2 चीजें जो जिंदर महल को WWE में वापसी के बाद करनी चाहिए और 2 जो नहीं करनी चाहिए

जिंदर महल vs ड्रू मैकइंटायर
जिंदर महल vs ड्रू मैकइंटायर

पूर्व WWE वर्ल्ड चैंपियन और भारतीय मूल के प्रो रेसलर जिंदर महल (Jinder Mahal) पिछले 2-3 सालों से लगातार चोटों से जूझते रहे हैं। जब भी उन्हें पुश मिलने की उम्मीद होती है, तभी वो चोट लगने के कारण कई महीने के ब्रेक पर चले जाते हैं। ऐसा ही कुछ मई 2020 में हुआ, जब उन्हें घुटने की चोट के कारण लंबा ब्रेक लेना पड़ा।

हाल ही में भारतीय गणतंत्र दिवस के दिन यानी 26 जनवरी को हुए WWE Superstar Spectacle में उन्होंने 9 महीने बाद रिंग में कदम रखा। जहां उन्होंने सुनील और समीर सिंह (Bollywood Boyz के साथ मिलकर ड्रू मैकइंटायर और द इंडस शेर (The Indus Sher) की टीम का सामना किया।

ये भी पढ़ें: 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जिंदर महल अपने करियर में कभी नहीं हरा पाए

उस मैच में उन्हें हार मिली, लेकिन उसके बाद रॉ (Raw) या स्मैकडाउन (SmackDown) में वो वापस नजर नहीं आए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसी 2 चीजें आपको बताएंगे जो जिंदर महल को वापसी के बाद करनी चाहिए और 2 जो बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने गज़ब की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कर सभी को चौंकाया

जिंदर महल सिंगल्स सुपरस्टार के तौर पर आगे बढ़ें- होना चाहिए

जिंदर महल
जिंदर महल

जिंदर महल का WWE में अधिकांश करियर टैग टीम सुपरस्टार के रूप में गुजरा है। कंपनी के साथ अपने पहले सफर में 3MB (जिंदर महल, ड्रू मैकइंटायर और हीथ स्लेटर) का हिस्सा रहे। 2016 में वापसी के बाद कुछ समय के लिए सिंगल्स सुपरस्टार रहे और उससे एक साल बाद वर्ल्ड चैंपियन भी बने, लेकिन उस समय तक द सिंह ब्रदर्स उनके पार्टनर बन चुके थे।

वहीं जब द सिंह ब्रदर्स से उन्हें अलग किया गया, तभी से वो चोटों से घिरे रहे हैं। पिछले कई महीनों से कहा जा रहा है कि WWE अपने भारतीय फैनबेस को और भी बड़ा करना चाहती है, जिसकी शुरुआत Superstar Spectacle नाम के इवेंट से करने की कोशिश की गई है। भारत में WWE के प्रोमोशन कैंपेन का चेहरा जिंदर महल को बनाया जा सकता है। इसलिए उन्हें टैग टीम के बजाय एक सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में आगे बढ़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 3 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्हें भारत में आकर हार का सामना करना पड़ा

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

NXT में वापसी- नहीं होनी चाहिए

जिंदर महल NXT में भी काम कर चुके हैं
जिंदर महल NXT में भी काम कर चुके हैं

पिछले साल कई सुपरस्टार्स को NXT में वापस भेज दिया गया था, जिनमें एम्बर मून और ड्रू गुलक भी शामिल रहे। अक्सर जिन्हें मेन रोस्टर में ऑन-स्क्रीन टाइम नहीं मिल पाता, उनके वापस NXT में जाने की संभावनाएं बनी रहती हैं।

उनके NXT में वापसी का कोई अर्थ नहीं बनता क्योंकि मेन रोस्टर ब्रांड्स में फिलहाल कई स्टोरीलाइंस को एक नई दिशा की जरूरत है। इसलिए अगर महल लंबे समय बाद एक नए कैरेक्टर में वापसी करते हैं तो जरूर बड़ी स्टोरीलाइंस को एक नया लुक दे पाएंगे।

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ स्टोरीलाइन- होनी चाहिए

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर
WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर

जून 2019 में भी जिंदर महल चोटिल हुए थे, जिसके कारण उन्हें करीब 10 महीने का ब्रेक लेना पड़ा। Wrestlemania 36 में ड्रू मैकइंटायर के WWE चैंपियन बनने के बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों रियल लाइफ फ्रेंड्स के बीच तगड़ी फ्यूड की शुरुआत हो सकती है।

दुर्भाग्यवश महल की चोट के कारण ऐसा नहीं हो पाया। अच्छी बात ये है कि मैकइंटायर अभी भी चैंपियन हैं और Superstar Spectacle में भारतीय सुपरस्टार भी अच्छी शेप में नजर आए। इसलिए Wrestlemania 37 के बिल्ड-अप में इनकी दुश्मनी की शुरुआत कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

WWE 24/7 टाइटल के पीछे नहीं भागना चाहिए

WWE 24/7 चैंपियन जिंदर महल
WWE 24/7 चैंपियन जिंदर महल

WWE 24/7 चैंपियनशिप बेल्ट को उन सुपरस्टार्स के लिए बनाया गया था, जिन्हें बड़ी स्टोरीलाइंस में शामिल होने का अवसर नहीं मिल पा रहा हो। 2019 से लेकर 2020 में भी इस चैंपियनशिप से जुड़े कई कॉमेडी सैगमेंट्स ने फैंस को खूब प्रभावित किया, लेकिन अब इसका क्रेज़ खत्म हो चुका है।

आर-ट्रुथ का अभी तक 48 बार चैंपियन बनना ही दर्शाता है कि WWE का ये प्लान फ्लॉप रहा है। जिंदर महल के पास लंबे ब्रेक के बाद खुद को एक नई शुरुआत देने का मौका होगा, इसलिए दोबारा से 24/7 चैंपियन के पीछे भागने से उनकी वापसी व्यर्थ चली जाएगी।