2 WWE स्टार्स जिनकी Roman Reigns Elimination Chamber 2025 में हार का कारण बन सकते हैं और 2 जिन्हें जीत दिला सकते हैं

Ujjaval
रोमन रेंस की वापसी हो सकती है (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस की वापसी हो सकती है (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Help or Cost Elimination Chamber: WWE Elimination Chamber 2025 में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। वो इस शो में आकर बहुत अहम किरदार निभा सकते हैं और यहां से रेसलमेनिया (WrestleMania 41) के लिए किसी तरह से उनकी दुश्मनी की शुरुआत देखने को मिल सकती है। कुछ रेसलर्स की रोमन मदद कर सकते हैं और कुछ की हार की वजह बन सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 2 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनकी रोमन रेंस Elimination Chamber 2025 में हार का कारण बन सकते हैं और 2 जिनकी मदद कर सकते हैं।

Ad

2- WWE Elimination Chamber 2025 में हार का कारण बन सकते हैं: सैथ रॉलिंस से बदला लेना चाहेंगे रोमन रेंस

Ad

Royal Rumble मैच से एलिमिनेट होने के बाद सैथ रॉलिंस का गुस्सा फूटा था। उन्होंने रोमन रेंस पर खतरनाक तरीके से हमला किया था। इसी वजह से रोमन इस समय एक्शन से दूर हैं और फैंस उन्हें बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं। सैथ और रोमन के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं और वो एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। इसी वजह से रोमन मेंस Elimination Chamber मैच के दौरान एंट्री कर सकते हैं। वो आकर सैथ पर खतरनाक हमला कर सकते हैं और उनके एलिमिनेशन का कारण बन सकते हैं। ऐसा करके रोमन खुद पर हुए हमले का बदला ले सकते हैं।

2- WWE Elimination Chamber 2025 में जीत दिला सकते हैं: सैमी ज़ेन को मिल सकती है मदद

Ad

Elimination Chamber 2025 में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के बीच Unsanctioned मैच देखने को मिलने वाला है। फैंस इस मुकाबले के लिए बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं। सैमी इस मुकाबले में पूरी तरह फिट नहीं होंगे और इसी का फायदा उठाकर केविन उनकी हालत खराब कर सकते हैं। रोमन और सैमी के बीच अभी रिश्ते अच्छे हैं। ज़ेन को रोमन का साथ देने के कारण ही केविन से धोखा मिला था। इसी वजह से अब सैमी को मिले धोखे की जिम्मेदारी वो खुद ले सकते हैं और Unsanctioned मैच में दखल दे सकते हैं। ऐसा करके वो सैमी को जीत दिला सकते हैं और बता सकते हैं कि वो अपने साथियों के बारे में भी सोचते हैं।

1- WWE Elimination Chamber 2025 में हार का कारण बन सकते हैं: रोमन रेंस, ड्रू मैकइंटायर से ले सकते हैं

Ad

ड्रू मैकइंटायर पिछले कुछ महीनों में असली ब्लडलाइन के सदस्यों के लिए मुश्किलों का कारण बने हैं। Royal Rumble मैच में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर आमने-सामने आए थे लेकिन उनके बीच स्टोरी कुछ खास तरीके से आगे नहीं बढ़ी। मैकइंटायर को रोमन बिल्कुल पसंद नहीं हैं और वो उनसे बहुत गुस्सा हैं। SmackDown के आखिरी एपिसोड में जिमी उसो ने मैकइंटायर को हरा दिया था। मैच के बाद ड्रू ने जिमी पर हमला कर दिया था। यह चीज साफ तौर पर रोमन को पसंद नहीं आई होगी। इसी वजह से वो मेंस Elimination Chamber मैच में न सिर्फ सैथ रॉलिंस, बल्कि मैकइंटायर की हार का कारण भी बन सकते हैं।

1- Elimination Chamber 2025 में जीत दिला सकते हैं: WWE दिग्गज रोमन रेंस फेवर के चलते सीएम पंक की मदद करेंगे?

Ad

सीएम पंक ने WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम का साथ दिया था। इसी वजह से पंक को पॉल हेमन से फेवर लेना है। सीएम पंक इसका इस्तेमाल Elimination Chamber मैच में कर सकते हैं। उनके लिए यह मैच बहुत ज्यादा अहम है, क्योंकि वो WWE WrestleMania 41 के मेन इवेंट में जगह बनाना चाहते हैं। पंक इस कारण से रोमन की मदद ले सकते हैं। वो रोमन रेंस को चैंबर मैच में दखल देने और जीत दिलाने के लक्ष्य के रूप में फेवर का उपयोग कर सकते हैं। इसी के चलते मजबूरन रोमन को मैच में आना पड़ सकता है और वो अन्य स्टार्स की हालत खराब करके पंक को जीत दिला सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications