Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • India vs England 2025
  • IND vs ENG 4th Test Day 5 Highlights: वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल के शतक, भारत ने ड्रॉ कराया मैच; सीरीज में इंग्लैंड की बढ़त बरकरार

IND vs ENG 4th Test Day 5 Highlights: वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल के शतक, भारत ने ड्रॉ कराया मैच; सीरीज में इंग्लैंड की बढ़त बरकरार

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 27, 2025 22:33 IST

India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर में खेला गया। इस मैच के पांचवें दिन के सभी अपडेट के लिए हमारे ब्लॉग पर क्लिक करें।

topic-thumbnail

22:33 (IST)27 JUL 2025

शुभ रात्रि

उम्मीद है कि आपको हमारा लाइव कवरेज पसंद आया होगा। अगले मैच की कवरेज लेकर हम फिर आएंगे तो हमसे जुड़ना मत भूलिएगा। शुभ रात्रि

22:19 (IST)27 JUL 2025

शुभमन गिल की सेना ने जीता दिल

हेडिंग्ले में दिल टूटा, लॉर्ड्स में भी वही कहानी रही, लेकिन मैनचेस्टर में भारतीय टीम ने दिल जीतने वाला प्रदर्शन किया। यह एक ऐसा अद्भुत प्रयास है जो शायद शुभमन गिल की अगुवाई में इस टीम की पहचान बन जाएगा। रनों के भारी दबाव के नीचे दबी भारतीय टीम को पांच से अधिक सेशन तक बल्लेबाजी करनी थी ताकि मैच बचाया जा सके और उन्होंने कर दिखाया। वह भी बिना किसी ड्रामे के, उस आखिरी दिन पर जो उन्हें हर तरीके से परखने वाला था। इंग्लैंड अब यह सोच रहा होगा कि कहां चूक हो गई, और क्यों गेंदबाजी में धार नहीं रही जब स्टोक्स गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। पिच पूरी तरह सपाट नहीं थी। असमान उछाल था, कुछ फुटमार्क भी थे जिनसे मदद मिल सकती थी।

22:12 (IST)27 JUL 2025

सुंदर का शतक और ड्रॉ पर समाप्त हुआ मैच

हैरी ब्रूक के खिलाफ पहले चौका और फिर दो रन भागते हुए सुंदर ने टेस्ट करियर का अपना पहला शतक पूरा किया। इसके तुरंत बाद ही मैच ड्रॉ कराने पर सहमति बनी और सभी ने हाथ मिलाकर मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। भारत ने पांच से अधिक सेशन बल्लेबाजी करके मैच को ड्रॉ कराया है।

22:02 (IST)27 JUL 2025

मैच खत्म करना चाहते हैं बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स चाहते हैं कि मैच यहीं ड्रॉ कर दिया जाए। नहीं मान रहे रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर। दोनों बैटिंग जारी रखने के पक्ष में। गुस्सा गए बेन स्टोक्स। 140 ओवर के बाद भारत 404/4

21:55 (IST)27 JUL 2025

गैरी सोबर्स के बराबर रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा ने रचा एक और इतिहास। इंग्लैंड की धरती पर एक ही टेस्ट सीरीज़ में नंबर 6 या इससे नीचे आकर पांच पचासे मारने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़ बने रवींद्र जडेजा। इस लिस्ट में गैरी सोबर्स के बाद सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़ हैं जडेजा। दोनों ने ये कारनामा 8 पारियों में किया है।

21:49 (IST)27 JUL 2025

21:41 (IST)27 JUL 2025

शतक की ओर रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा खेल रहे हैं कमाल की पारी। वाशिंगटन सुंदर भी दे रहे हैं बढ़िया साथ। दोनों बल्लेबाजों के बीच की साझेदारी 154 रन की हो चुकी है। 135 ओवर के बाद भारत का स्कोर 376/4

21:29 (IST)27 JUL 2025

धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ते जडेजा-सुंदर

रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर धीरे-धीरे अपने-अपने शतक की तरफ़ बढ़ रहे हैं। जड्डू ने जहां 76 रन बनाए वहीं सुंदर के खाते में है 71 रन। भारत की लीड 50 रन। 131 ओवर के बाद स्कोर 361/4

21:19 (IST)27 JUL 2025

21:17 (IST)27 JUL 2025

जडेजा का प्रहार

रवींद्र जडेजा मौका मिलने पर कर रहे प्रहार। लियाम डॉसन की तीसरी गेंद पर उन्होंने जड़ा चौका। उनके खाते में हैं 72 रन। भारत 45 रन आगे।

21:00 (IST)27 JUL 2025

गेंदबाज़ निराश

लियाम डॉसन ने डाला 124वां ओवर। चौथी गेंद पर लेग बिफोर की ज़ोरदार अपील। अंपायर असंतुष्ट। डॉसन निराश। बेन स्टोक्स भी दिखे परेशान। भारत 344/4

