदबाज हैरी ब्रूक ने जोस बटलर के बाद हैरी ब्रूक को भी बोल्ड कर एक और झटका दिया। ब्रूक ने 19 रन बनाए। इंग्लैंड ने 161 रन पर खोए 6 विकेट। 

19:34 (IST)12 FEB 2025

जोस बटलर को हर्षित राणा ने किया बोल्ड

इंग्लैंड की टीम ने 357 रन के टारगेट के जवाब में मुश्किल स्थिति में दिख रही है। टीम ने कप्तान जोस बटलर का विकेट भी गंवा दिया है। 154 रन के स्कोर पर खोया बटलर का विकेट। 

19:18 (IST)12 FEB 2025

अक्षर पटेल ने हिलाई रूट की जड़े

अक्षर पटेल ने इंग्लैंड को करारा झटका दिया है। उन्होंने पारी के 21वें ओवर में सेट दिख रहे जो रूट को क्लीन बोल्ड कर दिया। जो रूट ने 24 रन की पारी खेली। इंग्लैंड ने 134 रन पर चौथा विकेट खोया। 

19:09 (IST)12 FEB 2025

कुलदीप यादव ने दिलायी ब्रेक थ्रू

इंग्लैंड के दोनों ओपनर बल्लेबाजों के आउट होने के बाद टॉम बैंटन और जो रूट ने पारी संभाली। लेकिन कुलदीप यादव ने टॉम बैंटन को केएल राहुल के हाथों कैच कराकर 46 रन की साझेदारी तोड़ी। टॉम बैंटन 38 रन बनाकर आउट। 

18:54 (IST)12 FEB 2025

टॉम बैंटन और जो रूट ने संभाली पारी

इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज के आउट होने के बाद टॉम बैंटन और जो रूट ने पारी को संभाला। इंग्लैंड ने 15 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 109 रन का स्कोर कर लिया है। 

18:48 (IST)12 FEB 2025

इंग्लैंड ने पूरे किए 100 रन

इंग्लैंड ने 14वें ओवर में पूरे किए 100 रन। टीम ने अपने दोनों ही ओपनर बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। जो रूट और टॉम बैंटन क्रीज पर मौजूद

18:46 (IST)12 FEB 2025

अक्षर पटेल ने गंवाया रन आउट का आसान मौका

इंग्लैंड की पारी के 13वें ओवर की अंतिम गेंद पर अक्षर पटेल ने रन आउट का एक आसान मौका गंवाया। वो टॉम बैंटन को रन आउट नहीं कर सके। इंग्लैंड ने 13 ओवर के बाद 2 विकेट पर 99 रन बनाए। 

18:32 (IST)12 FEB 2025

अक्षर पटेल ने डाला मेडन ओवर

इंग्लैंड की तेज तर्रार बल्लेबाजी के बीच अक्षर पटेल ने पारी का 10वां ओवर मेडन डाला। उनके ओवर में टॉम बैंटन रन नहीं ले सके। 

18:27 (IST)12 FEB 2025

अर्शदीप सिंह ने फिल साल्ट को भी किया चलता

अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। उन्होंने बेन डकेट को आउट करने के बाद फिल साल्ट को भी किया चलता। फिल साल्ट ने 23 रन बनाए। 

18:23 (IST)12 FEB 2025

टॉम बैंटन ने इंग्लैंड की पारी का लगाया पहला मैक्सिमम

बेन डकेट के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए टॉम बैंटन ने वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर जबरदस्त छक्का लगाया। ये इंग्लैंड की पारी का पहला छक्का है। 

18:18 (IST)12 FEB 2025

अर्शदीप सिंह ने दिया इंग्लैंड को बड़ा झटका

भारत के तेज गेंदबाज अशदीप सिंह ने अपने तीसरे ओवर में लगातार 4 चौके खाने के बाद वापसी करते हुए चौथे ओवर में खतरनाक दिख रहे बेन डकेट को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया।  भारत को 60 रन के स्कोर पर मिली पहली सफलता। डकेट ने 22 गेंद में 34 रन बनाए। 

18:12 (IST)12 FEB 2025

वॉशिंगटन सुंदर को सौंपी गेंद

5 ओवर में तेज गेंदबाजों की धुलाई के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पारी का छठा ओवर स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर को थमाया। 

