10 चौंकाने वाली चीज़ें जो साल 2020 में सभी WWE फैंस को चकित कर सकती है

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर बड़े निर्णय ले सकते हैं
रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर बड़े निर्णय ले सकते हैं

पिछले साल कई सारी बड़ी चीज़ें हुई। 2019 में बड़े रिटर्न्स, शानदार दुश्मनियां और कुछ बड़े टाइटल चेंज देखने को मिले जिसने पूरे रेसलिंग जगत को हिला दिया। साल 2020 के लिए फैंस काफी उत्साहित थे और अबतक ये साल अच्छा ही गया है।

फैंस पिछले साल की तरह इस बार भी बड़ी चीज़ों की उम्मीद कर रहे हैं। कोफी का WWE चैंपियन बनना, बैकी, शार्लेट और रोंडा का मेन इवेंट करना, सभी चीज़ें पिछले साल चर्चा में रही। इस साल ऐज की रॉयल रंबल में सालों बाद वापसी ने दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया था और अभी 2020 खत्म होने में पूरा साल है।

ये भी पढ़ें- WWE WrestleMania 36: 5 सबसे बड़े बदलाव जो अब पीपीवी में होंगे

रेसलमेनिया सीजन चल रहा है और AEW के साथ तगड़ी प्रतियोगिता चल रही है। इस चीज़ को देखते हुए WWE 2019 की तरह 2020 में भी कुछ सरप्राइज दे सकता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 10 चीज़ों के बारे में जो 2020 में दुनिया को चौंका सकती है।

#10 रोमन रेंस का हील टर्न

youtube-cover

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार है। उन्होंने कभी भी अपने सिंगल्स करियर में हील टर्न नहीं लिया क्योंकि WWE ने उन्हें जॉन सीना की तरह कंपनी का पोस्टर बॉय बनाने का निर्णय लिया था। रोमन रेंस को हमेशा बेबीफेस की तरह बुक किये जाने के बाद भी उन्हें खराब रिएक्शन मिलता है।

पिछले 5 सालों में WWE ने उन्हें चीयर दिलाने की पूरी कोशिश की है लेकिन वे सफल नहीं हुए हैं। 2020 में WWE दुनिया और फैंस को चकित करते हुए रोमन को हील बना सकता है। ये 2020 का सबसे बड़ा सरप्राइज बन सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#9 WWE का टॉप स्टार AEW में चला जाएं

youtube-cover

WWE के कई सारे स्टार्स इस समय AEW में है जिसमें मैट हार्डी, ल्यूक हार्पर, डीन एम्ब्रोज़, नेविल और क्रिस जैरिको जैसे बड़े नाम शामिल है। इसके अलावा जेक रॉबर्ट्स, बिली गन, DDP और आर्न एंडरसन जैसे दिग्गज शामिल AEW का हिस्सा है।

इस साल संभावित रूप से रिवाइवल AEW में जा सकती है। इस साल रे मिस्टीरियो का कॉन्ट्रैक्ट WWE से खत्म हो रहा है और ऐसे में अगर वो AEW को अपने भविष्य के लिए चुनते हैं तो ये चौंकाने वाली चीज़ होगी।

#8 हल्क होगन को अंतिम मैच मिल जाए

youtube-cover

हल्क होगन का रेसलिंग करियर काफी ऐतिहासिक रहा है। बड़ी बात तो ये है कि होगन के करियर का कभी भी सही तरह से अंत नहीं हुआ। वे समय-समय पर WWE में नजर आते रहते हैं।

होगन ने कुछ महीनों पहले इंटरव्यू में बताया था कि वे अपने करियर का अंतिम मैच लड़ना चाहते हैं। 2020 में WWE किसी बड़े इवेंट में उन्हें अपना अंतिम मैच देकर पूरी दुनिया की नजरें खींच सकता है।

#7 ट्रिपल एच WWE को चलाने लग जाएं

youtube-cover

इस समय विंस मैकमैहन WWE के मालिक है और वे हर एक बड़ा निर्णय लेते हैं। ट्रिपल एच काफी अच्छे से सुपरस्टार्स को उपयोग करना जानते हैं और ये बात NXT में साफ नजर आयी है।

फैंस चाहते हैं कि पूर्व WWE चैंपियन को पूरी कंपनी की अपनी कमान संभालने का मौका मिले। विंस XFL पर अपना पूरा ध्यान देने का निर्णय ले सकते हैं और ट्रिपल एच को WWE का क्रिएटिव कंट्रोल दे सकते हैं।

