Create
  • Sports News
  • Hindi Kabaddi News
  • Pro Kabaddi 2024 (PKL 11)
  • पटना पाइरेट्स (37) vs तमिल थलाइवाज (36) LIVE स्कोर अपडेट PKL 2024, (15वां मैच): पटना पाइरेट्स की धमाकेदार वापसी, पहले हाफ के बाद तमिल थलाइवाज आगे
Live

पटना पाइरेट्स (37) vs तमिल थलाइवाज (36) LIVE स्कोर अपडेट PKL 2024, (15वां मैच): पटना पाइरेट्स की धमाकेदार वापसी, पहले हाफ के बाद तमिल थलाइवाज आगे

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedOct 25, 2024 20:49 IST

पटना पाइरेट्स vs तमिल थलाइवाज, PKL 2024 के 15वें मैच के लाइव स्कोर को फॉलो करें:

topic-thumbnail

20:49 (IST)25 OCT 2024

पटना के लिए संदीप की खाली रेड। तमिल के लिए डू-ऑर-डाई में नरेंदर कंडोला असफल रहे और वह शुभम का शिकार बने। इसी के साथ पटना के लिए देवांक ने एक और सुपर रेड लगाते हुए रौनक, नितेश और अनुज को आउट किया। इसी के साथ तमिल मुकाबले में एक और बार ऑलआउट हो गई है।

पटना पाइरेट्स (37) vs (36) तमिल थलाइवाज (35वां मिनट)

20:46 (IST)25 OCT 2024

तमिल थलाइवाज की ओर से नरेंदर ने सफल रेड लगाते हुए बोनस पॉइंट हासिल किया। पटना की ओर से रेडिंग में देवांक का असफल प्रयास। इस दौरान अनुज ने सुपर टैकल लगाते हुए देवांक को आउट किया। तमिल के लिए नरेंदर की खाली रेड। पटना की ओर से परविंदर की खाली रेड। तमिल थलाइवाज के लिए सचिन की खाली रेड। 

पटना पाइरेट्स (31) vs (36) तमिल थलाइवाज (33वां मिनट)

20:42 (IST)25 OCT 2024

तमिल के लिए नरेंदर ने सफल रेड लगाते हुए अंकित को आउट किया। पटना के लिए संदीप की खाली रेड। तमिल के लिए नरेंदर ने बोनस पॉइंट हासिल किया। पटना के लिए देवांक ने शानदार मल्टी पॉइंट रेड लगाते हुए अभिषेक और साहिल को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ दूसरे हाफ में टाइम आउट लिया गया है। देवांक ने अकेले दम पर पटना को मुकाबले में बनाए रखा है।

पटना पाइरेट्स (31) vs (33) तमिल थलाइवाज (31वां मिनट)

20:40 (IST)25 OCT 2024

पटना के लिए संदीप की असफल रेड। इस दौरान साहिल ने शानदार एंकल होल्ड करते हुए संदीप को आउट किया। तमिल के लिए सचिन की असफल रेड और वह दीपक का शिकार बने। पटना के लिए देवांक ने सफल रेड लगाते हुए बस्तामी को आउट किया। इसी के साथ देवांक ने 20 रेड पॉइंट हासिल करते हुए मुकाबले में डबल सुपर-10 लगा दिया है।

देवांक ने मुकाबले में डबल सुपर-10 लगाया।

पटना पाइरेट्स (29) vs (31) तमिल थलाइवाज (29वां मिनट)

20:38 (IST)25 OCT 2024

तमिल के लिए सचिन तंवर ने शानदार सुपर रेड लगाते हुए दीपक, अर्कम शेख और अंकित को आउट किया। पटना के लिए देवांक ने सफल रेड लगाते हुए नितेश को आउट किया। तमिल की ओर से सचिन ने सफल रेड लगाते हुए संदीप को आउट किया। पटना के लिए देवांक ने एक और सुपर रेड लगाते हुए आमिरहोसैन बस्तामी, अनुज और नितेश को आउट किया। इश दौरान देवांक ने बोनस पॉइंट भी हासिल किया। तमिल के लिए नरेंदर ने सफल रेड लगाते हुए अर्कम शेख को आउट किया।

पटना पाइरेट्स (27) vs (30) तमिल थलाइवाज (27वां मिनट)

20:35 (IST)25 OCT 2024

तमिल के लिए सचिन की खाली रेड। पटना के लिए देवांक ने सफल रेड लगाते हुए अभिषेक को आउट किया। तमिल के लिए नरेंदर ने सफल डू-ऑर-डाई रेड लगाते हुए अर्कम शेख को आउट किया। पटना के लिए देवांक ने बोनस पॉइंट हासिल किया। तमिल के लिए नरेंदर की असफल रेड और वह दीपक का शिकार बने। पटना के लिए देवांक की खाली रेड।  