18:11 (IST)12 FEB 2025

अर्शदीप की भी हुई धुलाई, डकेट ने जड़े लगातार 4 चौके

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट तूफानी फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने पारी के 5वें ओवर में अर्शदीप सिंह को लगातार 4 गेंद में 4 चौके लगाए। इंग्लैंड ने बिना कोई नुकसान के 5 ओवर में 48 रन का स्कोर किया। 

18:06 (IST)12 FEB 2025

हर्षित राणा ने दूसरे ओवर में लुटाए 14 रन

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और बेन डकेट ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलायी। चौथे ओवर में हर्षित राणा को दोनों बल्लेबाजों ने 14 रन लिए। इंग्लैंड का स्कोर 4 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 32 रन पर पहुंचा। 

17:55 (IST)12 FEB 2025

इंग्लैंड 357 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी

भारत के 356 रनों का जवाब में इंग्लैंड की पारी शुरु, फिल साल्ट और बेन डकेट ने की पारी की शुरुआत। अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में दिया सिर्फ 1 रन। 

17:13 (IST)12 FEB 2025

टीम इंडिया का विशाल स्कोर, खड़ा किया 356 रन का स्कोर

अहमदाबाद वनडे मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की उड़ाई धज्जियां। भारत ने 50 ओवर में  355 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें शुभमन गिल ने जबरदस्त शतक जड़ा तो वहीं विराट और अय्यर के बल्ले से अर्धशतक निकले। इंग्लैंड को 357 रनों का लक्ष्य। 

16:57 (IST)12 FEB 2025

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल आउट

भारतीय टीम को साकिब महमूद ने बड़ा झटका दिया। उन्होंने खतरनाक यॉर्कर पर केएल राहुल को एलबीडब्यू आउट किया। राहुल ने 40 रन बनाए। 

16:46 (IST)12 FEB 2025

जो रूट ने अक्षर की पारी पर लगाया ब्रेक

इंग्लैंड के पार्ट टाइम गेंदबाज जो रूट ने अक्षर पटेल को चलता किया। अक्षर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में टॉम बैंटन को बाउन्ड्री लाइन पर कैच दे बैठे। उन्होंने 13 रन बनाए। 

16:38 (IST)12 FEB 2025

टीम इंडिया ने 43वें ओवर में पूरे किए 300 रन

भारत ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अहमदाबाद वनडे में 42.3 ओवर में 300 रन पूरे किए। केएल राहुल पर नजरें। 

16:31 (IST)12 FEB 2025

हार्दिक पांड्या लगातार 2 छक्के लगाने के बाद हुए बोल्ड

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लगातार 2 छक्के लगाए। लेकिन इसके बाद आदिल रशीद ने उन्हें बोल्ड किया। 

16:26 (IST)12 FEB 2025

भारत ने 40 ओवर में बनाए 275 रन

भारत ने अहमदाबाद वनडे मैच में 40 ओवर में 4 विकेट पर 275 रन पूरे किए। केएल राहुल लय में लौटते दिख रहे हैं। 

16:20 (IST)12 FEB 2025

आदिल रशीद ने झटका एक और विकेट

इंग्लैंड की गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई के बीच आदिल रशीद ने दिखाया दम। श्रेयस अय्यर को 78 के निजी स्कोर पर आउट कर रशीद ने हासिल किया तीसरा विकेट। 

16:16 (IST)12 FEB 2025

टीम इंडिया ने पूरे किए 250 रन

भारतीय टीम ने अहमदाबाद वनडे मैच में 38वें ओवर में 250 रन पूरे किए। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद। 

16:05 (IST)12 FEB 2025

केएल राहुल को मिला नंबर-5 पर मौका

भारतीय टीम के लिए इस मैच में शुभमन गिल के आउट होने के बाद केएल राहुल नंबर-5 पर खेलने आए। इस सीरीज के पहले दोनों ही मैच में इस क्रम पर अक्षर पटेल उतरे थे। 

16:02 (IST)12 FEB 2025

भारत को लगा बड़ा झटका, गिल 112 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को आदिल रशीद ने बड़ी सफलता दिलायी। जहां उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल को बोल्ड किया। गिल ने 102 गेंद में 112 रन की पारी खेली। 