20:57 (IST)27 JUL 2025

भारत की बढ़ती लीड

एक चौके के साथ क्रिस वोक्स का ओवर हुआ खत्म। रवींद्र जडेजा 64 और वॉशिंगटन सुंदर 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत 32 रन आगे।

20:43 (IST)27 JUL 2025

अंग्रेजों पर दबाव बनाने की कोशिश

रवींद्र जडेजा ने लियाम डॉसन के ओवर में लगाए दो चौके। इस ओवर से बटोरे 9 रन। 62 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। 120 ओवर के बाद भारत 333/4

20:36 (IST)27 JUL 2025

20:34 (IST)27 JUL 2025

आखिरी सत्र शुरू

टी ब्रेक से पहले रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के बीच हुई शतकीय साझेदारी। चायकाल के बाद भारतीय बल्लेबाज़ क्रीज पर। क्रिस वोक्स के हाथ में गेंद। भारत 11 रन आगे।

20:15 (IST)27 JUL 2025

टी ब्रेक

दिन का दूसरा सेशन भारत के नाम रहा। रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने जड़ा पचासा। पांचवें विकेट के लिए की शतकीय साझेदारी। भारत को मिली 11 रन की लीड। चायकाल तक स्कोर 322/4

20:02 (IST)27 JUL 2025

19:57 (IST)27 JUL 2025

भारत ड्राइविंग सीट पर

वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने स्टाइल में जड़ा पचासा। दोनों ने चौका लगाकर बनाया अर्धशतक। 112वें ओवर से भारत के खाते में आए 15 रन। इसी ओवर में सुंदर ने जड़ा इस पारी का पहला छक्का। भारत 314/4

19:44 (IST)27 JUL 2025

स्टोक्स का बाउंसर

110वां ओवर डाल रहे बेन स्टोक्स का ख़तरनाक बाउंसर। रवींद्र जडेजा ने गेंद को छोड़ा पर ताश के पत्तो की तरह हुए पिच पर ढ़ेर। बंपर के साथ ओवर खत्म। स्टोक्स ने दिए मात्र चार रन। भारत 294/4

19:38 (IST)27 JUL 2025

ड्रॉ का बढ़ रहा प्रतिशत

फ़िलहाल इस मैच के ड्रॉ होने का प्रतिशत 60 हो गया है। रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर डट कर बल्लेबाजी कर रहे। भारत मात्र 21 रन पीछे।

19:32 (IST)27 JUL 2025

जडेजा-सुंदर का शानदार प्रदर्शन

ब्रायडन कार्स ने डाला 107वां ओवर। दिए मात्र 2 रन। रवींद्र जडेजा (28) और वॉशिंगटन सुंदर (40) कर रहे सूझ-बूझ से बल्लेबाजी। भारत 23 रन पीछे।

19:23 (IST)27 JUL 2025

19:19 (IST)27 JUL 2025

एक हजारी जडेजा

के एल राहुल और ऋषभ पंत के बाद अब रवींद्र जडेजा ने भी पूरे किए इंग्लैंड में 1000 टेस्ट रन। फ़िलहाल 33 रन बनाकर जडेजा डटे हैं। भारत 32 रन पीछे।

19:14 (IST)27 JUL 2025

19:14 (IST)27 JUL 2025

सुंदर-जडेजा की अर्धशतकीय साझेदारी

रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई अर्धशतकीय साझेदारी। मैच बचाने के लिए धीरे-धीरे रन जोड़ रहे दोनों बल्लेबाज़। इंग्लैंड को विकेट की तलाश। 104 ओवर के बाद भारत केवल 33 रन पीछे।

18:59 (IST)27 JUL 2025

18:56 (IST)27 JUL 2025

गेंदबाजी करते रूट

रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर की मैच बचाने की जंग जारी। धीरी-धीरे टीम के खाते में जोड़ रहे रन। बेन स्टोक्स ने किया गेंदबाजी में बदलाव। जो रूट के हाथों में गेंद। 100 ओवर के बाद भारत 267/4 

18:40 (IST)27 JUL 2025

पूरे हुए 250 रन

पहले सेशन में सेट बैटर के एल राहुल और शुभमन गिल का विकेट खोने के बाद भारत की पारी ट्रैक पर वापस आती हुई। मेहमान के पूरे हुए 250 रन। वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद। भारत 60 रन पीछे।

18:34 (IST)27 JUL 2025

सचिन की बराबरी

सचिन तेंदुलकर के बाद मैनचेस्टर में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने शुभमन गिल। लिटिल मास्टर ने साल 1990 में इसी मैदान पर शतक जड़ा था। 95 ओवर के बाद भारत 61 रन पीछे

18:27 (IST)27 JUL 2025

गिल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

शुभमन गिल अब विदेशी टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने अबतक 4 शतक लगाए हैं। सीरीज़ का आखिरी मुकाबला द ओवल में होना है। गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने साल 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 टेस्ट में 3 शतक जड़े थे। गिल का ये शानदार प्रदर्शन न सिर्फ ऐतिहासिक है, बल्कि उन्होंने कप्तान के तौर पर एक नई मिसाल कायम कर दी है। 93 ओवर के बाद भारत 240/4

