2 WWE सुपरस्टार्स जिनका ब्रॉक लैसनर के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक है। द बीस्ट ने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा नाम कमाया है और उन्हें काफी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। लैसनर ने अपने डेब्यू के बाद काफी कम समय में सफलता हासिल कर ली थी।

Ad

साथ ही वो कई सारे दिग्गजों को पराजित करने में सफल रहे थे। ब्रॉक लैसनर न सिर्फ WWE बल्कि UFC में भी सफल रहे हैं। WWE में उन्होंने कई सारे बड़े स्टार्स का सामना किया है और यहां उनके कई बड़े दुश्मन भी रहे हैं। कई सारे सुपरस्टार्स के खिलाफ ब्रॉक लैसनर का पलड़ा भारी रहा है।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी 2020 में वापसी ने काफी बड़ा धमाका कर दिया

इसके साथ ही कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स है, जिनका द बीस्ट के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 2 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिनका ब्रॉक लैसनर के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है।

2- WWE दिग्गज द अंडरटेकर

Ad

WWE में ब्रॉक लैसनर के सबसे बड़े दुश्मन द अंडरटेकर माने जाएंगे। द बीस्ट और द डेडमैन 2002 में अपनी दुश्मनी की शुरुआत साथ मिलकर एक टैग टीम मैच में की थी। इसके बाद अनफॉरगिवन और नो मर्फी में दोनों स्टार्स के बीच मैच हुए और दोनों ही जगह ब्रॉक लैसनर को जीत मिली।

इसके लगभग एक साल बाद फिर दोनों स्टार्स एक ट्रिपल थ्रेट मैच में आमने-सामने आए। इस दौरान ब्रॉक लैसनर और बिग शो को अंडरटेकर ने हराया। साथ ही SmackDown के कुछ एपिसोड में भी दोनों बड़े स्टार्स के बीच मैच हुए और यहां कभी ब्रॉक भारी पड़े तो कभी द अंडरटेकर को जीत मिली।

Ad

2003 में SmackDown के एक एपिसोड में अंडरटेकर ने ब्रॉक को हराया और दुश्मनी का अंत कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच 11 साल बाद फिर स्टोरीलाइन चली। इसी दौरान रेसलमेनिया में लैसनर ने टेकर की बड़ी स्ट्रीक तोड़ी। बाद में समरस्लैम में अंडरटेकर को एक बार फिर जीत मिली। अंडरटेकर ने ब्रॉक लैसनर को 4 बार हराया है।

ये भी पढ़ें:- WWE के तीन सबसे बड़े पार्ट-टाइम दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्हें शील्ड ने ट्रिपल पावरबॉम्ब दिया

1- सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर के बीच शानदार दुश्मनी रही है। दोनों स्टार्स के बीच मैचों में कड़ी टक्कर रही है। दोनों स्टार्स पहली बार एक ट्रिपल थ्रेट मैच में आमने-सामने आए थे और इस मैच में जॉन सीना भी मौजूद थी। मैच में ब्रॉक की जीत हुई थी।

Ad

इसके बाद रेसलमेनिया में सैथ रॉलिंस का मनी इन द बैंक कैश-इन देखने को मिला था। यहां सैथ का पलड़ा भारी रहा था। इसके चार सालों बाद सैथ रॉलिंस ने रॉयल रंबल जीता और रेसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर को चैलेंज किया। इस मैच में सैथ नए यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे।

Ad

एक्सट्रीम रूल्स 2019 में ब्रॉक लैसनर ने कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया था और वो फिर यूनिवर्सल चैंपियन बन बन गए थे। समरस्लैम 2019 में द शील्ड के पूर्व सदस्य के पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए अंतिम मौका मिला था। उन्होंने इस मौके पर एक बार फिर द बीस्ट को हराया और नए चैंपियन बन गए। सैथ रॉलिंस अबतक 3 मौकों पर ब्रॉक लैसनर पर भारी पड़ चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी 2020 में वापसी के काफी कम चांस है

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications