क्या PUBG Mobile Lite का भारतीय वर्जन भी रिलीज किया जाएगा?

Image via wallpapercave.com
Image via wallpapercave.com

PUBG Mobile की भारत में वापसी को घोषणा हो गयी है। हर कोई इसका इंतजार कर रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग PUBG Mobile के छोटे वर्जन को भारत में खेलना पसंद करते थे। सितंबर में उसपर भी बैन लग गया था।

इसके बाद से हर किसी के मन में सवाल है कि इस भारत में PUBG Mobile Lite की वापसी होगी या नहीं। लोग इस बारे में जानने में रूचि रख रहे हैं।


क्या PUBG Mobile Lite का भारतीय वर्जन भी वापसी करेगा?

PUBG Mobile Lite के भारतीय वर्जन के बारे में आधिकारिक प्रेस रिलीज में बात नहीं हुई थी। इसके चलते गेम को पसंद करने वाले खिलाडियों के मन में काफी सारे अलग-अलग सवाल है।

कुछ लोगों ने ट्विटर पर अपने पसंदीदा बैटल रॉयल गेम PUBG Mobile Lite की वापसी को लेकर सवाल पूछे:

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की रिलीज डेट में देरी होने पर प्रोफेशनल प्लेयर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आयी

PUBG Mobile का Tencent Games वर्जन के साथ ग्लोबल वर्जन है। इसके अलावा VNG Games Publishing ने वियतमान में गेम को पब्लिश किया है वहीं HotCool Games द्वारा इसे ताइवान में लाया गया है। PUBG Corporation ने कोरियन वर्जन को लॉन्च किया था। हालांकि PUBG Mobile Lite का अबतक पूरी दुनिया में एक ही वर्जन है और उसे टेनसेंट ने जारी किया है।

PUBG Mobile का लाइटवेट इंस्टॉलेशन फीचर सामने आ गया है। ऐसे में जो खिलाडी पहले इसे नहीं खेल पाते थे, अब वो मुख्य वर्जन को ट्राय कर सकते हैं

PUBG Mobile Lite की भारत में वापसी के बारे में उसी समय पता चलेगा जब PUBG Corporation पहले मुख्य वर्जन को भारत में लाएं। जबतक फैंस को इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ समय के लिए सामने आयी थी

Edited by Ujjaval E-Sports