18:22 (IST)27 JUL 2025

18:14 (IST)27 JUL 2025

दूसरे सेशन का खेल शुरू

लंच के बाद खेल शुरू। वॉशिंगटन सुंदर के साथ क्रीज पर रवीन्द्र जडेजा मौजूद। इंग्लैंड को विकेट की तलाश। भारत अभी भी 88 रन पीछे।

17:36 (IST)27 JUL 2025

लंच ब्रेक

भारत ने इस सेशन में दो विकेट गंवाए। बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने दिए भारत को दो झटके। के एल राहुल अपने शतक से चूके। उन्होंने बनाए 90 रन। लंच के ठीक पहले शुभमन गिल 103 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जो रूट ने रवीन्द्र जडेजा का कैच छोड़ा। भारत अभी भी 88 रन पीछे। लंच तक भारत का स्कोर 223/4

17:32 (IST)27 JUL 2025

जडेजा का छूटा कैच

जोफ्रा आर्चर ने 88वां ओवर डाला। चौथी गेंद पर शुभमन गिल को जेमी स्मिथ के हाथों कराया कैच। पांचवीं गेंद पर जो रूट ने छोड़ा रवीन्द्र जडेजा का कैच। भारत 88 रन पीछे।

17:30 (IST)27 JUL 2025

17:18 (IST)27 JUL 2025

शुभमन गिल ने रचा इतिहास

शुभमन गिल ने एक टेस्ट सीरीज़ में चार शतक लगाकर सुनील गावस्कर और विराट कोहली की बराबरी कर ली है। यह कारनामा करने वाले गिल अब तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं जिन्होंने एक ही सीरीज़ में 4 शतक जड़े हों। 86 ओवर के बाद भारत 216/3

17:06 (IST)27 JUL 2025

17:05 (IST)27 JUL 2025

शतकवीर गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जड़ा अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक। इंग्लैंड के ख़िलाफ यह उनका छठा शतक है। 229 गेंद खेल चुके गिल ने लगाए 12 चौके। इस सीरीज़ में यह उनका चौथा शतक है। भारत 104 रन पीछे।

16:51 (IST)27 JUL 2025

इंग्लैंड ने ले ली नई गेंद

इसी के साथ खत्म हुआ बेन स्टोक्स का लंबा स्पेल। नई गेंद से शुरुआत करेंगे क्रिस वोक्स। सामने वाशिंगटन। 80 ओवर के बाद भारत का टोटल 198/3

16:47 (IST)27 JUL 2025

बेन स्टोक्स का दम

लगातार 8 ओवर डाल चुके हैं बेन स्टोक्स। दिन का इकलौता विकेट भी रहा था उन्हीं के खाते में। इन 8 ओवर्स में स्टोक्स ने खर्च किए हैं सिर्फ 12 रन। 79 ओवर के बाद भारत का टोटल 198/3

16:38 (IST)27 JUL 2025

ड्रिंक्स ब्रेक के बाद खेल शुरू

बेन स्टोक्स ने 77वां ओवर डाला। तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने चुराया एक रन। इस ओवर में आया यही 1 रन। अभी भी भारत 117 रन पीछे।

16:26 (IST)27 JUL 2025

शतक से 10 रन दूर गिल

कप्तान शुभमन गिल अपने शतक से केवल 10 रन दूर हैं। 200 गेंद खेल चुके गिल ने 11 चौके लगाए हैं। भारत 118 रन पीछे।

16:14 (IST)27 JUL 2025

गिल को लगी चोट

73वें ओवर की पहली गेंद पहले शुभमन गिल के अंगूठे में फिर हेलमेट में लगी। मैदान पर फिजियो आ चुके हैं। वो कर रहे उनकी जांच। भारत 120 रन पीछे।

16:06 (IST)27 JUL 2025

16:05 (IST)27 JUL 2025

राहुल-गिल की टूटी साझेदारी

बेन स्टोक्स ने दिया भारत को तीसरा झटका। के एल राहुल को किया LBW। 90 रन बनाकर पवेलियन लौटे राहुल। तीसरे विकेट के लिए की 188 रन की साझेदारी। भारत 190/3

16:00 (IST)27 JUL 2025

बिना रिव्यू खेलेगा इंग्लैंड

70वें ओवर लियाम डॉसन लेकर आए। पहली गेंद पर लेग बिफोर की अपील। फील्ड अंपायर असंतुष्ट। बेन स्टोक्स ने लिया रिव्यू। टीवी अंपायर ने दिया के एल राहुल को नॉकआउट करार। इसके साथ ही इंग्लैंड ने गंवाया रिव्यू। अब पूरा मैच बिना रिव्यू खेलेंगे।
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications