Full Name | जसप्रीत जसबीर सिंह बुमराह |
Date of Birth | December 6, 1993 |
Nationality | भारतीय |
Height | 5 फुट 8 इंच |
Role | दाएं हाथ के गेंदबाज़ |
Family | स्व. जसबीर सिंह (पिता), दलजीत बुमराह (माता) |
Match | R | BF | 4s | 6s | S/R | O | R | W | E/R |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
AUS vs IND | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 4 | 50 | 0 | 12.50 |
AUS vs IND | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 2 | 23 | 1 | 11.50 |
ENG vs IND | 2 | 6 | 0 | 0 | 33.33 | 10 | 49 | 2 | 4.90 |
ENG vs IND | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 7.2 | 19 | 6 | 2.59 |
IND vs ENG | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00 | 3 | 10 | 2 | 3.33 |
Game Type | Mat | Inn | R | BF | NO | Avg | S/R | 100s | 50s | H | 4s | 6s | Ct | St |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
ODIs | 72 | 20 | 47 | 93 | 13 | 6.71 | 50.53 | 0 | 0 | 14 | 5 | 1 | 17 | 0 |
TESTs | 30 | 46 | 212 | 455 | 17 | 7.31 | 46.59 | 0 | 0 | 34 | 24 | 6 | 8 | 0 |
T20Is | 60 | 7 | 8 | 13 | 5 | 4.00 | 61.53 | 0 | 0 | 7 | 1 | 0 | 7 | 0 |
T20s | 210 | 37 | 90 | 105 | 26 | 8.18 | 85.71 | 0 | 0 | 16 | 6 | 3 | 30 | 0 |
LISTAs | 97 | 33 | 110 | 151 | 20 | 8.46 | 72.84 | 0 | 0 | 42 | 10 | 4 | 25 | 0 |
FIRSTCLASS | 58 | 76 | 392 | 1007 | 37 | 10.05 | 38.92 | 0 | 1 | 55 | 45 | 8 | 17 | 0 |
Game Type | Mat | Inn | O | R | W | Avg | E/R | Best | 5w | 10w |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
ODIs | 72 | 72 | 634.3 | 2941 | 121 | 24.30 | 4.63 | 6/19 | 2 | 0 |
TESTs | 30 | 58 | 1044.4 | 2815 | 128 | 21.99 | 2.69 | 9/86 | 8 | 0 |
T20Is | 60 | 59 | 213.5 | 1416 | 70 | 20.22 | 6.62 | 3/11 | 0 | 0 |
T20s | 210 | 209 | 783 | 5516 | 256 | 21.54 | 7.04 | 5/10 | 1 | 0 |
LISTAs | 97 | 97 | 860.2 | 3842 | 173 | 22.20 | 4.46 | 6/19 | 3 | 0 |
FIRSTCLASS | 58 | 104 | 1922.2 | 5178 | 220 | 23.53 | 2.69 | 9/86 | 14 | 0 |
जसप्रीत बुमराह वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। गेंदबाजी में विविधताएं और सटीक यॉर्कर फेंकने की क्षमता उन्हें सबसे घातक गेंदबाजों में से एक बनाती है।
बुमराह का जन्म 6 दिसंबर 1993 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। 2001 में पिता के निधन के बाद उनके परिवार को बड़ा झटका लगा था।
जसप्रीत बुमराह ने गुजरात अंडर-19 टीम में जगह बनाई। उन्हें 2013 में जल्द ही आईपीएल की फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया था। उस वक्त उनका करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा था। उन्होंने 2013 में विदर्भ के खिलाफ रणजी मैच के लिए गुजरात की सीनियर टीम में पदार्पण किया था।
आईपीएल में प्रवेश के बाद बुमराह विकेट लेने वाले शानदार गेंदबाजों की सूची में शुमार नहीं हुए थे। बस, उनका अपरंपरागत गेंदबाजी एक्शन बल्लेबाजों को काफी परेशान कर रहा था, जिस वजह से चयनकर्ताओं ने उन पर विश्वास दिखाया।
उन्हें 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में अपना वनडे डेब्यू करने का मौका मिला। यह भारत के लिए निराशाजनक सीरीज का आखिरी मुकाबला था। इस मैच में बुमराह ने 10 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट झटकते हुए अपना प्रभाव छोड़ा था। भारत को इस मैच में मिली एकलौती जीत (4-1) ने उसे क्लीन स्वीप से बचा लिया था।
उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत तीन दिन बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से हुई थी। फिर से उन्होंने 3.3 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लेते हुए अपना प्रभाव छोड़ा।
अपने पदार्पण के बाद से बुमराह छोटे प्रारूपों में भारत के प्रमुख गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छी शुरुआत की।
इंग्लैंड के खिलाफ एक टी-20 मैच में भारत को आखिरी ओवर में आठ रन बचाने थे। बुमराह ने गेंदबाजी करते हुए दो रन दिए और टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बन गए। उनका लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रहा। बुमराह को 2017 में श्रीलंका दौर की वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने सीरीज के तीसरे वनडे में 27 रन देकर पांच विकेट झटके थे, जो वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बना।
बुमराह अब तक अपने करियर को बराबर साधकर चल रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, 2016 के टी-20 विश्वकप के उनके प्रदर्शन को कम आंका जा सकता है क्योंकि उन्होंने पांच मैचों में महज चार विकेट ही झटके थे।
बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। उन्होंने 2013 में अपनी शुरुआत की थी। लसिथ मलिंगा और गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड के संरक्षण में उन्होंने खुद को परिपक्व बनाया।
2016 और 2017 के आईपीएल संस्करणों में उनके प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ। उन्होंने 30 मैचों में 35 विकेट लिए थे।
उनका सबसे यादगार गेंदबाजी प्रदर्शन गुजरात लायंस के खिलाफ सुपरओवर में आया था। आखिरी ओवर में 11 रनों का बचाव करते हुए बुमराह ने केवल 6 रन देकर मुंबई इंडियंस को पांच रनों से जीत हासिल करवाई थी।
जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में हाल ही में नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में हैट्रिक ली। इस तरह वह हैट्रिक लेने वाले भारत के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं।
बुमराह के पास पांच मैचों की द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज में लिए गए अधिकतम विकटों का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 15 विकेट हासिल किए थे।