PUBG Mobile India Series 2019 के विजेता कौन थे?

PMIS 2019
PMIS 2019

PUBG Mobile India Series 2020 के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। PMIS 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको PMIS 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और थोड़ा नीचे जाकर 'Register Now' के विकल्प पर क्लिक करके आपकी टीम की पूरी जानकारी डालनी है। इसके साथ ही आप PMIS 2020 प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तैयार हो जाएंगे।

PMIS 2020 जरूर ही एक शानदार प्रतियोगिता साबित होगी और इस बार सभी की निगाहें नई टीमों पर होगी। साथ ही दर्शक PMPL साउथ एशिया की शीर्ष टीमों पर भी नजर रखेंगे। PMIS 2019 प्रतियोगिता में SouL की टीम को जीत मिली थी। PMIS 2020 में वो डिफेंडिंग चैंपियंस है और प्रशंसक SouL को वापसी करते हुए और फिर ट्रॉफी जीतते हुए देखना चाहेंगे।

PMIS 2020: PUBG Mobile India Series के डिफेंडिंग चैंपियंस

Entercaption

PMIS 2019 उस समय आयोजित हुआ था जब भारत में Esports ज्यादा प्रसिद्ध नहीं था। PMIS 2019 के समय TSM-Entity, Fnatic और काफी सारी बड़ी टीमें मौजूद नहीं थी। उस समय PMIS 2019 को सिर्फ एक खिलाड़ी ने ही अगले स्तर पर पहुंचाया।

भारतीय गेमिंग सिन को SouL Mortal ने पूरी तरह बदल दिया। ये 21 वर्षीय गेमर अपने दो शानदार ग्रेनेड्स की वजह से प्रसिद्ध हुआ जिसने Gods Reign के सारे सदस्यों को किल कर दिया।

फाइनल्स में SouL का प्रदर्शन

Entercaption

बहुत सारे लोगों को नहीं पता होगा कि PMIS 2019 उस समय आयोजित हुआ जब SouL की टीम काफी ज्यादा संघर्ष कर रही थी। 4 लोगों की टीम मुंबई में आयोजित हुए ड्रीमहैक के समय से तैयारी कर रही थी। टीम ने PMIS 2019 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और 2520 अंक और 46 किल्स के साथ ट्रॉफी पर कब्जा किया।

PMIS 2019 पर एक नजर

Entercaption

PMIS 2019 असल में SouL के पूर्व असॉल्टर और स्नाइपर रौनक शर्मा के लिए खास रहा था क्योंकि वो इवेंट के रैमपेज फ्रिक बने थे। लॉबी में सबसे ज्यादा किल्स करने वाले खिलाड़ी SouL Ronak को ये पुरस्कार दिया गया। उन्हें इसके साथ ही 50 हजार रुपयों का पुरस्कार मिला। ट्रॉफी पर SouL के Viper, Owais, Mortal और Ronak ने कब्जा किया और 50 लाख रुपये जीते।

PMIS 2020: क्या SouL फिर ट्रॉफी ओर कब्जा कर पाएगी?

Entercaption

प्रशंसकों को SouL से काफी ज्यादा उम्मीद है क्योंकि उनके पास SouL Regaltos के रूप में दिल्ली का 14 वर्षीय लड़का है। इसके अलावा SouL की टीम में Mortal, Viper, Sangwan और Aman भी मौजूद है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के 0.18.0 अपडेट में आने वाले नए फीचर्स और बदलावों के बारे में पूरी जानकारी