#6 पेज रेसलिंग करने के लिए वापसी करें

youtube-cover

पेज का WWE करियर काफी अजीब रहा है। अपने डेब्यू पर टाइटल जीतने के बाद वे चोट के चलते रिटायर हो गयी। इसके बाद उन्होंने चौंकाने वाली वापसी की और कुछ महीनों तक रेसलिंग की।

इस बार लग रहा था कि वे लंबे समय तक लड़ेंगी लेकिन वे फिर चोटिल हो गयी। इसके बाद उनका लड़ना असंभव-सा हो गया। पेज ने हाल ही में सर्जरी कराई है, ऐसे में वे 2020 में बतौर रेसलर वापसी करते हुए फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकती है।

#5 द अंडरटेकर vs द स्टिंग का मैच हो

youtube-cover

एक ऐसा मैच है जो फैंस सालों से देखना चाहते हैं लेकिन ये मुकाबला कभी संभव नहीं हो पाया। पिछले महीने स्टिंग और टेकर के बीच मैच को लेकर बड़ी खबरें सामने आई थी। इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार स्टिंग को मैच लड़ने के लिए क्लियर कर दिया गया।

द अंडरटेकर अब काफी मैच लड़ रहे हैं और इस वजह उनका बड़ा मैच सऊदी अरब के किसी शो में हो सकता है। अगर ये बड़ा ड्रीम मैच 2020 में देखने को मिलता है तो ये आश्चर्यजनक चीज़ मानी जाएगी।

#4 बैकी लिंच का हील टर्न

youtube-cover

बैकी लिंच का सफर काफी खास रहा है वो WWE की सबसे बड़ी बेबीफेस है। देखा जाए हो उन्हें इतने लंबे समय के बाद भी शानदार रिएक्शन मिलता है और ऐसे में उनका हील बनना शॉक होगा।

अगर WWE 2020 में बैकी लिंच को विमेंस डिवीज़न की सबसे बड़ी बेबीफेस से टॉप हील बना देता है तो ये निर्णय पूरे रेसलिंग जगत को हिला सकता है। WWE के इस निर्णय से पूरा विमेंस डिवीज़न का भविष्य बदल सकता है।

#3 ब्रॉक लैसनर WWE से चले जाएं

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर डेब्यू के बाद से ही अपने करियर के टॉप पर रहे हैं। 2004 में उन्होंने अचानक से WWE से जाने का निर्णय लिया था और फिर लंबे समय बाद वापसी की थी। वो WWE में लंबा समय गुजार चुके हैं।

ऐसे में अगर 2020 उनका कंपनी में अंतिम साल होता है तो ये बड़ा शॉकर माना जाएगा। इसके चांस कम है और इस वजह से अगर ऐसा होता है तो ये WWE ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के कॉम्बैट स्पोर्ट्स को हिला देगा। ब्रॉक ने पहले भी कंपनी से जाने की कोशिश की है।

#2 सीएम पंक वापसी कर लें

youtube-cover

सीएम पंक ने 2019 में WWE बैकस्टेज पर वापसी की थी। इसके बाद उनके WWE में आने के चांस बढ़ गए थे। इसके साथ ही पूर्व WWE चैंपियन पंक ने रिंग में वापसी करने के संकेत दिए हैं।

जब उन्होंने 2019 में WWE बैकस्टेज पर वापसी की थी तो पूरा रेसलिंग जगत हिल गया था। इस वजह से अगर वे रिंग में वापसी करते हैं तो ये भी बड़ा सरप्राइज माना जाएगा और ये सबको चौंका सकता है।

#1 विंस मैकमैहन रिटायर हो जाएं

youtube-cover

विंस मैकमैहन भले ही अब पुराने दिमाग से निर्णय लेते हैं और ये चीज़ फैंस को पसंद नहीं आती है। इसके बावजूद भी कहा जा सकता है कि आज उनकी वजह से ही पूरी दुनिया में WWE और प्रो रेसलिंग मशहूर है।

मैकमैहन अब काफी बूढ़े हो चुके हैं और इसके बाद भी वे WWE को समय दे रहे हैं। अब समय आ चुका है कि वे इस बिजनेस से रिटायर हो जाएं और अपने बेटे या ट्रिपल एच को आधिकारिक रूप से दुनिया के सबसे बड़े रेसलिंग प्रमोशन WWE का कंट्रोल दे दें।

ये भी पढ़ें:- 5 शानदार चीज़ें जो रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के WrestleMania 36 में होने वाले मैच में हो सकती है