ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक है। द बीस्ट ने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा नाम कमाया है और उन्हें काफी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। लैसनर ने अपने डेब्यू के बाद काफी कम समय में सफलता हासिल कर ली थी।साथ ही वो कई सारे दिग्गजों को पराजित करने में सफल रहे थे। ब्रॉक लैसनर न सिर्फ WWE बल्कि UFC में भी सफल रहे हैं। WWE में उन्होंने कई सारे बड़े स्टार्स का सामना किया है और यहां उनके कई बड़े दुश्मन भी रहे हैं। कई सारे सुपरस्टार्स के खिलाफ ब्रॉक लैसनर का पलड़ा भारी रहा है।ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी 2020 में वापसी ने काफी बड़ा धमाका कर दियाइसके साथ ही कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स है, जिनका द बीस्ट के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 2 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिनका ब्रॉक लैसनर के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है।2- WWE दिग्गज द अंडरटेकर#OnThisDay in 2015, Brock Lesnar and The Undertaker went to war inside Hell in a Cell.This was an epic match and arguably The Undertaker's last *great* match. pic.twitter.com/eWzqCVHOuG— Wrestle Critic (@WrestleCritic) October 25, 2018WWE में ब्रॉक लैसनर के सबसे बड़े दुश्मन द अंडरटेकर माने जाएंगे। द बीस्ट और द डेडमैन 2002 में अपनी दुश्मनी की शुरुआत साथ मिलकर एक टैग टीम मैच में की थी। इसके बाद अनफॉरगिवन और नो मर्फी में दोनों स्टार्स के बीच मैच हुए और दोनों ही जगह ब्रॉक लैसनर को जीत मिली।इसके लगभग एक साल बाद फिर दोनों स्टार्स एक ट्रिपल थ्रेट मैच में आमने-सामने आए। इस दौरान ब्रॉक लैसनर और बिग शो को अंडरटेकर ने हराया। साथ ही SmackDown के कुछ एपिसोड में भी दोनों बड़े स्टार्स के बीच मैच हुए और यहां कभी ब्रॉक भारी पड़े तो कभी द अंडरटेकर को जीत मिली।The Undertaker Says He Doesn't Remember WrestleMania 30 Match Against Brock Lesnar https://t.co/fQbAGbGf29 pic.twitter.com/APXhEjaThx— WrestlingINC.com (@WrestlingInc) December 3, 20192003 में SmackDown के एक एपिसोड में अंडरटेकर ने ब्रॉक को हराया और दुश्मनी का अंत कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच 11 साल बाद फिर स्टोरीलाइन चली। इसी दौरान रेसलमेनिया में लैसनर ने टेकर की बड़ी स्ट्रीक तोड़ी। बाद में समरस्लैम में अंडरटेकर को एक बार फिर जीत मिली। अंडरटेकर ने ब्रॉक लैसनर को 4 बार हराया है।ये भी पढ़ें:- WWE के तीन सबसे बड़े पार्ट-टाइम दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्हें शील्ड ने ट्रिपल पावरबॉम्ब दिया