पटना पाइरेट्स (22) vs (25) तमिल थलाइवाज (24वां मिनट)

20:33 (IST)25 OCT 2024

पटना के लिए संदीप की खाली रेड। तमिल के लिए सचिन ने सफल रेड लगाते हुए बोनस पॉइंट हासिल किया। पटना के लिए अयान की खाली रेड। तमिल के लिए नरेंदर कंडोला की खाली रेड। पटना पाइरेट्स के लिए देवांक ने सफल डू-ऑर-डाई रेड लगाते हुए बोनस पॉइंट अपने नाम किया। 

पटना पाइरेट्स (19) vs (24) तमिल थलाइवाज (22वां मिनट)

20:28 (IST)25 OCT 2024

शुरूआती तौर पर पिछड़ने के बाद पटना पाइरेट्स ने शानदार वापसी करते हुए पॉइंट्स के फासले को काफी कम लिया है। हाफ टाइम की समाप्ति तक तमिल थलाइवाज के लिए नरेंदर कंडोला और पटना पाइरेट्स की ओर से देवांक ने सुपर-10 लगाया है।

पटना पाइरेट्स (18) vs (23) तमिल थलाइवाज (हाफ टाइम)

20:26 (IST)25 OCT 2024

पटना के लिए संदीप की असफल रेड। इस दौरान हिमांशु ने सुपर टैकल लगाते हुए संदीप को आउट किया। तमिल के लिए हिमांशु ने बोनस पॉइंट हासिल किया। पटना के लिए देवांक ने मल्टी पॉइंट रेड लगाते हुए अभिषेक और हिमांशु को आउट किया। इसी के साथ देवांक का सुपर-10 पूरा हुआ। साथ ही तमिल मुकाबले में पहली बार ऑलआउट हुई।   

देवांक (पटना पाइरेट्स) ने सुपर 10 लगाया।
 

पटना पाइरेट्स (18) vs (23) तमिल थलाइवाज (हाफ टाइम)

20:23 (IST)25 OCT 2024

तमिल के लिए नरेंदर की खाली रेड। पटना के लिए संदीप की असफल रेड और वह नितेश का शिकार बने। इसके बाद तमिल के लिए सचिन की खाली रेड। पटना पाइरेट्स के लिए देवांक की खाली रेड। तमिल के लिए डू-ऑर-डाई रेड में सचिन पॉइंट हासिल करने में असफल रहे। इस दौरान अंकित ने उन्हें टैकल आउट किया। पटना पाइरेट्स के लिए देवांक ने शानदार सुपर रेड लगाते हुए आमिरहोसैन बस्तामी, नितेश और साहिल गुलिया को आउट किया। तमिल के लिए नरेंदर ने सफल रेड लगाते हुए बोनस पॉइंट हासिल किया। इसी के साथ नरेंदर कंडोला ने अपना सुपर-10 पूरा कर लिया है।

नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) ने सुपर 10 लगाया।

पटना पाइरेट्स (13) vs (20) तमिल थलाइवाज (18वां मिनट)

20:17 (IST)25 OCT 2024

दोनों टीमों की एक-एक खाली रेड। तमिल के लिए सचिन की असफल रेड और उन्हें अंकित ने अपना शिकार बनाया। पटना के लिए संदीप ने सफल रेड लगाते हुए अभिषेक को आउट किया।

पटना पाइरेट्स (9) vs (18) तमिल थलाइवाज (15वां मिनट)

20:15 (IST)25 OCT 2024

तमिल थलाइवाज की ओर से नरेंदर ने सफल रेड लगाते हुए बोनस पॉइंट हासिल किया। इसी के साथ देवांक ने पटना के लिए बोनस पॉइंट हासिल किया। तमिल के लिए नरेंदर ने एक और बोनस पॉइंट हासिल किया। पटना के लिए देवांक की असफल रेड और वह नितेश का शिकार बने। तमिल के लिए सचिन की खाली रेड। पटना के लिए अयान की असफल रेड, उन्हें साहिल ने टैकल आउट किया।

पटना पाइरेट्स (7) vs (17) तमिल थलाइवाज (13वां मिनट)

20:10 (IST)25 OCT 2024

तमिल के लिए सचिन की खाली रेड। पटना की ओर से संदीप की असफल रेड और उन्हें नितेश ने अपना शिकार बनाया। तमिल के लिए नरेंदर ने एक और सफल रेड लगाते हुए गुरदीप को आउट किया। इस दौरान नरेंदर ने एक बोनस पॉइंट भी हासिल किया। पटना के लिए देवांक ने सफल रेड लगाते हुए आमिरहोसैन बस्तामी को आउट किया। इसी के साथ पहले हाफ के दौरान टाइम आउट लिया गया है। 

