PUBG Mobile का भारतीय वर्जन अपने साथ बड़ा बदलाव लेकर आएगा

(Image via newswire)
(Image via newswire)

PUBG Mobile फैंस के लिए पिछले कुछ महीने काफी ज्यादा खराब और निराशाजनक रहे हैं। गेम के भविष्य पर इस दौरान बड़े सवाल लगे हैं। दरअसल, सितंबर की शुरुआत में 118 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया गया था और इसमें PUBG Mobile भी शामिल था। भारत में इस गेम को काफी ज्यादा खेला जाता था और इस वजह से सबके लिए ये सरप्राइज था।

इसके बाद अक्टूबर 30 को गेम के सर्वर भी हमेशा के लिए भारत में बंद हो गए। इसके बाद से ही PUBG Mobile की वापसी की अलग-अलग खबर सामने आ रही थी। हाल ही में कुछ दिनों पहले PUBG Corporation ने घोषणा करते हुए बताया कि PUBG Mobile भारत में अपने अलग वर्जन के साथ वापसी करने वाला है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की भारत में वापसी के ऐलान के साथ ही 5 सबसे ज्यादा चर्चा के विषय


PUBG Mobile का भारतीय वर्जन अपने साथ बड़ा बदलाव लेकर आएगा

इस दौरान टीजर्स भी सामने आए हैं। खैर, प्रेस रिपोर्ट में PUBG Corporation ने बताया था कि नया वर्जन कई सारे सुधार के साथ आने वाला है। इसके अलावा गेम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

PUBG Corporation ने बताया था:

“सबसे खास बात ये है कि कंपनी अब गेम खेलने के समय पर पाबंदी लगाएगा जिससे जवान खिलाडियों में अच्छी गेमप्ले हेबिट्स बनेगी।"

भारतीय वर्जन PUBG Mobile के मुख्य वर्जन से थोड़ा अलग होगा। इस चीज़ के बारे में प्रेस रिपोर्ट में पत्ता चला। दरअसल, गेम को अब वर्चुअल सिमुलेशन ट्रेनिंग ग्राउंड के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा कैरेक्टर्स अब पहली से कपड़े पहने होंगे। सबसे अहम चीज़ ये है कि गेम में समय की पाबंदी होगी और इससे गेमिंग की आदतें भी सुधरेगी।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की भारत में वापसी का हुआ ऐलान, खास वर्जन के साथ होगा रिटर्न

Edited by Ujjaval E-Sports