WWE ने पिछले कुछ सालों में अपने रोस्टर के अंदर काफी बदलाव किये हैं। पिछले साल से अब तक कई सारे रेसलर्स को WWE ने रिलीज किया है। 2020 में कुछ सुपरस्टार्स ने अपने करियर का अंतिम मुकाबला लड़ा। द अंडरटेकर (The Undertaker) ने रेसलमेनिया (WrestleMania) 36 में अंतिम मुकाबला लड़कर रिटायर होने का निर्णय लिया। इसके अलावा बिग शो (Big E) ने भी 2020 में WWE के अंदर संभावित रूप से अपना अंतिम मैच लड़ा क्योंकि वो अभी AEW का हिस्सा बने हुए हैं।#WWEChampion @DMcIntyreWWE & @Goldberg are getting physical on #WWERaw!!!!!!!! pic.twitter.com/isyIqvI1QA— WWE (@WWE) January 5, 2021ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गयाकेन ने भी अपना अंतिम मैच काफी समय पहले लड़ा था और फिर वो हॉल ऑफ फेम में शामिल हो गए। इस समय WWE में ऐसे कई सारे सुपरस्टार्स मौजूद है जिन्हें अपने रेसलिंग करियर का अंत करना चाहिए और कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स शामिल हैं जिन्हें अभी रिटायर नहीं होना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें रिटायर नहीं होना चाहिए और 2 जिन्हें रिटायर हो जाना चाहिए।5- रिटायर हो जाना चाहिए: WWE दिग्गज गोल्डबर्ग😯#WWERaw @Goldberg pic.twitter.com/s5YDNth0CT— WWE (@WWE) January 26, 2021गोल्डबर्ग ने WCW में काम करते हुए काफी नाम कमाया था और WWE में भी उन्हें जबरदस्त सफलता मिली। गोल्डबर्ग लगभग 55 साल के होने वाले हैं। उन्होंने अपना अंतिम मुकाबला ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ लड़ा था। इस दिग्गज का 2016 के बाद WWE रन काफी विवादित रहा है।ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगीवो अब पहले की तरह लगातार लड़ नहीं पाते और उनके मुकाबले काफी छोटे रहते हैं। इन सभी चीज़ों के अलावा लगातार रेसलिंग नहीं करने की वजह से कई बार गोल्डबर्ग से गलतियां भी हो जाती हैं। उनके WWE कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार उन्हें 5 मुकाबले और लड़ने होंगे। खैर, गोल्डबर्ग को अब 2021 में रिटायर हो जाना चाहिए।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!