पटना पाइरेट्स (6) vs (14) तमिल थलाइवाज (11वां मिनट)

20:07 (IST)25 OCT 2024

पटना के लिए देवांक की असफल रेड। इसी के साथ पटना पाइरेट्स मुकाबले में पहली बार ऑलआउट हो गई है।

पटना पाइरेट्स (5) vs (11) तमिल थलाइवाज (9वां मिनट)

20:07 (IST)25 OCT 2024

तमिल के लिए सचिन की खाली रेड। पटना की ओर से शुभम की खाली रेड। तमिल के लिए नरेंदर ने सफल रेड लगाते हुए शुभम को आउट किया। पटना के लिए देवांक की सफल रेड और उन्होंने अभिषेक को अपना शिकार बनाया। तमिल के लिए नरेंदर ने सफल रेड लगाते हुए इस बार गुरदीप को आउट किया। 

पटना पाइरेट्स (4) vs (8) तमिल थलाइवाज (8वां मिनट)

20:04 (IST)25 OCT 2024

तमिल के लिए सचिन की खाली रेड। पटना के लिए अयान की असफल रेड और उन्हें नितेश ने टैकल आउट किया। तमिल के लिए रेड लगाने आए नरेंदर ने सफलता हासिल करते हुए अंकित को आउट किया। पटना के लिए देवांक ने सफल रेड लगाते हुए बोनस पॉइंट हासिल किया। 

पटना पाइरेट्स (2) vs (6) तमिल थलाइवाज (6वां मिनट)

20:02 (IST)25 OCT 2024

तमिल के लिए नरेंदर ने सफल रेड लगाते हुए गुरदीप को अपना शिकार बनाया। पटना के लिए अयान की खाली रेड। तमिल के लिए नरेंदर ने एक और सफल रेड लगाते हुए दीपक को आउट किया। पटना के लिए डू-ऑर-डाई रेड में संदीप असफल रहे और उन्हें साहिल ने अपना शिकार बनाया। 

पटना पाइरेट्स (1) vs (4) तमिल थलाइवाज (चौथा मिनट)

20:00 (IST)25 OCT 2024

तमिल के लिए नरेंदर ने पहली सफल रेड लगाते हुए बोनस पॉइंट हासिल किया। पटना के लिए संदीप ने सफल रेड लगाते हुए एम अभिषेक को आउट किया। तमिल के लिए सचिन की खाली रेड। पटना के लिए देवांक की खाली रेड। 

पटना पाइरेट्स (1) vs (1) तमिल थलाइवाज (दूसरा मिनट)

19:58 (IST)25 OCT 2024

पटना पाइरेट्स ने टॉस जीता है। तमिल थलाइवाज मुकाबले की पहली रेड करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी कबड्डी कोर्ट में पहुंच चुके हैं।

19:32 (IST)25 OCT 2024

पटना पाइरेट्स की स्टार्टिंग 7- अंकित, देवांक, अयान, दीपक, संदीप, गुरदीप और शुभम शिंदे।

तमिल थलाइवाज की स्टार्टिंग 7- साहिल गुलिया, नितेश कुमार, एम अभिषेक, नरेंदर कंडोला, अनुज, आमिरहोसैन बस्तामी और सचिन तंवर।

18:15 (IST)25 OCT 2024

पटना पाइरेट्स के एक मैच के बाद 0 पॉइंट हैं और वो अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर हैं। दूसरी तरफ तमिल थलाइवाज के दो मैचों के बाद 10 पॉइंट्स हैं और वो चौथे स्थान पर हैं।

मैच डिटेल 

मैच - पटना पाइरेट्स vs तमिल थलाइवाज 

तारीख - 25 अक्टूबर 2024, रात 8 बजे

स्थान - हैदराबाद

18:02 (IST)25 OCT 2024

पटना पाइरेट्स को PKL 11 में अपने पहले मैच में पुनेरी पलटन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वो इस मैच के जरिए पहली जीत दर्ज करना चाहेंगे और टीम के कप्तान शुभम शिंदे के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है। तमिल थलाइवाज ने दो मुकाबले खेले हैं और दोनोंं मैच वो जीते हैं। उनके रेडर्स और डिफेंडर्स अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। उनकी कोशिश लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर होगी। 

18:01 (IST)25 OCT 2024

नमस्कार, PKL 11 के 15वें मैच की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच यह मैच खेला जाने वाला है। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications