Create
  • Sports News
  • खेल
  • Paris Olympics 2024
  • Paris Olympics Day 11 Highlights: विनेश फोगाट ने रेसलिंग में भारत का मेडल किया पक्का, नीरज चोपड़ा ने भी फाइनल में बनाई जगह,भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल में मिली हार

Paris Olympics Day 11 Highlights: विनेश फोगाट ने रेसलिंग में भारत का मेडल किया पक्का, नीरज चोपड़ा ने भी फाइनल में बनाई जगह,भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल में मिली हार

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedAug 07, 2024 00:18 IST

Paris Olympics 2024 के 11वें दिन नीरज चोपड़ा ने मेंस जैवलिन थ्रो के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने अपने पहले ही थ्रो में 90 मीटर के करीब भाला फेंककर फाइनल में जगह बना ली। वहीं विनेश फोगाट ने रेसलिंग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी को हराकर सबको चौंका दिया। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट को पहले हराया और उसके बाद फाइनल में भी जगह बना ली। हालांकि भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल मैच में जर्मनी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

topic-thumbnail

00:14 (IST)7 AUG 2024

 
भारतीय हॉकी टीम का 1980 के बाद ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है। टीम इंडिया सेमीफाइनल मैच में जर्मनी के खिलाफ हार गई। भारतीय टीम को 2-3 से जर्मनी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 

23:33 (IST)6 AUG 2024

भारत और जर्मनी के बीच मुकाबला 2-2 से बराबर है।

23:11 (IST)6 AUG 2024

जर्मनी ने एक और गोल कर दिया है और अब 2-1 से बढ़त बना ली है।

22:51 (IST)6 AUG 2024

पहला क्वार्टर समाप्त होने के बाद भारतीय हॉकी टीम 1-0 से आगे है।

22:44 (IST)6 AUG 2024

विनेश फोगाट ने महिलाओं की 50 किलोग्राम कैटेगरी के इवेंट में फाइनल में जगह बना ली है। इस तरह पेरिस ओलंपिक में भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है।

22:28 (IST)6 AUG 2024

भारत और जर्मनी के बीच हॉकी का सेमीफाइनल मैच शुरू हो गया है।

17:30 (IST)6 AUG 2024

विनेश फोगाट का सेमीफाइनल मैच आज रात 10:30 PM से खेला जाएगा।

16:20 (IST)6 AUG 2024

विनेश फोगाट ने क्वार्टरफाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

15:30 (IST)6 AUG 2024

नीरज चोपड़ा के अलावा अरशद नदीम ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

15:22 (IST)6 AUG 2024

नीरज चोपड़ा ने अपना पहला ही थ्रो 90 के करीब फेंका है और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

15:07 (IST)6 AUG 2024

विनेश फोगाट ने रेसलिंग में जबरदस्त शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले मैच में टोक्यो ओलंपिक 2020 की गोल्ड मेडल विजेता पहलवान को हरा दिया।

15:04 (IST)6 AUG 2024

भारत के दिग्गज टेबल टेनिस प्लेयर अंचता शरत कमल का यह आखिरी ओलंपिक मैच था।

15:02 (IST)6 AUG 2024

चीन ने मेंस टेबल टेनिस में भारत को 3-0 से हराया। पहले ही राउंड से बाहर हुई भारतीय टीम

14:55 (IST)6 AUG 2024

भारतीय टीम टेबल टेनिस में इस वक्त चीन से पीछे चल रही है।

13:43 (IST)6 AUG 2024

भारत और चीन के बीच मेंस टीम इवेंट में टेबल टेनिस का मुकाबला हो रहा है।

07:08 (IST)6 AUG 2024

आज का भारत का पूरा शेड्यूल

1:30 PM

टेबल टेनिस - इंडिया vs चीन, राउंड ऑफ 16 (मेंस टीम)।

1:50 PM

एथलेटिक्स - मेंस जैवलिन थ्रो क्वालीफिकेशन (किशोर जेना)।

2:30 PM

रेसलिंग - वुमेंस 68 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेपचेज राउंड (निशा दहिया, क्वालीफाई करने पर)।

2:50 PM

एथलेटिक्स - वुमेंस 400मीटर रेपचेज राउंड (किरन पहल)।

3:00 PM

रेसलिंग - वुमेंस 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल, राउंड ऑफ 16 (विनेश फोगाट)।

3:20 PM

रेसलिंग - मेंस जैवलिन थ्रो क्वालीफिकेशन (नीरज चोपड़ा)।

4:20 PM

रेसलिंग - वुमेंस 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल, क्वार्टरफाइनल (विनेश फोगाट, क्वालीफाई करने पर)।

6:13 PM

सेलिंग - वुमेंस डिंगी मेडल मैच (क्वालीफाई करने पर)।

10:30 PM

हॉकी - इंडिया vs जर्मनी, सेमीफाइनल।

रेसलिंग - वुमेंस 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल, सेमीफाइनल (विनेश फोगाट, क्वालीफाई करने पर)।

12:30 AM, 7th August

रेसलिंग - वुमेंस 68 किलोग्राम फ्रीस्टाइल, ब्रॉन्ज मेडल मैच (निशा दहिया, क्वालीफाई करने पर)।

07:07 (IST)6 AUG 2024

नमस्कार, स्वागत है आपका स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी के लाइव ब्लॉग में। पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन के सभी लाइव अपडेट्स के लिए आप यहां हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं।
chat-icon Live Chat online
App download animated image Get the free App now