Mortal ने PUBG Mobile ईस्पोर्ट्स में अपने भविष्य पर बड़ी जानकारी दी

Soul Mortal
Soul Mortal

PUBG Mobile की भारत में वापसी होने वाली हैं। ऐसे में ईस्पोर्ट्स प्लेयर्स और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। भारत में प्रतियोगिताओं के बारे में भी जानकारी सामने आयी थी। हाल ही में ईस्पोर्ट्स प्लेयर और प्रसिद्ध स्ट्रीमर Mortal ने महत्वपूर्ण घोषणा की।

उन्होंने यूट्यूब पर अपनी लाइव स्ट्रीम के दौरान बताया कि वो अब टीम में IGL की भूमिका नहीं निभाएंगे। उन्होंने बताया कि वो Team Soul में छठे खिलाडी के रूप में मौजूद होंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो टीम को मेंटर करेंगे और अपने अनुभव का उपयोग करते हुए नजर आएंगे।


PUBG Mobile स्टार Mortal ने Team SouL का मेंटर बनने का निर्णय लिया

2019 में टीम SouL ने लगातार दो PUBG Mobile प्रतियोगिता जीती थी। इसके बाद से भारत में ईस्पोर्ट्स सिन बेहतर हो गया था। वो PUBG Mobile India Series और PUBG Mobile Club Open Spring Split 2019: India जीतने में सफल रहे थे। खैर, वो इसके बाद प्रभावित नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile ने भारतीय प्रो प्लेयर्स के साथ वापसी का टीजर दिखाया

2020 का साल Team SouL के लिए मुश्किल रहा है क्योंकि उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है। आप टीम 2019 की तरह सबका ध्यान नहीं खींच पा रही हैं। इस वजह से उन्होंने इस साल कुछ बदलाव भी करने का निर्णय लिया था। साथ ही कई खिलाडियों ने टीम छोड़ दी थी और IGL भी बदलते रहते थे।

ये उनके गिरते हुए प्रदर्शन का कारण था। हालांकि बाद में Mortal ने फिर IGL का रोल निभाने का निर्णय लिया था। अब उन्होंने ये बड़ी घोषणा की है और इससे पता चलता है कि टीम SouL फिर पहले की तरह खेलने पर ध्यान देने वाला है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की भारत में वापसी का हुआ ऐलान, खास वर्जन के साथ होगा रिटर्न