16:00 (IST)12 FEB 2025

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बीच शतकीय साझेदारी

भारतीय टीम के लिए इस मैच में गिल ने एक और शतकीय साझेदारी करते हुए श्रेयस अय्यर के साथ भी की अहम साझेदारी। गिल 112 और अय्यर 52 रन पर डटे। 

15:53 (IST)12 FEB 2025

श्रेयस अय्यर ने भी धोए बहती गंगा में हाथ

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने अहमदाबाद में भी अर्धशतक पूरा करते हुए वनडे करियर का 20वां अर्धशतक पूरा किया। 

15:42 (IST)12 FEB 2025

शुभमन गिल ने वनडे करियर का जड़ा 7वां शतक

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने अच्छी फॉर्म को जारी रखा और अहमदाबाद में शतक लगाया। उनके वनडे करियर का 7वां शतक। 

15:31 (IST)12 FEB 2025

शुभमन गिल को मिला श्रेयस अय्यर का साथ

विराट कोहली के आउट होने के बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने भी बुनी अच्छी साझेदारी। गिल शतक से सिर्फ 5 रन दूर। 

15:19 (IST)12 FEB 2025

शुभमन गिल शतक की तरफ अग्रसर

भारतीय टीम ने 25 ओवर के बाद 2 विकेट पर 161 रन बनाए। शुभमन गिल बड़ी पारी की तरफ अग्रसर, श्रेयस अय्यर दे रहे हैं साथ। 

15:11 (IST)12 FEB 2025

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद

विराट कोहली का विकेट खोने के बाद भारतीय टीम के स्कोर को शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर आगे ले जा रहे हैं। गिल 78 के स्कोर पर मजबूती से डटे। 

14:57 (IST)12 FEB 2025

विराट कोहली को आदिल रशीद ने फिर बनाया शिकार

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अर्धशतक लगाने के बाद 52 के निजी स्कोर पर आदिल रशीद का शिकार बने। 

14:53 (IST)12 FEB 2025

विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक

टीम इंडिया के किंग विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट ने ठोका वनडे करियर का 73वां अर्धशतक। 

14:50 (IST)12 FEB 2025

शुभमन गिल ने जड़ा वनडे करियर का 16वां अर्धशतक

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने अहमदाबाद वनडे में भी अर्धशतक जड़ा। इस सीरीज की लगातार तीसरी फिफ्टी

14:42 (IST)12 FEB 2025

भारतीय टीम 15 ओवर के बाद 100 के करीब

ड्रिंग्स ब्रेक तक भारत ने 15 ओवर में 1 विकेट पर 94 रन बनाए। शुभमन गिल 47 और विराट कोहली 39 के स्कोर पर क्रीज पर मौजूद। 

14:39 (IST)12 FEB 2025

विराट कोहली के खिलाफ इंग्लैंड का रिव्यू असफल

इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद ने आते ही कोहली के खिलाफ पगबाधा अपील की। जिसे मुख्य अंपायर के बाद रिव्यू में थर्ड अंपायर ने भी किया खारिज

14:31 (IST)12 FEB 2025

विराट कोहली ने एक ओवर में जड़े 3 चौके

विराट कोहली फॉर्म में लौटते दिख रहे हैं। जहां उन्होंने जो रूट के एक ओवर में 3 चौके लगाए। अर्धशतक की तरफ बढ़े विराट। 

14:20 (IST)12 FEB 2025

पहले पावर प्ले में टीम इंडिया की सधी हुई शुरुआत

भारतीय टीम की पारी को विराट कोहली और शुभमन गिल ने संभाला। पहले पावर प्ले में टीम इंडिया ने 52/1 का स्कोर बनाया। शुभमन गिल 28 रन और विराट कोहली 17 के स्कोर पर डटे। 

14:05 (IST)12 FEB 2025

विराट कोहली के बल्ले से निकले बैक टू बैक चौके

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फॉर्म की तलाश में हैं। इस मैच में वो अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब तक 3 चौके लगा चुके हैं। 7 ओवर में भारत- 39/1
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications